पाठ 3 जय जवान! जय किसान! (कक्षा छठी )

25.8k Views
7 Min Read

पाठ 3 जय जवान जय किसान

अभ्यास हल सहित
1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:-
ਜਨਮ     =    जन्म          ਯਾਤਰਾ      =    यात्रा
ਵਿਅਕਤੀ    =   व्यक्ति         ਪੁੱਤਰ        =    पुत्र
ਸ਼ਕਤੀ     =    शक्ति          ਪੁੱਤਰੀ       =    पुत्री
ਗੰਗਾ      =    गंगा           ਸਮਾਪਤ     =    समाप्त
ਸਮਾਂ         =    समय         ਲਿਖਤੀ      =    लिखित
ਅੱਖਾਂ         =    आँखों         ਪਰੀਖਿਆ   =    परीक्षा

2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखें:-
ਇਜ਼ੱਤ       =    सम्मान        ਪੱਕਾ ਇਰਦਾ =    दृढ़ निश्चय
ਇਕ ਕਲਾਸ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਨ ਵਾਲੇ  = सहपाठी  ਹਾਲਾਤਾਂ = परिस्थितियाँ
ਉੱਚੀ ਪਦਵੀ =    उच्च पद      ਧੰਨ ਦੀ ਕਮੀ =     आर्थिक तंगी
ਤਰਲੇ ਪਾਉਣਾ=    गुहार लगाना   ਮੰਤਵ, ਉਦੇਸ਼=   उद्देश्य
ਮੁਸ਼ਿਕਿਲ    =    विकट         ਜੇਲ੍ਹ          =    कारावास

     3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें।
(क) ‘जय जवान! जय किसान!’  का नारा किसने दिया?
उत्तर- लाल बहादुर शास्त्री जी ने।

(ख) लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर- लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर,1966 को बनारस के कस्बे मुगलसराय में हुआ ।

(ग) जेल से आने के बाद लाल बहादुर जी ने कौन सी पढ़ाई पूरी की?
उत्तर- जेल से आने के बाद लाल बहादुर जी ने ‘शास्त्री’ की पढ़ाई पूरी की।

(घ) पुत्री के बीमार होने पर उन्हें कितने दिन के लिए रिहा किया गया?
उत्तर- पुत्री के बीमार होने पर उन्हें 15 दिनों के लिए रिहा किया गया।

(ङ) शास्त्री जी का देहांत कब हुआ?
उत्तर- शास्त्री जी का देहांत 11 जनवरी 1966 को हुआ ।

(च) शास्त्री जी अपने सिद्धांतों से समझौता करने को क्या समझते थे?
उत्तर-शास्त्री जी अपने सिद्धांतों से समझौता करने को आत्म हत्या समझते थे।

    4.  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन – चार वाक्यों में लिखें?
(क)शास्त्री जी अपने मित्रों से उधार क्यों नहीं माँगना चाहते थे?
उत्तर:- शास्त्री जी अपने मित्रों से उधार इसलिए नहीं माँगना चाहते थे क्यॉकि वे उधार को गौरव के विरुद्ध समझते थे। बचपन के ऐसे संस्कार ही बड़े होकर उनके जीवन के सिद्धांत बन गये।

(ख) लाल बहादुर शास्त्री जी ने लिखित शर्त पर जेल से छूटने से क्यों इंकार किया?
उत्तर:-लाल बहादुर शास्त्री जी ने लिखित शर्त पर जेल से छूटने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि वह सिद्धांतों के मतवाले थे। उन्हें यह मंजूर नहीं था ।

(ग) मौत से जुझते पुत्र को छोड़-कर शास्त्री जी वापिस जेल क्यों चले गए?
उत्तर:- मौत से जूझते पुत्र को छोड़कर शास्त्री जी वापिस जेल इसलिए चले गए क्योंकि वे अपने सिद्धांतों पर अटल थे और मातृभूमि की रक्षा के लिए वे जेल में वापिस चले गए ।

(घ) लाल बहादुर शास्त्री में कौन से ऐसे गुण थे जिससे वे उच्च पद को प्राप्त कर सके?
उत्तर:- लाल बहादुर शास्त्री जी बचपन से ही साहसी, निडर, सिद्धान्तवादी, लगन के पक्के और विनम्र स्वभाव के थे। अपने इन्हीं गुणों के कारण ही शास्त्री जी उच्च पद को प्राप्त कर सके।

(ड.) लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर:- लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि हमें अपने सिदधांतों पर अडिग रहना चाहिए और हमेशा देश हित के लिए अपने हित का बलिदान करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हमे यह भी प्रेरणा मिलती है कि अगर हमारा इरादा पक्का है तो जीवन में सफलता हमारे कदम चूमेगी।

5. नीचे दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरें:-
निश्चय, दूसरे, एक पैसा, टाइफाइड, 11 जनवरी 1966, कारावास
उत्तर- (क) लाल बहादुर शास्त्री जी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे।
(ख) वे अपने निश्चय पर दृढ़ रहने वाले व्यक्ति थे।
(ग) नाविक गंगा पार ले जाने का एक पैसा किराया लेता था
(घ) नैनी कारावास के दौरान उन्होंने अपनी पुत्री के बीमार होने का समाचार मिला
(ङ) उनके पुत्र को टाइफाइड हो गया था
(च) उनका देहांत 11 जनवरी 1966 को हुआ
6. (क) विपरीत शब्दों का मिलान करें:-
साधारण       विशेष बीमार         तंदरुस्त
सम्मान      अपमान परिश्रम        आलस्य
साहसी        कायर गौरव         लाघव
आग्रह         दुराग्रह    जन्म         मृत्यु

(ख) नए शब्द बनाओ:-
प्रधान + मंत्री = प्रधानमंत्री
चिर + निद्रा = चिरनिद्रा
अन्न + दाता = अन्नदाता
सह + पाठी =  सहपाठी
राष्ट्र + प्रेम =  राष्ट्रप्रेम
आत्म + घातक = आत्मघातक

(ग) लिंग बदलो
माता     =   पिता
अध्यापक =   अध्यापिका
पुत्री      =   पुत्र
बहन     =   भाई
बाबू      =   बबुआइन

7. संयुक्त अक्षरों से नये शब्द बनाओ:-
दृष्टि = ष्ट            =   कष्ट, नष्ट
शास्त्री =  स्त्र           =   शास्त्र, अस्त्र
निश्चय = श्च           =   पश्चाताप, पश्चात्
आत्म =  त्म           =   महात्मा, खत्म
आर्थिक = र्थ (र्+थ)      =   अर्थ, सार्थक
इच्छा =  च्छ           =   अच्छा, लच्छा

8. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ दिए गए हैं इनके वाक्य बनायें:-

  • स्वर्ग सिधारना (मर जाना) लाल बहादुर शास्त्री जी 11 जनवरी 1966 को स्वर्ग सिधार गए।
  • गुदड़ी का लाल (निर्धन परिवार में जन्मा गुणी व्यक्ति) लाल बहादुर शास्त्री जी गुदड़ी के लाल थे।
  • जिगर का टुकड़ा (बहुत प्यारा) बेटा अपनी माता का जिगर का टुकड़ा है।
  • जीवन लीला समाप्त होना (मर जाना) लंबी बीमारी के बाद उस की जीवन लीला समाप्त हो गई।
  • भरे मन से विदा लेना (दु:खी मन से जाना) लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी बीमार बेटे से भरे मन से विदा ली।
  • चिर निद्रा में सोना (मर जाना) लाल बहादुर शास्त्री जी 11 जनवरी 1966 को चिर निद्रा में सो गए।

लेखन: दीपक कुमार, हिंदी अघ्यापक, स.मि. स्कूल कुदनी ,  संगरूर

पाठ 1 प्रार्थना (कविता)
पाठ 2. सबसे बड़ा धन
पाठ 3 जय जवान ! जय किसान
पाठ 4. इन्द्रधनुष
पाठ 5 ईमानदार शंकर
पाठ 6. मैं और मेरी सवारी

 

Share This Article