पंजाब – एक परिचय :

928 Views
3 Min Read
Listen to this article In Hindi

पंजाब – एक परिचय : 

पंजाब उत्तर-पश्चिम भारत का एक राज्य है जो वृहद्तर पंजाब क्षेत्र का एक भाग है। इसका दूसरा भाग पाकिस्तान में है। पंजाब क्षेत्र के अन्य भाग (भारत के) हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों में हैं। इसके पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान राज्य हैं। राज्य की कुल जनसंख्या 27,704,236 है एंव कुल क्षेत्रफल 50362 वर्ग किलोमीटर है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है जोकि हरियाणा राज्य की भी राजधानी है। पंजाब के प्रमुख नगरों में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा हैं।







1. पंजाब का स्‍थापना दिवस – 1 नवंबर 1966
2. पंजाब  की राजधानी  – चंडीगढ
3. पंजाब की राजकीय भाषा – पंजाबी
4. पंजाब  के पहले मुख्‍यमंत्री  – श्री ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर जी
5. पंजाब के वर्तमान मुख्‍यमंत्री –  कैप्टन अमरिंदर सिंह
6. पंजाब के पहले राज्‍पाल  – श्री धरम वीरा जी
7. पंजाब के वर्तमान राज्‍यपाल – श्री  वी पी सिंह बदनौर जी
8. पंजाब का राजकीय पशु  – चिंकारा
9. पंजाब का राजकीय फूल – –
10. पंजाब का राजकीय पेड – शीशम
11. पंजाब का राजकीय पक्षी  – नॉदॅर्न गोशाक
12. पंजाब का क्षेत्रफल  – 50362  वर्ग किलोमीटर
13. पंजाब का सबसे बडा नगर – लुधियाना
14. पंजाब के प्रमुख लोक नृत्‍य  – भॉगडा, गिद्दा, 
15. पंजाब की प्रमुख नदियाँ   – सतलुज नदी, व्यास नदी, रावी नदी, चिनाव नदी, 
16. पंजाब की सीमाऐं – जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्‍थान, चंडीगढ, पाकिस्‍तान
17. पंजाब का प्रमुख कृषि उत्‍पादन – गहूॅ, मक्का, चना, दालें, मशरूम, शहद, मिर्च, आलू, कपास, दलहन
18. पंजाब के प्रमुख पर्यटक स्‍थल  –  स्‍वर्ण मंदिर, दुर्गियाना मंदिर, जलियांवाला बाग, अकाल तख्‍त, आदि
19. पंजाब के प्रमुख उद्योग  –  कपड़ा, सिलाई मशीन, खेल के समान, बिजली की मशीनें, चीनी उद्योग, डेयरी उद्योग
20. पंजाब में जिलों की संख्‍या  – 22
21. पंजाब में लोक सभा की सीटें – 13
22. पंजाब में राज्‍यसभा की सीटें  – 7


यह जानकारी इन्टरनेट के माध्यम से एकत्र की गयी है सही जानकरी आप तक पहुचें एस लिए पूरा प्रयास किया है यदि आप को कहीं भी कोई तथ्य गलत  लगता है तो  कमेंट सेक्शन के माध्यम से जरुर बताएं ।
और यदि यह जानकरी अच्छी लगी तो शेयर  जरुर करें ।  धन्यवाद
Share This Article