पाठ 20 मैं जीती (कक्षा सातवीं )

22.2k Views
6 Min Read
Listen to this article In Hindi

पाठ 20 मैं जीती

प्रश्न 1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें :
ਅਧਿਆਪਿਕਾ          अध्यापिका                ਪੱਤਰ             पत्र
ਲੜਕੀਆਂ              लड़कियाँ                   ਤੈਰਾਕ           तैराक
ਬੈਡਮਿੰਟਨ              बैडमिंटन                  ਪੁਸ਼ਾਕ            पोशाक
ਸ਼ਟਲ  ਕਾਕ           शटल कॉक               ਬੁਲਬੁਲੇ         बुलबुले

प्रश्न 2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखें :-
ਬਦਲੀ                  तबादला                     ਵਤੀਰਾ            व्यवहार
ਸੇਵਾਦਾਰ               चपड़ासी                    ਅੰਨ੍ਹੇਵਾਹ               अन्धाधुन्ध
ਸ਼੍ਰੇਣੀ                    कक्षा                              ਗੁੰਮ               गायब

3. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्य में लिखें:
(क) अनुराधा को क्या बुरा लगता था?
उत्तर – जब कोई उसके लंगड़ाने पर हँसी उड़ाता था, तो उसे बहुत बुरा लगता था।

(ख) उसकी माँ ने क्या कहकर उसका हौंसला बढ़ाया?
उत्तर- अनुराधा की माँ ने उसे यह कह कर उसका हौंसला बढ़ाया कि तुम बहुत बहादुर लड़की हो।

(ग) अनु में क्या गुण था ?
उत्तर अनु में अच्छे तैराक होने का गुण था ।

(घ) अनु ने किसे डूबने से बचाया?
उत्तर – अनु ने माला की बहन कला को डूबने से बचाया।

(ङ) माला ने क्या कहकर अनु का धन्यवाद किया ?
उत्तर – माला ने अनु से कहा कि “यदि तुम न होती तो वह डूब ही गई होती।” यह कहकर उसने अनु का धन्यवाद किया।

प्रश्न 4 इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्य में लिखें:
(क) अनु को शुरू में माला का व्यवहार कैसा लगा?
उत्तर: अनु को शुरू में माला का व्यवहार अच्छा नहीं लगा क्योंकि वह अनु से सही ढंग से बात भी नहीं करती थी।

(ख) अनु ने कला को कैसे बचाया ?
उत्तर – अनु ने देखा कि कला पानी में डूब रही है। सबसे पहले वह सहायता के लिए चिल्लाई। जब उसे कोई भी सहायता नहीं मिली तो वह स्वयं ही कला को बचाने के लिए पानी में कूद पड़ी। उसने बड़ी बहादुरी से कला को डूबने से बचाया ।

(ग) इस कहानी का शीर्षक है ‘मैं जीती ‘क्या आपको यह शीर्षक ठीक लगा? क्यों ?
उत्तर इस कहानी का नाम ‘मैं जीती’ पूरी तरह से सार्थक है। एक तो अनु ने कला को डूबने से बचा कर उसे मौत से जीता था। दूसरा वह माला के मन को भी जीतने में सफल हुई थी।

प्रश्न 5. इन मुहावरों के अर्थ समझते हुए वाक्यों में प्रयोग करें:
आँसू टपकाना = रोना – माँ के डाँटते ही शीला की आँखों से आँसू टपटपा गए।
मज़ाक बनाना =  हँसी उड़ाना – हमें किसी की विकलांगता पर उसका मज़ाक नहीं बनाना चाहिए।
पीठ थपथपाना = शाबाशी देना – रमेश ने एक छोटे बच्चे को कुएँ में गिरने से बचाया तो सभी ने उसकी पीठ थपथपाई।

6. वचन बदल कर वाक्य पुनः लिखें:
बच्चा मुझे देखकर हँस रहा है। (बच्चे मुझे देखकर हँस रहे हैं।)
वह मेरी उपेक्षा कर रही थीं। (वे मेरी उपेक्षा कर रही थीं।)
लड़की भागती हुई आई। (लड़कियाँ भागती हुई आईं।)

7. कहानी में कुछ शब्द अंग्रेजी भाषा के हैं। पाँच शब्द चुनकर उन्हें हिन्दी में लिखें:
1) प्रिंसीपल = प्रधानाचार्य/प्राचार्य
2) स्कूल = विद्यालय
3) मैडम = अध्यापिका/श्रीमती
4) गेम्स टीचर = खेल की अध्यापिका
5) बस = एक वाहन का प्रकार।

प्रश्न 8. शुद्ध करके लिखें :
परीचै      –          परिचय                         महिसूस     –     महसूस
बहादूर      –        बहादुर                         चिलाना     –     चिल्लाना
लड़कीयाँ     –     लड़कियाँ                       जमीन      –     ज़मीन
अधियापिका –     अध्यापिका                    अनूमती       –     अनुमति
स्कुल      –         स्कूल                             चिकीत्सा    –     चिकित्सा
आवाज     –        आवाज़                          कमजोर     –     कमज़ोर
इरद गिरद –       इर्द-गिर्द

9 (i) ‘इतशब्दांश लगाकर नये शब्द बनायें:
उपेक्षा + इत  उपेक्षित                      परिचय + इत परिचय                    चिन्ता + इत चिन्तित
(ii) तैराकशब्द के अन्त में आक शब्दांश लगा है। इसी प्रकार अन्त में आकशब्दांश लगाकर नये शब्द बनाएं।
खतरनाक, तलाक, अवाक, फटाक, चालाक,ईराक, ब्लाक, चटाक, सटाक, खुराक, मजाक, इत्फाक, गाजरपाक, पोशाक, खटाक।

Share This Article