रक्षा बन्धन पर निबंध

4.7k Views
2 Min Read
Listen to this article In Hindi

रक्षा बंधन

         रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक है, जिसे राखी का त्योहार भी कहा जाता है। रक्षा बंधन को राखी के पर्व के नाम से भी जाना जाता है, जो भाई और बहन के बीच प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह त्यौहार सावन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रक्षा बंधन का अर्थ है- ‘सुरक्षा का बंधन’। बहन भाई की कलाई पर राखी बॉंधती है, उसके सुखी जीवन की प्रार्थना करती है और भाई बहन को उपहार देता है इसके साथ ही बहन भाई से अपनी सुरक्षा का वचन लेती है।
         रक्षा बंधन हिन्दुओं को प्रमुख त्योहार है, जिसे पूरे भारत समेत अन्य देशों में भी मनाया जाता है। यही तो एक ऐसा विशेष दिन है जो भाई-बहनों के लिए बना है।
          रक्षाबंधन का इतिहास हिंदू पुराण कथाओं में है। वामनावतार नामक पौराणिक कथा में रक्षाबंधन का प्रसंग मिलता है। इतिहास में राखी के महत्व के अनेक उल्लेख मिलते हैं। मेवाड़ की महारानी कर्मावती ने मुगल राजा हुमायूं को राखी भेज कर रक्षा-याचना की थी। हुमायूं ने मुसलमान होते हुए भी राखी की लाज रखी।

        आज यह त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान है और हर भारतवासी को इस त्योहार पर गर्व है।इस पर्व में राखी को शक्ति, विश्वास व विजय का प्रतीक माना जाता है |

Share This Article