पाठ 11 ईदगाह
अभ्यास हल सहित
प्रश्न 1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिए गए शब्दों को पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें
ਈਦਗਾਹ – ईदगाह ਧੋਬਣ – धोबिन
ਪੰਦਰਾਂ – पन्द्रह ਵਿਦਵਤਾ – विद्वता
ਇਮਲੀ – इमली ਅਦਾਲਤ – अदालत
ਵਜੂ – वजू ਕਵਾਇਦ – कवायद
प्रश्न 2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिए गए हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिन्दी को लिखें-
ਸੰਪਤੀ – बिसात ਖਜ਼ਾਨਾ – कोष
ਗਰੀਬੀ – विपन्नता ਮਾਸ਼ਕੀ – भिश्ती
ਸਿਰ ਝੁਕਣਾ – सिजदे ਰੱਬ – अल्लाह
ਝੂਲਾ – हिंडोला ਝਿੜਕਾਂ – घुड़कियाँ
ਇਤਰਾਜ਼ -आपत्ति ਪਿਆਰ – स्नेह
प्रश्न 3. शब्दार्थ
ईदगाह = ईद के दिन मुसलमानों के एकत्र होकर नमाज़ पढ़ने की जगह
जिसे गिना न जा सके = अनगिनत
बिसात = पूँजी
विपन्नता = ग़रीबी
जाज़िम = दरी के ऊपर बिछाने की चादर
हिंडोला = झूला
मशक = भेड़ या बकरी की खाल को सिलकर बनाया हुआ थैला जिसमें भिश्ती पानी ढोते हैं।
भिश्ती = मशक से पानी ढोने वाला।
प्रश्न 4. इन वाक्यों में उपयुक्त शब्द भरकर वाक्य पूरा करें-
(क) रमजान के पूरे तीस रोज़ों के बाद ईद आती है।
(ख) ग्रामीणों का दल अपनी विपन्नता से बेखबर सन्तोष और धैर्यमग्न चला जा रहा था।
(ग) इस्लाम की निगाह में सब बराबर हैं।
(घ) तुम्हारी उंगलियाँ तवे से जल जाती हैं, इसलिए मैंने इसे लिया।
प्रश्न 5. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें-
(क) अमीना हामिद को मेले में क्यों नहीं भेजना चाहती?
उत्तर: अमीना सोच रही थी कि चार-पाँच वर्ष का दुबला-पतला नन्हा बालक तीस कोस कैसे चलेगा।
(ख) नमाज़ खत्म होने पर लोग क्या करते हैं?
उत्तर: नमाज़ खत्म होने पर लोग आपस में गले मिलते हैं।
(ग) हामिद हिण्डोले में क्यों नहीं चढ़ता?
उतर: हामिद के पास तीन पैसे थे। वह उन्हें हिंडोले में चढ़कर बेकार खर्च नहीं करना चाहता था।
प्रश्न 6. इन प्रश्नों के उत्तर लगभग चार-पाँच वाक्यों में लिखें-
(क) हामिद का चिमटा रुस्तमे हिन्द कैसे है?
उत्तर: हामिद का चिमटा रुस्तमे हिन्द इसलिए है क्योंकि वह बड़ा बहादुर है। उसमें आग में कूदने की शक्ति है। आग मैं बहादुर ही कूद सकते हैं। उसके साथियों के मिट्टी के बने वकील, भिश्ती और सिपाही बहादुरी का काम नहीं कर सकते। चिमटा अपने साथियों के खिलौनों को तोड़ भी सकता है। अत: वह रुस्तमे हिन्द है।
(ख) हामिद ने अपनी दादी के लिए चिमटा क्यों खरीदा?
उत्तर: हामिदनें अपनी दादी के लिए चिमटा इसलिए खरीदा क्योंकि रोटी पकाते समय उसकी बूढ़ी दादी के हाथ जल जाते थे। घर में चिमटा नहीं था। हामिद ने सोचा कि चिमटे को पाकर दादी प्रसन्न हो जाएगी और दुआएँ देगी। उसकी उंगलियाँ भी न जलेंगी। घर में एक काम की चीज़ भी हो जाएगी।
(ग) हामिद के हाथ में चिमटा देखकर अमीना क्रोध में क्यों आई?
उत्तर: हामिद के हाथों में चिमटा देखकर अमीना क्रोध में इसलिए आई कि उसने तो हामिद को कुछ खाने-पीने के लिए तथा खिलौने आदि खरीदने के लिए लिए पैसे दिए थे। लेकिन हामिद चिमटा खरीद लाया है। इस पर अमीना को क्रोध आ गया। उसे क्या पता था कि उसी के सुख के लिए वह चिमटा लाया है।
(घ) ईदगाह में नमाज़ के दृश्य का वर्णन करें।
उत्तर: ईदगाह में नमाज़ का दृश्य बहुत प्रभावशाली था। ज़मीन पर जाज़िम बिछा हुआ था। रोज़े रखने वालों की कई पंक्तियाँ लगी थीं। यहाँ सब लोग बराबर थे। अमीर-ग़रीब का कोई फर्क नहीं था। लाखों लोग सिजदे में एक साथ सिर झुकाते, फिर इकट्ठे ही खड़े हो जाते। एक साथ झुकते और एक साथ घुटनों के बल बैठ जाते। कई बार यही काम करते।
(ङ) हामिद के चरित्र की प्रमुख विशेषताएँ लगभग एक सौ शब्दों में लिखें।
उत्तर: हामिद बड़ा बुद्धिमान लड़का है। वह अमीना के दिए पैसे अपने लिए खर्च नहीं करता बल्कि उनसे वह दादी के लिए चिमटा लाता है, ताकि रोटी सेंकते समय उसकी उंगलियाँ न जलें। वह बड़ा संतोषी व त्यागी भी है। बड़ी बुद्धिमता से अपनी युक्तियाँ देकर अपने साथियों को कायल कर लेता है। सब उसे अपने खिलौने दिखाने लगते हैं और उसका चिमटा देखते हैं। वह अपनी दादी से भी बहुत प्रेम करता है।
प्रश्न 7 (क) नीचे लिखे मुहावरों के अर्थ लिखते हुए अपने वाक्यों में प्रयोग करें।
धावा बोलना (हमला करना) शत्रुओं ने अचानक धावा बोल दिया।
पैरों में पर लगना (बहुत तेज़ चलना या भागना) हामिद इतना तेज़ चल रहा था मानो उसके पैरों में पर लग गए हों।
दिल बैठ जाना (हताश होना, घबराना) परीक्षा में असफल होने पर नरेश का दिल बैठ गया।
राई का पर्वत बनाना (छोटी-सी बात को बढ़ा-चढ़ा कर कहना) राई का पर्वत बनाना तो कोई मोहन से सीखे।
गद गद होना (मन खुश होना) महीनों बाद माता जी को देखकर मेरा मन गदगद हो गया।
बाल भी बांका न होना (कुछ भी न बिगड़ना) जिसके भगवान रक्षक हैं उसका बाल भी बांका नहीं हो सकता।
गले मिलना (खुशी ज़ाहिर करना) सभी ने गले मिलकर ईद की मुबारक दी।
रंग जमाना (प्रभाव डालना) राम ने कक्षा में प्रथम आकर रंग जमा दिया।
नाम रटना (बार-बार नाम लेना) दुर्घटना होने पर वह प्रभु का नाम रटने लगा।
दिल कचोटना (ठेस पहुँचाना) उसने ऐसा कहकर मेरा दिल कचोट दिया।
देखते ही रह जाना (बार बार देखना) इतने बड़े शेर को देखकर देव देखते ही रह गया।
प्रश्न 8. वचन बदलें-
बंदूक = बंदूकें चिमटा = चिमटे पैसा = पैसे
आलोचना = आलोचनाएँ खिलौना = खिलौने टोली = टोलियाँ
प्रश्न 9.लिंग बदलें-
बूढ़ा = बुढ़िया लड़की = लड़का दादा = दादी
धोबिन = धोबी ऊँट = ऊँटनी
प्रश्न 10. विपरीतार्थक शब्द लिखें-
विवेक = अविवेक आगे = पीछे धीरे = तेज़ धूप = छाँव
प्रश्न 11. शुद्ध करके लिखें-
कानुन = कानून अनगिणत = अनगिनत प्रिथक = पृथक बुराईयाँ = बुराइयाँ
प्रश्न 12. इन शब्दों को वाक्यों में प्रयोग करें-
रोज़ा- हामिद ने आज रोज़ा रखा था।
दुआएँ- बुजुर्ग ने बच्चों को दुआएँ दीं।
गत वर्ष- गत वर्ष हमने कबड्डी का मैच जीत लिया था।
ग्रामीण- ग्रामीण महिलाएँ कुएँ से पानी भर रहीं थीं।
फौरन- चालक ने सड़क पर गाय देखकर फौरन गाड़ी रोक ली।
व्यवस्था- हमारे स्कूल की व्यवस्था देख कर मंत्री जी प्रसन्न हो गए।
प्रश्न 13. निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया विशेषण को रेखांकित करके उसका भेद भी लिखें-
वाक्य क्रिया विशेषण का भेद
(क) ये लोग क्यों धीरे धीरे चल रहे हैं? रीतिवाचक क्रिया विशेषण
(ख) इधर दुकानों की कतार लगी हुई है। स्थानवाचक क्रिया विशेषण
(ग) आज ईद आ गई। कालवाचक क्रिया विशेषण
(घ) उसने कुछ नहीं खाया। परिमाणवाचक क्रिया विशेषण
(ङ) वह ज़ोर से चिल्लाया। रीतिवाचक क्रिया विशेषण
प्रश्न 14. निम्नलिखित वाक्यों में उचित योजक चिह्न लगाकर वाक्य पूरे करें:-
(क) मोहसिन इतना उदार नहीं है लेकिन वह जानकर भी उसके पास जाता है। (क्योंकि/ लेकिन)
(ख) अगर वह चिमटा ले जाकर दादी को दे दे तो कितनी प्रसन्न होगी। (अगर…तो/ यद्यपि… तथापि)
(ग) हामिद बड़ा चालाक है इसलिए अपने पैसे बचा कर रखे थे। (इसलिए /परन्तु)
(घ) वे बार-बार अपनी जेबों से अपना खज़ाना निकाल कर गिनते हैं और खुश होकर फिर रख लेते हैं। (या /और)
(इ) हामिद ने चिमटे को इस तरह कन्धे पर रखा मानो बंदूक हो। (मानो/ताकि)
(च) अमीना हामिद की आवाज़ सुनते ही दौड़ी और उसे गोद में उठाकर प्यार करने लगी।(या /और)
(छ) तुम्हारी उँगलियाँ तवे से जल जाती थीं इसलिए मैंने इसे लिया। (क्योंकि /इसलिए)
प्रश्न 15. नीचे लिखे वाक्यों में क्रियाएँ अकर्मक हैं अथवा सकर्मक:-
(क) हामिद हाथ फैलाता है। सकर्मक
(ख)अमीना ने छाती पीट ली। सकर्मक
(ग) वह रोने लगी। अकर्मक
(घ) लोग आपस में गले मिल रहे हैं। सकर्मक
(इ) ईदगाह जाने वालों की टोलियाँ नज़र आने लगी। सकर्मक
(च) बच्चों के लिए नगर की सभी चीजें अनोखी थीं। सकर्मक
प्रश्न 16. नीचे लिखे वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करें:-
ਹਾਮਿਦ ਤਾਂ ਮੋਟਰ ਦੇ ਹੇਠਾਂ ਆਉਂਦਾ – ਆਉਂਦਾ ਬਚਿਆ । (हामिद तो मोटर के नीचे आते – आते बचा।)
ਉਸਦਾ ਚਿਮਟਾ ਰੁਸਤਮੇ-ਹਿੰਦ ਹੈ । (उसका चिमटा रुस्तमे-हिन्द है।)
ਤੇਰੀਆਂ ਉਂਗਲਿਆਂ ਤਵੇ ਨਾਲ ਸੜ ਜਾਂਦੀਆਂ ਸਨ । (तुम्हारी उँगलियाँ तवे से जल जाती थीं।)
प्रश्न 17. निम्नलिखित में से उचित संबंधबोधक शब्द लगाकर वाक्य पूरे करें:
(क) हामिद का बाप अमीना __________ और कौन है। (के साथ, के सिवा)
(ख) रमज़ान के पूरे तीस रोजों __________ ईद आई है। (के बाद, के साथ)
(ग) हामिद बच्चों __________ जा रहा था। (के सिवा,के साथ)
(घ) हामिद तो मोटर __________ आते-आते बचा। (के नीचे,के बाद)
उत्तर: (क) के सिवा, (ख) के बाद, (ग) के साथ, (च) के नीचे।
sir
you have done a remarkable job making such good concise study material of hindi subject.
i request you to make class wise single pdf for preparation upcoming annual exams
Thanks sir, I have made special download link in each lesson file …