पाठ 18 रसोई का ताज सब्बजियाँ (कक्षा छठी)

21k Views
8 Min Read
Listen to this article In Hindi

पाठ 18 रसोई का ताज : सब्ज़ियाँ

1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें-
ਸ਼ਾਮ         =    शाम                  ਸਜਾਵਟ     =    सजावट
ਸਬਜ਼ੀਆਂ    =     सब्जियाँ           ਗੁੱਸਾ         =    गुस्सा
ਰੱਸੀ         =    रस्सी                  ਬਾਅਦ       =   बाद
ਰਸੋਈ       =    रसोई                 ਮਿੱਠਾ        =    मीठा
ਪਿਆਰਾ     =    प्यारा                ਖੱਟੀ         =    खट्टी
ਸੰਜਮ        =    संयम                ਉਲਟੀਆਂ    =    उल्टियाँ
ਦਵਾਈਆਂ    =    दवाइयाँ            ਲੜਕੀਆਂ   =   लड़कियाँ
ਗੱਤੇ          =    गत्ते                   ਡਕਾਰ     =     डकार
ਵਿਟਾਮਿਨ    =    विटामिन           ਪ੍ਰੋਟੀਨ       =    प्रोटीन

2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखें-
ਭੋਜਨ        =     आहार               ਇੱਛੁਕ       =    लालायित
ਸੁਆਦਲਾ    =     स्वादिष्ट            ਖੁਰਾਕੀ ਤੱਤਾਂ ਨਾਲ ਭਰਪੂਰ = पौष्टिक
ਸ਼ੱਕਰ ਰੋਗ   =    मधुमेह             ਕੌੜਾ         =     कड़वा
ਖੂਨ          =    रक्त                   ਮਸ਼ਹੂਰ      =    लोकप्रिय
ਹੰਝੂ          =    आँसू                  ਖਰੀਦਦਾਰ  =    ग्राहक
ਪਚਣ ਯੋਗ  =      सुपाच्य

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें-
(क) आलू ने अपने किस रूप को पूर्ण आहार कहा?
उत्तर- आलू ने अपने उबले हुए रूप को पूर्ण आहार कहा है।

(ख) टमाटर ने किन रोगियों को अपना सेवन करने से मना किया है?
उत्तर- टमाटर ने पथरी के रोगियों को अपना सेवन करने से मना किया है।

(ग) घीये को शरीर के किस भाग पर मलने से शरीर की गर्मी दूर होती है?
उत्तर- घीये को तलवों पर मलने से शरीर की गर्मी दूर होती है।

(घ) पीलिया और शूगर के रोगियों के लिए किस का रस वरदान से कम नहीं है? पाठ के आधार पर बतायें।
उत्तर- करेले का रस पीलिया और शूगर के रोगियों के लिए वरदान से कम नहीं है।

(ङ) किस सब्जी के सिर पर ताज लगा होता है? पाठ के आधार पर बतायें।
उत्तर- बैंगन की सब्जी के सिर पर ताज़ लगा होता है।

(च) किस सब्जी ने कहा कि मुझमें लौह तत्व होता है?
उत्तर- बैंगन ने कहा कि मुझमें लौह तत्व होता है।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-चार वाक्यों में दें-
(क) आलू ने अपने आपको सब्ज़ियों का राजा क्यों कहा?
उत्तर- आलू ने अपने आपको सब्ज़ियों का राजा इसलिए कहा क्योंकि रसोई में सबसे ज़्यादा प्रयोग इसी का होता है। सभी इसे बहुत पसन्द करते हैं। यह बाज़ार में बारह मास मिलता है। इसका प्रयोग सभी सब्ज़ियों में होता है। इसका रायता और परोठा भी बनता है। इसका उबला हुआ रूप पूर्ण आहार होता है।

(ख) आलू ने ज़रूरत से ज्यादा अपना प्रयोग करने से क्यों मना किया?
उत्तर- आलू को ज़्यादा खाने से मोटापा बढ़ जाता है इसलिए आलू ने ज़रूरत से ज़्यादा अपना प्रयोग करने से मना किया है।

(ग) टमाटर ने अपनी प्रशंसा कैसे की?
उत्तर- टमाटर ने अपनी प्रशंसा में कहा कि वह सबसे सुन्दर है। उसका लाल-लाल रंग मन को लुभाता है। वह रक्त निर्माण करता है तथा रक्त को साफ करता है। वह जिगर को मज़बूत करता है।

(घ) घीये को किन लोगों से शिकायत है? उसने अपने सेवन के क्या-क्या तरीके बताये?
उत्तर- घीये को उन लोगों से शिकायत है जो उसे बाज़ार से खरीद तो लेते हैं परन्तु उसकी सब्जी खाने में नाक सिंकोड़ते हैं। जो लोग उसे सब्जी के रूप में पसन्द नहीं करते तो वे उसका रायता बना लें। इसके कोफ्ते भी बना सकते हैं तथा हलवा भी बना सकते हैं।

(ङ) करेले ने अपने आपको गुणकारी क्यों कहा?
उत्तर- करेले ने अपने आपको गुणकारी इसलिए कहा क्योंकि वह पचने में हल्का होता है। यह भूख़ बढ़ाता है तथा भोजन पचाता है। यह पेट के कीड़े भी मार देता है तथा रक्त शोधक होता है। पीलिया और शूगर के रोगियों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।

(च) पुदीने ने अपने आपको गुणों की खान क्यों कहा?
उत्तर- पुदीने ने स्वयं को गुणों की खान इसलिए कहा है क्योंकि यह गर्मी से होने वाले रोगों को दूर करता है। इसके आगे उल्टियाँ, खट्टी डकार आदि किसी को नहीं चलती।

5. पाठ के आधार पर बतायें कि ये बातें सही (X) हैं या गलत (a)
1) आलू में विटामिन ए तथा प्रोटीन होता है! (X)
2) प्याज़ में कैल्शियम तथा आयरन नहीं होता। (a)
3) टमाटर का सूप भूख़ घटाने वाला है। (X)
4) मूली के पत्ते फेंक देने चाहिएं। (X)
5) हरी सब्जियाँ बहुत ही गुणकारी होती हैं। (a)
6) करेला रक्त शोधक भी होता है। (a)
7) पुदीने के सेवन से खट्टी डकारें आती हैं। (X)

6. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ दे दिए गए हैं। इन्हें वाक्यों में प्रयोग करें-
शेख़ी बघारना (अपनी प्रशंसा खुद करना) राम हमेशा शेख़ी बघारता रहता है।
नाक सिकोड़ना (घृणा प्रकट करना) घीये की सब्जी से लोग नाक सिंकोड़ते हैं।
राग अलापना (अपनी ही बात कहते जाना) नेता अपने कामों के राग अलापते रहते हैं।
एक न चलना (कोई उपाय सफल न होना) पुलिस के आगे चोर की एक न चली।

7. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें-
सरलता से पचने वाला                               सुपाच्य
लाभ पहुंचाने वाला                                    लाभकारी
जनसाधारण को पसंद आने वाला              लोकप्रिय
बहुत स्वाद वाला                                       स्वादिष्ट
पुष्ट करने वाला                                         पुष्टिकर

Share This Article
2 Reviews

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *