दीपावली पर निबंध,

2 Min Read
इस पाठ को हिंदी में सुनें

दीपावली पर निबंध

भूमिका:- भारत त्योहारों, उत्सवों और मेलों का देश है ।ये पर्व और उत्सव मनुष्य की नीरस जिंदगी में खुशी के रंग भर देते हैं। लोहड़ी, रक्षाबंधन, होली ,ईद भारत के मुख्य त्योहार हैं। ऐसा ही एक त्योहार दीपावली है जो पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है।

दीपावली का अर्थ:दीपावली दो शब्दों से बना है-दीप + माला ।इस दिन दीपों की माला सजायी जाती है। 

 मनाने का समय:- दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है आमतौर पर दीपावली अक्टूबर या नवंबर में आती है ।

मनाने का कारण:- दीपावली का संबंध श्री राम जी से जोड़ा जाता है। इस दिन श्री रामचंद्र जी 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे ।उनके आने की खुशी में लोगों ने घी के दिए जलाए। तब से यह त्योहार मनाया जाता है। सिक्ख लोग भी इस त्योहार को बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं ।इस दिन छठें श्री गुरु हरगोबिंद राय जी  52 राजाओं को ग्वालियर की कैद से छुड़ाकर लाए थे।

 तैयारियाँ:- दीपावली से पहले लोग अपने घरों की सफाई करते हैं । लिपाई करवाते हैं।दीपावली के दिनों में बाजारों में खूब रौनक होती है। दीपावली वाले दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं ।मिठाइयाँ खरीदते हैं। पटाखे खरीदते हैं। एक दूसरे को बधाई देते हैं ।शाम को लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है। रात को लोग दिए जलाते हैं और पटाखे चलाते हैं।

 जुआ और शराब :-कुछ लोग इस दिन जुआ खेलते हैं और शराब पीते हैं परंतु यह प्रथा गलत है। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए।

उपसंहार:- दीपावली का त्योहार बहुत ही पवित्र त्योहार है ।हमें इसे मिलजुलकर और प्यार से मनाना चाहिए। अमृतसर की दीपावली बड़ी ही प्रसिद्ध है कहते हैं :-

दाल रोटी घर की,

दीपावली अमृतसर की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *