पाठ 15 वाघा बार्डर (कक्षा आठवीं)
अभ्यास हल सहित
1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:
ਬਾਰਡਰ = बार्डर ਵਾਘਾ = वाघा
ਪਾਕਿਸਤਾਨ = पाकिस्तान ਲਾਹੌਰ = लाहौर
ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ = अमृतसर ਡਿਵੀਜ਼ਨ = डिवीज़न
2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखें:
ਮੂਰਤੀ = प्रतिमा ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵਸ = स्वतन्त्रता दिवस
ਸਾਮਰਾਜ = साम्राज्य ਆਵਾਜਾਈ = यातायात
3. शब्दार्थ:
बार्डर = सीमा, हद
आदमक़द = मनुष्य के आकार का
प्रतिमा = मूर्ति
सैलानी = पर्यटक
एकमात्र = अकेला
सौहार्द = दोस्ती, सद्भाव, हृदय की सरलता।
ऐतिहासिक = इतिहास से सम्बन्धित।
मुस्तैदी = तेज़ी
क्षमता = सामर्थ्य
हौसला अफजाई = हौसला/धैर्य बढ़ाना
4. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:
(क) वाघा बार्डर को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर- वाघा बार्डर को ‘एशिया की बर्लिन दीवार‘ के नाम से जाना जाता है।
(ख) वाघा बार्डर किन दो देशों के मध्य स्थित है ?
उत्तर- वाघा बार्डर भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के मध्य स्थित है।
(ग) वाघा बार्डर के दोनों ओर कौन-कौन से प्रसिद्ध नगर हैं?
उत्तर- एक ओर लाहौर तथा दूसरी ओर अमृतसर नामक प्रसिद्ध नगर हैं।
(घ) वाघा बार्डर का विशेष आकर्षण क्या है ?
उत्तर- वाघा बार्डर का विशेष आकर्षण है – यहाँ पर हर रोज़ सायंकाल में होने वाली ‘रिट्रीट‘ की रस्म, उसे देखने के लिए दोनों ओर के देशों के पर्यटक अपने-अपने देश की गैलरी में इकट्ठे होकर पूरी कारवाई देखकर आनन्द उठाते हैं।
(ङ) बी. एस. एफ. के जवान कौन-कौन से नारे लगाते हैं ?
उत्तर- वाघा बार्डर पर तैनात बी. एस. एफ. के जवानों द्वारा तीन तरह के नारे लगाने की इज़ाज़त होती है – (i) हिन्दुस्तान जिन्दाबाद (ii) भारत माता की जय (iii) वन्देमातरम्
5. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें:
प्रश्न(क) वाघा गाँव के बारे में आपने क्या जाना?
उत्तर: वाघा गाँव अमृतसर से लगभग 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आज़ादी से पहले अंग्रेजों के समय वाघा गाँव पंजाब की लाहौर डिवीज़न में स्थित था। वाघा गाँव विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान दो देशों में बँट गया। यह गाँव दोनों देशों के मध्य थल यातायात का एक मात्र साधन है। संध्या के समय झंडा उतारने की रस्म यहाँ का मुख्य आकर्षण केंद्र है।
प्रश्न (ख) बॉर्डर पर झंडा उतारने की रस्म कैसे संपन्न होती है?
उत्तर: बॉर्डर पर झंडा उतारने की रस्म प्रायः शाम 5:30 बजे शुरू होती है और लगभग आधे पौने घंटे में संपन्न होती है। देशभक्ति के गीत ऊँची आवाज में लगाए जाते हैं। बी•एस•एफ• के जवान पूरे उत्साह और जोश से परेड करते हैं। दर्शक तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते हैं। झंडा उतारते समय लोहे के दोनों गेट खोल दिए जाते हैं। दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं। अपने-अपने देश के झंडे को उतारकर संभाल लेते हैं और गेटों को फिर से बंद कर दिया जाता है।
6. नये शब्द बनायें:
रेखांकन = रेखांकित आकर्षण = आकर्षित
उत्साह = उत्साहित प्रोत्साहन = प्रोत्साहित
इतिहास = ऐतिहासिक व्यापार = व्यापारिक
परस्पर = पारस्परिक भारत = भारतीय
राष्ट्र = राष्ट्रीय
7. पर्यायवाची शब्द लिखें:
झण्डा = ध्वज, पताका
सैलानी = पर्यटक, दर्शक, यात्री
आज्ञा = आदेश, हुक्म
अमन = शान्ति, चैन
8. रेखांकित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य पुनः लिखें:-
(क) सड़क को लोहे के गेट द्वारा बन्द किया गया है।
सड़कों को लोहे के गेटों द्वारा बन्द किया गया है।
(ख) चारों ओर कँटीली तारलगी हुई है
उत्तर- चारों ओर कँटीली तारें लगी हुई हैं।
(ग) वह अपने भावों को नृत्य द्वारा प्रकट करता है।
उत्तर- वे अपने भावों को नृत्य द्वारा प्रकट करते हैं।
(घ) अपने-अपने देश के झण्डे उतार लेते हैं।
उत्तर- अपने-अपने देशोंके झण्डे उतार लेते हैं।
9. निम्नलिखित शब्दों में ‘र’ आधा है या पूरा ?
बार्डर – आधा राष्ट्रीयता – पूरा
ब्रिटिश – पूरा रेंजर्ज़ – आधा
रिट्रीट – पूरा ट्रक – पूरा
दर्शक – आधा कार्य – आधा
मार्ग – आधा प्रकट – पूरा
10. शुद्ध करके लिखें:-
विशवविदयालय – विश्वविद्यालय इजाज़त – इज़ाजत
रस्ते – रस्ते धवज – ध्वज
जशन – जश्न वृदधी – वृद्धि
जिंदाबाद – ज़िन्दाबाद भुमिका – भूमिका

Please send me according to syllabus any chapter solution hindi
which chapter ?
15
It is very helpful 😁😁😁😁😁😁
𝓡𝓪𝓷𝓿𝓲𝓻 𝓼𝓲𝓷𝓰𝓱 𝓼𝓪𝓷𝓰𝓽𝓲𝔀𝓪𝓵𝓪 𝓼𝓪𝓷𝓰𝓻𝓾𝓻
𝓙𝓽 𝓲𝓼 𝓿𝓮𝓻𝔂 𝓾𝓼𝓮𝓯𝓾𝓵𝓵 😉😉.
𝕀𝕥 𝕚𝕤 𝕧𝕖𝕣𝕪 𝕦𝕤𝕖 𝕗𝕦𝕝𝕝😉😉
𝕀𝕥 𝕚𝕤 𝕧𝕖𝕣𝕪 𝕦𝕤𝕖 𝕗𝕦𝕝𝕝. 😉😉