पाठ 13 साक्षरता अभियान (कक्षा सातवीं)

14k Views
6 Min Read

पाठ 13 साक्षरता अभियान

अभ्यास उत्तर सहित
प्रश्न 1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिए गए शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:
ਚਿੜੀ =चिड़िया                    ਛੇਕ=छेद
ਜੰਗਲ=जंगल                     ਬੂੰਦਾਂ =बूँदें
ਜਲ=जल                          ਗਿਆਨੀ=ज्ञानी
ਸ਼ਬਦ =शब्द                      ਭਾਸ਼ਾ=भाषा
ਧਰਮ=धर्म                         ਵਿਦਵਾਨ =विद्वान

प्रश्न 2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिए गए हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :
ਸਾਖ਼ਰਤਾ=साक्षरता                ਘੜਾ=घट
ਅੰਦੋਲਨ=अभियान                ਅੱਖਰ =अक्षर
ਆਲ੍ਹਣਾ  =नीड़                    ਕ੍ਰਿਤਘਣ =कृतार्थ
ਲਗਾਤਾਰ =निरंतर                ਮੁਸਾਫ਼ਰ=राहगीर

प्रश्न 3. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :
प्रश्न (क) साक्षरता का क्या अर्थ है?
उत्तर: साक्षरता का अर्थ है शब्दों को पढ़कर ज्ञान अर्जित करना।

प्रश्न (ख) चिड़िया अपना घोंसला बनाने के लिए क्या करती है?
उत्तर: चिड़िया जंगल से तिनके लाती है और उन्हें जोड़कर अपना घोंसला बनाती है ।

प्रश्न (ग) हम अपनी मंज़िल को कैसे पा सकते हैं ?
उत्तर: हम अपने पथ पर एक-एक कदम बढ़ा कर हिम्मत से अपनी मंज़िल को पा सकते हैं ।

प्रश्न (घ) हम ज्ञानी कैसे बन सकते हैं ?
उत्तर: हम रोज़ थोड़ा-थोड़ा पढ़ कर ज्ञानी बन सकते हैं।

प्रश्न 4॰ इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्य में लिखिए:
प्रश्न (क) कवयित्री ने साक्षरता अभियान को समझाने के लिए कौन-कौन से उदाहरण दिए हैं?
उत्तर: कवयित्री ने साक्षरता अभियान को समझाने के लिए नीचे लिखे उदाहरण दिए हैं :-
1. जल की एक-एक बूँद घट भर देती है ।
2. एक-एक तिनका जोड़कर चिड़िया अपना घोंसला बना लेती है।
3. एक-एक कदम बढ़ाकर मुसाफ़िर अपनी मंजिल प्राप्त कर लेता है ।

प्रश्न (ख) साक्षर बनने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर: साक्षर बनने के लिए हमें प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ना चाहिए और हर पल एक-एक अक्षर सीखना चाहिए। ऐसा करने से हमारा शब्द भंडार विशाल बन जाएगा।

प्रश्न 5॰ अर्थ लिखते हुए वाक्य बनाएं:
राहगीर (मुसाफ़िर) राहगीर अपनी मंज़िल पर पहुँच गया।
नीड़ (घोंसला) चिड़िया का घोंसला बहुत सुंदर है।
मंज़िल (मुकाम) मेहनत करने वाले अपनी मंज़िल पर अवश्य पहुँचते हैं।
अभियान (आंदोलन) भारत में सफाई अभियान चल रहा है।
कृतार्थ (धन्य) हमें दूसरों की सेवा करके अपना जीवन कृतार्थ करना चाहिए।

प्रश्न 7॰ पर्यायवाची शब्द लिखें:
जंगल = वन, कानन               नीड़ = घोंसला, घरौंदा
पग = पाँव, पैर                      घट = घड़ा, मटका
राहगीर = राही, मुसाफ़िर        श्रम = मेहनत ,परिश्रम

प्रश्न 8॰ बहुवचन रूप लिखें:
चिड़िया = चिड़ियाँ                पैसा = पैसे
तिनका = तिनके                  भाषा = भाषाएँ
बूँद = बूँदें                           मंज़िल = मंज़िलें

प्रश्न 9॰ इन अक्षरों को जोड़कर शब्द लिखिए:
अक्षर= अ + क् + ष् + अ + र् + अ
चिड़िया= च् + इ + ड़्+ इ + य् + आ
साक्षरता = स् + आ + क् + ष् + अ + र् + अ + त् + आ
अभियान = अ + भ् + इ + य् + आ + न् + अ

प्रश्न 10॰ देश को साक्षर बनाने के लिए आप क्या योगदान दे सकते हैं? पाँच वाक्य लिखें ।
उत्तर: देश को साक्षर बनाने के लिए हम निम्नलिखित योगदान दे सकते हैं:-
1. हम अपने से छोटों को पढ़ने में मदद कर सकते हैं।
2. हम अशिक्षित लोगों को शिक्षित कर सकते हैं।
3. लोगों में पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा कर सकते हैं।
4. लोगों को साक्षर होने का महत्व बता कर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

प्रश्न 11॰ यदि देश के सभी नागरिक पढ़े लिखे होंगे तो देश को क्या लाभ होगा?
उत्तर: यदि देश के सभी नागरिक पढ़े-लिखे होंगे तो देश उन्नति की राह पर चलेगा। देश का हर नागरिक हर परिस्थिति को समझने में सक्षम होगा। वह कोई भी कार्य बड़ी आसानी से कर सकेगा। इससे देश की समस्याएँ जैसे ग़रीबी, बेरोज़गारी, जनसंख्या विस्फोट आदि भी दूर होंगी।

मार्गदर्शक डॉ॰ सुनील बहल, स्टेट रिसोर्स पर्सन (हिंदी एवं पंजाबी)
लेखन: रजनी गोयल,  हिंदी अध्यापिका, स (क).स.स. स्कूल,  रामां बठिंडा
संयोजक: दीपक कुमार, हिंदी अघ्यापक, स.मि. स्कूल मानवाला, बठिंडा
संशोधन: योगिता पासी, हिंदी अध्यापिका, स.हाई.स्कूल, औजला, कपूरथला
संशोधन: राजन, हिंदी मास्टर, स.मि. स्कूल लोहारका कलां, अमृतसर

Share This Article
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *