पाठ. 3 मैट्रो रेल का सुहाना सफर (कक्षा आठवीं)

33.7k Views
13 Min Read

पाठ. 3 मैट्रो रेल का सुहाना सफर

अभ्यास हल सहित

1.नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:
ਯੋਗ                        योग                                ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ              रेलवे स्टेशन
ਮੈਟਰੋ ਰੇਲ                मैट्रो रेल                           ਪਲੇਟਫਾਰਮ                 प्लेटफार्म
ਲਿਫਟ                     लिफ्ट                              ਸਵੈ-ਚਾਲਿਤ                 स्वचालित

2 नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें:
ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡਾਂ          राष्ट्रीय खेलें                        ਕਸੂਰ/ਦੋਸ਼                    अपराध
ਸਰਕਾਰੀ                 राजकीय                           ਸੁਰੱਖਿਆ ਕਰਮਚਾਰੀ       सुरक्षाकर्मी
ਸਕੂਲ                    विद्यालय                            ਇੰਤਜ਼ਾਰ                      प्रतीक्षा
ਖਿਡਾਰੀ                  खिलाड़ी                            ਪੌੜੀਆਂ                        सीढ़ियाँ
ਯਾਤਰੀ                   पर्यटक                             ਬੁੱਢੇ                             वृद्ध

3. शब्दार्थ
उपहार                           भेंट
लिफ्ट                             बड़ी इमारतों में ऊपर ले जाने वाला यान स्वरूप यंत्र
अपाहिज                        अपंग
विस्फोटक सामग्री            विस्फोट करने वाला पदार्थ
स्वचालित प्रवेश द्वार         अपने आप खुलने वाला दरवाज़ा
दंडनीय अपराध               दंडित किए जाने योग्य अपराध
उद्घोषणा                       ऊँची आवाज़ में कहना, सरकारी घोषणा
वातानुकूलित                   हवा के तापमान के अनुकूल बनाया गया
इलैक्ट्रॉनिक सूचना पट्ट-    बिजली से चलने वाला पटल जिस पर लगातार सूचनाएँ दी जाती हैं
भूमिगत प्लेटफार्म            भूमि के अंदर बना प्लेटफार्म

प्रश्न 4 इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :-
प्र. (क)   गुरुजी ने बच्चों को क्या वचन दिया था?
उत्तर:  गुरुजी ने बच्चों को प्रथम आने पर मैट्रो रेल के सुहावने सफर का उपहार देने का वचन दिया था।

प्र. (ख)  कैसे पता चलता है कि यह बच्चे पंजाब से आये हैं?
उत्तर:  बच्चों के ट्रैक सूट पर छपे ‘पंजाब’ से पता चलता है कि यह बच्चे पंजाब से आये हैं।

प्र. (ग)  मैट्रो रेल की पटरी कहाँ-कहाँ बिछाई जाती है?
उत्तर:  मैट्रो रेल की पटरी ज़मीन पर, सड़क पर पुल बनाकर ज़मीन के नीचे सुरंग खोदकर बिछाई जाती है।

प्र. (घ)  लिफ्ट का प्रयोग किन लोगों के लिए किया जाता है?
उत्तर:  लिफ्ट का प्रयोग वृद्धों,  बीमारों और अपाहिज लोगों के लिए किया जाता है।

प्र. (ड.)  स्टेशन पहुँचने पर बच्चे क्या देखकर हैरान हुए?
उत्तर:  स्टेशन पहुँचने पर बच्चे स्टेशन की साफ-सफाई व सजावट को देखकर हैरान हुए।

प्र. (च)  स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा जाँच कैसे की जाती है?
उत्तर:  स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा जाँच के लिए एक विशेष यंत्र लगाया जाता है, जो किसी भी विस्फोटक सामग्री के पास आते ही अपने आप विशेष ध्वनि निकालने लगता है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी भी लगे होते हैं।

प्र. (छ)  स्वचालित प्रवेश द्वार किस प्रकार कार्य करता है?
उत्तर:  एक यात्री के लिए एक टोकन यात्रा के लिए दिया जाता है। इस टोकन को मशीन के पास लाने से स्वचालित प्रवेश द्वार खुल जाता है और यात्री इसमें से निकल जाता है।

प्र. (ज)  स्मार्ट कार्ड का क्या उपयोग है?
उत्तर:  स्मार्ट कार्ड प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए होता है। इसे यात्री द्वारा मशीन के पास लाने से उनकी यात्रा के अनुसार अपने आप ही किराया कट जाता है। इससे समय की बचत भी होती है।

प्र. (झ)  पर्यटन-कार्ड द्वारा कितने दिन तक यात्रा कर सकते हैं?
उत्तर:  पर्यटन-कार्ड द्वारा  एक से तीन  दिन तक असीमित  यात्रा कर सकते हैं।

प्र. (ञ)  गाड़ी की प्रतीक्षा करते समय कौन से रंग की पट्टी से आगे नहीं जाना चाहिए?
उत्तर:  गाड़ी की प्रतीक्षा करते समय पीले रंग की पट्टी से आगे नहीं जाना चाहिए।

प्र. (त)   प्लेटफार्म पर हमें क्या-क्या नहीं करना चाहिए?
उत्तर:  प्लेटफॉर्म पर हमें पीली पट्टी को पार नहीं करना चाहिए। रेल की पटरी पर कभी भी नहीं जाना चाहिए। प्लेटफार्म पर थूकना नहीं चाहिए,  गंदगी नहीं फैलानी चाहिए और कोई वस्तु खानी पीनी नहीं चाहिए।

प्र. (थ)  मैट्रो गाड़ी की खिड़कियाँ क्यों नहीं खुलती?
उत्तर:  मैट्रो गाड़ी के पूरी तरह से वातानुकूलित होने की वजह से इसकी खिड़कियाँ नहीं खुलती।

प्र. (द)  इलेक्ट्रॉनिक सूचना पट्ट पर क्या सूचनाएँ दी जाती हैं?
उत्तर:  इलेक्ट्रॉनिक सूचना पट्ट पर लगातार आने वाले स्टेशनों की सूचनाएँ  दी जाती हैं।

प्रश्न 5 इन प्रश्नों के उत्तर तीन- चार वाक्यों में लिखें :-
प्र. (क)  मैट्रो स्टेशन आम स्टेशन से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर:  आम स्टेशन प्रायः ज़मीन पर ही होते हैं लेकिन मैट्रो स्टेशन परिस्थिति और सुविधा अनुसार ज़मीन पर, जमीन के ऊपर तथा जमीन के नीचे बना होता है। मैट्रो स्टेशन पर संगमरमर का फर्श और अत्याधुनिक बिजली के उपकरण लगे होते हैं जो आम स्टेशनों पर नहीं मिलते।

प्र. (ख)  टोकन, स्मार्ट कार्ड और पर्यटक कार्ड में क्या अंतर हैं?
उत्तर: टोकन
(1)  यह एक यात्रा के लिए प्रति यात्री दिया जाता है
(2) टोकन मशीन के निकट लाने से प्रवेश द्वार खुल जाता है।
स्मार्ट कार्ड
(1)  यह प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को दिया जाता है।
(2) इस कार्ड को मशीन के पास लाने से यात्रा के अनुसार किराया अपने आप कट जाता है।
पर्यटक कार्ड
(1)  यह एक से तीन दिन तक की मैट्रो रेल की यात्रा के लिए दिया जाता है।
(2) यह असीमित यात्रा के लिए दिया जाता है।

प्र. (ग)  मैट्रो  रेल के स्वचालित द्वार से जाने और निकलने में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:  मैट्रो  रेल के स्वचालित द्वार से जाने और निकलने में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए-
(1)  द्वार खुलते ही तुरंत गाड़ी में चढ़ जाना चाहिए।
(2)  द्वार खुलते ही तुरंत गाड़ी से निकल जाना चाहिए।
(3)  द्वार के बंद होने की स्थिति में न चढ़ना चाहिए और न ही उतरना चाहिए।

प्र. (घ)  भूमिगत प्लेटफार्म से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:  भूमिगत प्लेटफार्म भूमि के अंदर सुरंग खोदकर बनाया जाता है। भूमि के अंदर ही पटरी बनाई जाती है,  जिस पर मैट्रो  रेलें  चलती हैं। भूमिगत प्लेटफार्म में वह सारी सुविधाएँ उपलब्ध होतो हैं जो सामान्य प्लेटफार्म पर उपलब्ध होती हैं।

6. बहुवचन रूप लिखें :-
खेल            =        खेलों                     पंकित     =    पक्तियाँ
वृद्ध             =       वृद्धों                      सीढ़ी           =    सीढ़ियाँ
स्टेशन          =       स्टेशनों                  खिड़की     =    खिड़कियाँ

7. इन वाक्यों में से सर्वनाम शब्द अलग कर लिखें:-
(क) हम लाल किला देखने जायेंगे। (हम – सर्वनाम)
(ख) तुम्हें पता चल जायगा। (तुम्हें – सर्वनाम)
(ग) मैं आपको गाडी में बैठाकर आता हूँ । (मैं- सर्वनाम)
(घ) उसने कहा, “ आपकी गाड़ी का समय होने वाला है।” (उसने, आपकी – सर्वनाम)
(ङ) उसे कन्हैया नगर स्टेशन से अधिकारियों ने हमारे आने की सूचना पहले ही दे दी थी। (उसे, हमारे – सर्वनाम)

8. ‘असीमित’ शब्द में ‘अ’ लगाकर विपरीत शब्द बना है इसी प्रकार अन्य विपरीत शब्द बनायें:-
अ+ सुविधा            = असुविधा                       अ + सुर               = असुर
अ + सहयोग         = असहयोग                      अ + भिन्न              = अभिन्न

9.निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ बताकर वाक्यों में प्रयोग करें:-
दिल बिल्लियाँ उछलना (बहुत खुश होना) आठवीं कक्षा में पास होने पर देव का दिल बिल्लियों उछलने लगा।
दंग रह जाना (हैरान होना) इतने बड़े शेर को देखकर देव दंग रह गया।
खुशी से झूम उठना (बहुत खुश होना) आठवीं कक्षा में पास होने पर देव खुशी से झूम उठा।
मन बहलाना (समय गुजारना) बच्चों ने यात्रा के दौरान ताश खेलकर अपना मन बहलाया।

10. नीचे लिखे शब्दों में अक्षरों को उचित क्रम में रखकर सार्थक शब्द बनायें:-
गालरेड़ी       रेलगाड़ी            नुशाअसन        अनुशासन             लासफा           फासला
पहाउर         उपहार             मगसंररम         संगमरमर             फालेप्टर्म          प्लेटफार्म
लीजबि         बिजली             टवसजा            सजावट                अरोधनु           अनुरोध
पअराध        अपराध             किललाला        लालकिला             वानुकूतलिता    वातानुकूलित
जापंब          पंजाब               लतारगा           लगातार                भूतगमि           भूमिगत
कानिस        निकास             रीजाकान         जानकारी               अबाजू             अजूबा

11. निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदों में कारक बतायें:-
(क) भास्कर रेलगाड़ी देखने के लिए प्लेटफार्म के नजदीक जा पहुंचा । (सम्प्रदान कारक)
(ख) आज हम सभी मेट्रो रेल के द्वारा जायेंगे। (करण कारक)
(ग) प्रतिभा खिड़की वाली सीट पर बैठ गयी । (अधिकरण कारक)
(घ) सभी स्वचालित सीढ़ियों के द्वारा भूमिगत प्लेटफार्म पर पहुंच गये । (करण कारक)
(ङ) गुरु जी ने बच्चों को बड़े प्यार से समझाया । (कर्ता कारक)
(च) हमने राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया । (अधिकरण कारक)

तैयार कर्ता :-दीपक कुमार, हिंदी मास्टर , स.मि. स्कूल मानवाला, ज़िला बठिंडा

Share This Article
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *