पाठ-3 रक्तदान-एक बहुमूल्य संस्कार (कक्षा 7)

26.2k Views
9 Min Read

पाठ 3 रक्तदान-एक बहुमूल्य संस्कार

अभ्यास हल सहित

प्रश्न 1.  नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिए गए शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:-
ਸੱਭਿਅਤਾ         –        सभ्यता          ਦੁਰਘਟਨਾ       –        दुर्घटना
ਇਤਿਹਾਸ        –        इतिहास          ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ           –        प्रदूषण
ਧਾਰਮਿਕ         –        धार्मिक           ਚੇਤਨਾ            –        चेतना

प्रश्न 2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिए गए हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें:-
ਖੂਨਦਾਨ         –        रक्तदान          ਗਵਾਹ            –        साक्षी
ਕੀਮਤੀ           –        बहुमूल्य          ਲੋੜਮੰਦ           –        ज़रूरतमंद
ਸਮਰਥ           –        सक्षम             ਮਾਤਾ-ਪਿਤਾ      –        अभिभावक
ਅਨਪੜ੍ਹ           –        अशिक्षित         ਇਨਾਮ           –        पारितोषिक

प्रश्न 3. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्य में लिखें :-
(क) आमतौर पर दान का अर्थ किस रूप में लिया जाता है?
उत्तर – आमतौर पर दान का अर्थ किसी को रोटी, कपड़ा और कुछ रुपए दान देने के साथ- साथ ही कन्या दान, विद्या दान आदि के रूप में लिया जाता है।

(ख) सर्वोत्तम दान कौन -सा है?
उत्तर- रक्तदान ही सर्वोत्तम दान है क्योंकि रक्त से किसी को जीवनदान दिया जा सकता है।

(ग) एक मानव दूसरे मानव की जीवन रक्षा कैसे कर सकता है?
उत्तर- एक मानव दूसरे मानव की जीवन रक्षा रक्तदान करके कर सकता है।

(घ) रक्त की ज़रूरत कब पड़ती है?
उत्तर- किसी दुर्घटना में अधिक रक्त बह जाने, बड़े-बड़े ऑपरेशनों के समय तथा कुछ बीमारियों के कारण भी रक्त की ज़रूरत पड़ती है।

(ङ) रक्त समूह कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर – रक्त समूह आठ प्रकार के होते हैं। ए-पॉज़िटिव, ए–नेगिटिव, बी -पॉज़िटिव, बी- नेगिटिव, ए-बी-पॉज़िटिव, ए-बी-नेगिटिव, ओ-पॉज़िटिव तथा ओ– नेगिटिव ।

(च) किन व्यक्तियों को रक्तदान नहीं करना चाहिए? पाठ के आधार पर उत्तर दें?
उत्तर – उन व्यक्तियों को रक्तदान नहीं करना चाहिए जो किसी संक्रमित रोग से पीड़ित हों, गर्भवती महिलाओं को, जिस व्यक्ति को रक्तदान किए हुए 3 महीने न हुए हों।

प्रश्न 4. इन प्रश्नों के उत्तर चार पाँच वाक्यों में लिखें :-
प्रश्न 1. रक्तदान को एक संस्कार के रूप में क्यों नहीं विकसित किया जा सका?
उत्तर- इसका मुख्य कारण आम लोगों का अशिक्षित होना तथा उन में तरह-तरह के रूढ़िवादी विचारों का होना है। समाज के लोग यह मानने को तैयार नहीं कि रक्तदान एक सुरक्षित दान है। इसलिए इसे संस्कार के रूप में विकसित नहीं किया जा सका।

प्रश्न 2. स्वैच्छिक रक्तदान से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- स्वैच्छिक रक्तदान से अभिप्राय है अपनी इच्छा अनुसार अपने शरीर का रक्तदान करना।

प्रश्न 3. क्या रक्तदान करने वाले व्यक्ति की आयु ,भार और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाता है?  यदि हाँ, तो समस्त बातों को लिखें।
उत्तर – हाँ, रक्तदान करने वाले व्यक्ति की आयु, भार और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच में हो तथा जिसका भार 35 किलोग्राम से कम न हो, वह व्यक्ति प्रत्येक 3 महीने बाद आसानी से स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है।

प्रश्न 5. नए शब्द बनाएं
सर्व +उत्तम =सर्वोत्तम           सर्व +मान्य =सर्वमान्य
अन + भिज्ञ= अनभिज्ञ         अन +गिनत = अनगिनत

प्रश्न 6. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयोग करें:
1 प्राणों की रक्षा करना (जान बचाना) राम ने रक्तदान करके अपने दोस्त के प्राणों की रक्षा की।
2 तुच्छ पड़ जाना (कमज़ोर पड़ जाना) रक्तदान करने से कोई भी मनुष्य तुच्छ नहीं पड़ता।
3 प्राण हर लेना (जान ले लेना) गंभीर बीमारी ने राम के प्राणों को हर लिया।
4 अपनी चपेट में लेना (अपनी पकड़ में लेना) करोना जैसी भयानक बीमारी लोगों को अपनी चपेट में लेती जा रही है।
5 हाथ धो बैठना (खो देना) कितने रोगी प्रतिवर्ष केवल समय पर रक्त न मिलने के कारण ही प्राणों से अकारण हाथ धो बैठते हैं।
6 आनाकानी करना (टालमटोल करना) जब मैंने राम से अपने उधार दिए हुए पैसे मांगे तो वह आनाकानी करने लगा।

प्रश्न 7 ‘ता शब्दांश लगाकर भाववाचक संज्ञा बनाएं:  
आधुनिक + ता =आधुनिकता               आवश्यक + ता =आवश्यकता
अनभिज्ञ + ता =अनभिज्ञता                अज्ञान +ता =अज्ञानता

प्रश्न 8 नीचे रक्तदान से जुड़े कुछ वाक्य दिए गए हैं उन पर सही या गलत का चिह्न लगाएं:
(क) कितने रोगी प्रतिवर्ष केवल समय पर रक्त न मिलने के कारण ही प्राणों से अकारण हाथ धो बैठते हैं।          सही
(ख) सभी लोगों को रक्तदान के बारे में पूरी जानकारी होती है।          गलत
(ग) प्रत्येक व्यक्ति को अपना ब्लड ग्रुप पता होना चाहिए ।            सही
(घ) इंसान को केवल इंसान का ही रक्त दिया जा सकता है।            सही
(ङ) स्वस्थ शरीर वाले व्यक्ति पर सुरक्षित रूप से रक्तदान करने पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।  गलत

प्रश्न 10 शुद्ध करके लिखें:
शाबासी           =    शाबाशी             आपति           =    आपत्ति
असानी            =    आसानी             उमीद            =    उम्मीद
उदारण           =    उदाहरण            जिमेवारी        =    ज़िम्मेवारी
कटूशब्द          =    कटुशब्द           अवश्यकता     =    आवश्यकता
सरिष्ट              =    सृष्टि                  अनभिगयता    =    अनभिज्ञता
बीमारियाँ         =    बीमारियाँ           सामगरी         =    सामग्री
दुरघटनाएँ        =    दुर्घटनाएँ            तुछ              =    तुच्छ
शांती               =    शांति                 भरम            =    भ्रम
वियर्थ              =    व्यर्थ                  उचीत           =    उचित

प्रश्न 11 ‘इक’ और ‘इत’ लगाकर नए शब्द बनायें:-
धर्म                =    धार्मिक           प्रमाण             =    प्रमाणित
अधुना            =    आधुनिक         पुलक             =    पुलकित
विज्ञान            =    वैज्ञानिक         सुरक्षा              =    सुरक्षित
स्वेच्छा            =    स्वैच्छिक         शिक्षा              =    शिक्षित
नीति              =    नैतिक           पीड़ा                 =    पीड़ित
परिवार          =    पारिवारिक        आनंद             =    आनंदित
इतिहास         =    ऐतिहासिक        सम्मान            =    सम्मानित

लेखन: रजनी गोयल , हिंदी अध्यापिका, स (क). स. स. स्कूल, रामा बठिंडा
संशोधन: राजन, हिंदी मास्टर, स.मि. स्कूल लोहारका कलां, अमृतसर
संयोजक: दीपक कुमार, हिंदी मास्टर, स.मि. स्कूल मानवाला, बठिंडा

Share This Article
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *