पाठ 18 सड़क सुरक्षा (कक्षा सातवीं )

19.5k Views
6 Min Read

पाठ 18 सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा (कक्षा 7)

1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:
ਸੁਰੱਖਿਆ =  सुरक्षा                ਜ਼ਰੂਰੀ  =  ज़रूरी           ਲਾਪਰਵਾਹੀ    =    लापरवाही
ਅਧਿਕਾਰ = अधिकार            ਮੌਜੂਦ   =   मौजूद           ਆਗਿਆ       =    आज्ञा
ਸੁਆਗਤ  = स्वागत              ਅਵਾਜ਼   = आवाज़           ਸੰਬੰਧਿਤ       =    संबंधित
ਚਿੰਨ੍ਹ          = चिह्न                ਧਿਆਨ  = ध्यान              ਮੰਤਰ          =    मंत्र
ਉਮਰ    = उम्र                     ਵਿਅਕਤੀ = व्यक्ति           ਸਿੱਖਣਾ         =    सीखना
ਪਿੱਛੇ      = पीछे                    ਖਤਰਨਾਕ = खतरनाक    ਸਮੱਸਿਆ    =    समस्या

2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें:
ਖੱਬੇ ਪਾਸੇ      =    बायीं ओर            ਇਸ਼ਾਰਾ        =    संकेत
ਸੱਜੇ ਪਾਸੇ      =    दायीं ओर          ਜ਼ਰੂਰੀ         =    अनिवार्य
ਖੁਦ            =    स्वयं                  ਕਤਾਰ         =       पंक्ति
ਬੇਸ਼ਕ          =    निःसंदेह           ਆਵਾਜਾਈ      =    यातायात

3. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:
(क) सड़क पर दिनों दिन बढ़ती दुर्घटनाओं का लेखक ने क्या कारण बताया है?
उत्तर- सड़क पर लापरवाही से चलना तथा यातायात के नियमों का पालन न करना।

(ख) सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा से लेखक का क्या अभिप्राय है?
उत्तर- लेखक का क्या अभिप्राय है कि हमें सड़क पर स्वयं भी सुरक्षित ढंग से चलना चाहिए तथा दूसरे की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।

(ग) वाहन चलाते समय मोबाइल सुनना क्यों खतरनाक हो सकता है?
उत्तर- वाहन चलाते समय मोबाइल सुनने से चालक का ध्यान बंट जाता है, जिससे कोई दुर्घटना घट सकती है।

(घ) निश्चित स्थान पर वाहन पार्किंग का क्या फायदा है?
उत्तर- निश्चित स्थान पर वाहन पार्किंग करने से किसी को असुविधा नहीं होती।

(ङ) चौराहे में लाल-हरी बत्ती के पास सड़क पर काली-सफेद लाइनें क्या दर्शाती हैं?
उत्तर- चौराहे में लाल-हरी बत्ती के पास सड़क पर काली-सफ़ेद लाइनों को जेबरा लाइनें कहते हैं। ये लाइनें यह दर्शाती हैं कि पैदल चलने वालों को सदा ज़ेबरा लाइनों पर चलते हुए सड़क पार करनी चाहिए।

4. इन प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच वाक्यों में लिखें :
(क) वाहन चलाते समय सेफ्टी बेल्ट लगाना क्यों अनिवार्य है?
उत्तर- वाहन चलाते समय सेफ्टी बेल्ट लगाना इसलिए अनिवार्य है क्योंकि सेफ्टी बेल्ट के प्रयोग से अचानक झटका लगने से होने वाली दुर्घटना से बचा जा सकता है।

(ख) कौन-से व्यक्ति अपने वाहनों पर काले रंग के शीशे व लाल रंग की बत्तीका प्रयोग कर सकते हैं?
उत्तर- विशेष अधिकार प्राप्त व्यक्ति ही ट्रैफिक विभाग से आज्ञा प्राप्त करके काले रंग के शीशे व वाहनों के ऊपर लाल रंग की बत्ती का प्रयोग कर सकते हैं।

(ग) हमें सड़क पर दुर्घटना से बचने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर- हमें सड़क पर दुर्घटना से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
सड़क पर खेलना नहीं चाहिए। अपना वाहन पार्किंग वाले स्थान पर ही पार्क करना चाहिए।
वाहन चलते समय मोबाइल नहीं सुनना चाहिए।

5. शुद्ध करके लिखें:
पराधना    =    प्रार्थना                  चारट      =    चार्ट
टरैफिक    =   ट्रैफिक                 दाँयी      =    दायीं
मंतर      =       मंत्र                     सिखना     =    सीखना
किन्तू     =      किन्तु                   रफतार     =   रफ्तार
मोबाईल    =   मोबाइल               रूकावट    =   रुकावट
मतबल     =    मतलब                निशचित       =         निश्चित
उबड़-खबड़     =       उबड़-खाबड़
रस्ते               =         रास्ते
धन्यावाद       =          धन्यवाद

6. रिक्त स्थान में उचित सम्बन्ध बोधक शब्द भरें:
(क) इसे अन्य नियमों की अपेक्षा कठोरता से लागू नहीं किया जा सका है। (की ओर, की अपेक्षा)
(ख) आज्ञा के बिना किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए। (के लिए, के बिना)
(ग) सड़क   पर काली-सफेद लकीरें लगायी गयी हैं। (के पास, पर)
(घ) हमें भारी गाड़ियों के बीच से नहीं गुजरना चाहिए। (के बीच, के बदले)
(ङ) चालक के पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना चाहिए।  (के बगैर, के पीछे)

7. अनेक शब्दों के लिये एक शब्द लिखें:
(क) स्कूल का सर्वप्रमुख अध्यापक                 मुख्याध्यापक
(ख) स्कूल में सुबह आयोजित की जाने वाली सभा     प्रार्थना सभा
(ग) स्कूटर चलाने वाला व्यक्ति                   स्कूटर चालक

Share This Article
5 Reviews

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *