मॉडल टेस्ट पेपर कक्षा-दसवीं विषय – हिंदी पाठ्यक्रम (2020-2021) पर आधारित

765 Views
19 Min Read

 मॉडल टेस्ट पेपर

कक्षा-दसवीं विषय – हिंदी

पाठ्यक्रम (2020-2021) पर आधारित

समय: 3 घंटे                                       कुल अंक-75+ 5 (सुंदर लिखाई)=80
भाग-क
(i) निम्नलिखित में से किन्हीं 17 प्रश्नों के उत्तर दीजिए –                                                   17×1=17
1. ‘परमात्माशब्द का संधिविच्छेद सही विकल्प चुनकर लिखिए:
(क) पर+आत्मा           (ख) परमा + त्मा       (ग) परम + आत्मा     (घ) परमा + तमा
2. ‘आँख शब्द का पर्यायवाची सही विकल्प चुनकर लिखिए:
(क) अश्रु         (ख) नयन       (ग) अंबर         (घ) आँसू
3. ‘उन्नतिशब्द का विलोम शब्द सही विकल्प चुनकर लिखिए:
(क) विकास     (ख) प्रगति      (ग) वृद्धि       (घ) अवनति
4. ‘माताशब्द की भाववाचक संज्ञा सही विकल्प चुनकर लिखिए:
(क) मात्र         (ख) मात        (ग) मातृत्व     (घ) मातृ
5. ‘जिसका पार न होअनेक शब्दों के लिए एक शब्द का सही विकल्प चुनकर लिखिए:
(क) साकार     (ख) प्रत्यक्ष     (ग) अपार       (घ) निराकार
6. निम्नलिखित विकल्पों में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए:
(क) मैं स्कूल जाना है।          (ख) मुझे स्कूल जाना है।
(ग) मेरे को स्कूल जाना है।   (घ) मेरे द्वारा स्कूल जाना है ।
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:
7. ‘देश के लिए भक्ति पद का समास …………………………………. होगा।
8. ‘तीरशब्द के अनेकार्थक शब्द………………………………… और …………………………………है।
9. ‘धर्मशब्द का विशेषण …………………………………. है
10. ‘आलोचना करने वालाका अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द,
11.’गुणशब्द का विलोम शब्द ……………… है।
हाँअथवा नहींमें उत्तर दीजिए:
12. ‘मित्रशब्द की भाववाचक संज्ञा मित्रताहै।                                             हाँ अथवा नहीं?
13. ‘लड़क ने पत्र लिखा का शुद्ध वाक्य होगालड़के ने पत्र लिखा।            हाँ अथवा नहीं ?
14. ‘दर्पणशब्द का पर्यायवाची शब्द चेहराहै।                                             हाँ अथवा नहीं?
मिलान कीजिए:
15. ‘भारतशब्द के निम्नलिखित में से सही विशेषण शब्द के साथ रेखा खींचकर मिलान कीजिए:
भारत                                                               (क) भारती
                                                                        (ख) भारतीय
                                                                        (ग) भरत
16. ‘ऊपर कहा गया अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के निम्नलिखित में से सही शब्द के साथ रेखा खींचकरमिलान कीजिए:
ऊपर कहा गया                                               (क) ऊपर लिखित
                                                                        (ख) उपयुक्त
                                                                        (ग) उपर्युक्त
17. ‘जेबखर्चसमस्त पद के निम्नलिखित में से सही समास विग्रह के साथ रेखा खींच कर मिलान कीजिए:  जेबखर्च                                    (क) जेब के लिए खर्च
                                                                        (ख) जेब को खर्च
                                                                        (ग) जेब में खर्च
18.’ अन्न – अन्यसमरूपी भिन्नार्थक शब्द के सही विकल्प के साथ रेखा खींचकर मिलान कीजिए : अन्न- अन्य                                                   (क) जल – वायु
                                                                        (ख) अग्नि- वायु
                                                                        (ग) अनाज – दूसरा
19. ‘अर्थशब्द के अनेकार्थक शब्द का निम्नलिखित विकल्पों में से सही विकल्प के साथ रेखा खींचकर
मिलान कीजिए: अर्थ                                        (क) जवाब, दिशा, भाग्य
                                                                        (ख) प्रयोजन, धन, इच्छा
                                                                        (ग) समय, मौसम, अंत
20. समरूपी भिन्नार्थक शब्द कुल-कूलमें कुलका अर्थ किनाराऔर कूलका अर्थ वंश होता है। यह कथन सही () है या गलत (X)? 
21.’अति+आचार की सन्धिअतिचारहोगी- यह कथन सही () है या गलत (X)?
22. ‘राजकुमारीसमस्त पद का समास विग्रह राज कुमार की कुमारी होगा यह कथन सही () है या गलत गलत (X)?
(i) निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर दिये गये बहुवैकल्पिक प्रश्नों में किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए:                                                                5×1=5
हँसमुख प्रसून सिखलाते
पलभर है जो हँस पाओ,
अपने उर की सौरभ से
जग का आंगन भर जाओ।
प्रश्न 1. फूल खिल कर हमें क्या सिखाते हैं?
(क) रोना         (ख) नीरस हृदय बनाना         (ग) आँगन      (घ) सदा मुस्कराना
प्रश्न 2. ‘गाता खग कविता के कवि का नाम चुनें:
(क) तुलसीदास            (ख) बिहारी     (ग) सुमित्रानंदन पंत               (घ) मीराबाई
प्रश्न 3.फूल की तरह मानव कैसे संसार के वातावरण को सुखद बना सकता है?
(क) भेदभाव से           (ख) सद्गुणों से          (ग) अपने अहम से                (घ) संकुचित मन से
प्रश्न 4. ‘सौरभ का क्या अर्थ है?
(क) धार          (ख) सागर       (ग) सुगन्ध      (घ) गौरव
प्रश्न 5. किससे हमें खुश रहने का सन्देश मिलता है?
(क) हंसते हुए चेहरे से           (ख) उर से      (ग) ऑगन से             (घ) फूल से
प्रश्न 6. ‘प्रसूनसे क्या अभिप्राय है?
(क) मुरझाया फूल      (ख) फूल          (ग) प्रसाद      (घ) मज़दूर
(i) लिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए बहुवैकल्पिक प्रश्नों में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए  5×1=5

            जब एक उपभोक्ता अपने घर पर बैठे इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी करता है तो उसे ऑनलाइन खरीदारी कहा जाता है। इस तरह की खरीदारी आज अत्यंत लोकप्रिय हो गयी है। दुकानों, शोरूमों आदि के खुलने व बंद होने का समय होता है किन्तु ऑनलाइन खरीदारी का कोई विशेष समय नहीं है। आप जब चाहें इंटरनेट के माध्यम से खरीदारी कर सकते हैं। आप फर्नीचर, किताबें, सौन्दर्य प्रसाधन, वस्त्र, खिलौने, जूते, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि कुछ भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यद्यपि यह बहुत ही सुविधाजनक व लाभदायक है तथापि इसमें कई जोखिम भी समाविष्ट हैं। अत: ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बर्तनी चाहिए। सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि जिस वैबसाइट से आप खरीदारी करने जा रहे हैं, वह वास्तविक है अथवा नहीं। अलग-अलग साइट्स पर उपलब्ध विभिन्न वस्तुओं की कीमतों का तुलनात्मक अध्ययन करके ही खरीदारी करें। बिक्री के नियम एवं शतों को भी अच्छी तरह परख लेना चाहिए। लेन-देन पूरा करने के बाद उसका प्रिंट लेना समझदारी होगी। यदि आप क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करते हैं तो भुगतान के बाद तुरंत जाँच लें कि आपने जो कीमत चुकाई है यह सही है या नहीं। यदि आप उसमें कोई भी परिवर्तन पाते हैं तो तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित करके उन्हें सूचित करें। वैसे ऐसी साइट्स को प्राथमिकता दी जा जिसमें आर्डर की गई वस्तु की प्राप्ति होने पर नकद भुगतान करने की सुविधा हो एवं खरीदी गई वस्तु नापसंद होने पर वापिस करने का प्रावधान हो।

उपर्युक्त गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

1. ऑनलाइन खरीदारी किसे कहा जाता है?
क.जब एक उपभोक्ता क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करता है
ख.जब एक उपभोक्ता विभिन्न वस्तुओं की कीमतों का तुलनात्मक अध्ययन करता है
ग.जब एक उपभोक्ता अपने घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी करता है
घ.जब एक उपभोक्ता बिक्री के नियम एवं शर्तों को भी अच्छी तरह परख लेता है
2. आप इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन क्या-क्या खरीदारी कर सकते हो?
क.फर्नीचर, किताबें, खिलोने,               ख.इलेक्ट्रॉनिक उपकरण          
ग.सौन्दर्य प्रसाधन, वस्त्र, जूते             घ.उपरोक्त सभी
3.क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने के पश्चात यदि कोई अनियमितता पायी जाती है तो हमें क्या करना चाहिए?
क.सोच-विचार में लग जाना चाहिए।      
ख.गहरी सोच में पड़ जाना चाहिए।
ग तुरन्त सम्बन्धित अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए। 
घ.बिक्री के नियम एवं शर्तों को पढ़ने लग जाना चाहिए।
4.’समाविष्ट शब्द का अर्थ लिखिए।
ख.अपशिष्ट ग.अलग होना घ.शामिल होना
5. ‘प्राथमिकता शब्दों के अर्थ लिखिए।
क. अध्ययन ख.अनियमितता ग,वरीयता घ.अधिकारी गण
6. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।
(क) खरीदारी       (ख) ऑनलाइन खरीदारी में सजगता
(ग) ऑनलाइन बिक्री के नियम एवं शर्ते    (घ) वैबसाइट
(iv) निर्देशानुसार उत्तर दें                                                                                        5×1=5
i) जब मीनू से मैंने अपनी कलम माँगी तो उसने मुझे …………………………… दिखा दिया।
(मुहावरे को लिखकर वाक्य पूरा करें)
ii) जब से राम ने मुझसे रुपए उधार लिए हैं तब से वह मुझसे
(मुहावरे को लिखकर वाक्य पूरा करें)
iii.) माँ ने अपनी पुत्री को कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखो क्योंकि एक तंदरुस्ती-नियामत है।
(लोकोक्ति को लिखकर वाक्य पूरा करें)
iv) ढेर करना मुहावरे का क्या अर्थ है? सही विकल्प चुनें:
(क) संभालना (ख) इकठ्ठा करना (ग) मार देना (घ) गिरा देना
v) दूध का धुलामुहावरे का क्या अर्थ है? सही विकल्प चुनें
(क) दूध में वस्तु धोना (ख) दूध में डुबोना
(ग) बिल्कुल निष्पाप/निर्दोष (घ) दूध में पानी मिलाकर धोना
vi) का वर्षा जब कृषि सुखाने लोकोक्ति का क्या अर्थ है? सही विकल्प चुनें:
(क) कम वर्षा से कृषि खराब होती है (ख)अधिक वर्षा से कृषि खराब होती है
(ग) सूखे से कृषि खराब होती है (घ)असमय की सहायता लाभदायक नहीं होती
vii) सही लोकोक्ति को चुनेंवह चोरी के मामले से छूटकर आया ही था कि हेराफेरी के मामले में फँस गया-इसे कहते हैं-
(क) कथनी नहीं, करनी चाहिए            (ख) घर का भेदी लंका ढाए
(ग) आसमान से गिरा खजूर में अटका          (घ) नाम बड़े और दर्शन छोटे

(v) निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच के निर्देशानुसार उत्तर दें                                                            5×1-5

i)’दोहावलीपाठ के अनुसार संत………………………. की भांति नीर-क्षीर विवेक करते हैं।  रिक्त स्थान भरें

ii) पदावली पाठ के अनुसार मीरा…………………को अपने नयनों में बसाना चाहती है।    रिक्त स्थान भरें

iii) ‘दो कलाकारकहानी के आरंभ में चित्रा अरुणा को क्यों जगाती है? सही विकल्प चुनें

            क. चाय पीने के लिए            ख. अपने द्वारा बनाए चित्र को दिखाने के लिए

            ग. कॉलेज जाने के लिए        घ. नाश्ते के लिए

iv) नर्स कहानी में महेश कॉलेज में दाखिल था। यह कथन सही है या गलत? (      )

v) गुरु नानक देव जी की माता जी का नाम तृप्ता देवी जी था। यह कथन सही है या गलत? (      )

vi) सदाचार का तावीज़निबन्ध में साधु ने तावीज़ का प्रयोग किस पर किया?  सही विकल्प चुनें:

(क.) मंत्री पर (ख) कुत्ते पर (ग) राजा पर (घ) दरबारी पर

vii) देश के दुश्मन एकांकी में जयदेव वाघा बार्डर पर चौकीदार के पद पर नियुक्त था? हाँ या नहीं?
भाग-ख
(2) निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर तीन या चार पंक्तियों में दीजिए।         3×2=6
(i) ‘नर्स ‘कहानी में सिस्टर सूसान ने महेश को अपने बेटे के बारे में क्या बताया?
(II) ‘बेटे ने पत्र में अपनी मों बसंती को क्या लिखा? लघुकथामाँ का कमरा के आधार पर बताएं।
(ii) सदाचार का तावीज़निबंध में तावीज़ किसलिए बनवाए गये थे?
(iv) स्वामी रामतीर्थ द्वारा फलों की टोकरी का मूल्य पूछने पर जापानी युवक ने क्या कहा? निबंध मैं और मेरा देशके आधार पर बताएं।
(v) एकांकी देश के दुश्मनमें जयदेव को गुप्तचरों से क्या समाचार मिला?
(3) निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग छह-सात पंक्तियों में दीजिए:       2×5=10
(i) कहानीनर्सके आधार पर सूसान का चरित्र चित्रण करें।
(ii) ‘दो कलाकार कहानी का उद्देश्य स्पष्ट करें ।
(iii) सच्चे मित्र के कौन-कौन से गुण लेखक ने बताए हैं? मित्रता निबंध के आधार पर उत्तर दें।
(iv) एकांकीदेश के दुश्मन में जयदेव ने तस्करों को कैसे पकड़ा?
भाग-ग
4.(i) निम्नलिखित किसी एक विषय पर पत्र लिखिए।                                                  5
आपका नाम राजकपूर है। आप अंकुर हाई स्कूल, बनारस में पढ़ते हो। पिछले सप्ताह आपके स्कूल में स्वच्छता अभियान के तहत स्कूल स्वच्छता व सुंदरता सप्ताह मनाया गया। इस संबंध में आप अपनी कक्षा की सुंदरता व सफाई संबंधी काम कर रहे थे कि आपसे कक्षा की खिड़की का कांच टूट गया। अपनी इस गलती की क्षमा याचना करते हुए अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र लिखिए।
अथवा
आपका नाम अमिताभ है । आपके मुहल्ले करतार नगर में जगह-जगह कूड़े- कर्कट के ढेर लगे हुए हैं। हर तरफ गंदगी व बदबू फैली हुई है। सीवरेज जाम होने से गलियों में गंदा पानी भर गया है। इस गंदगी से बीमारियाँ फैलने का डर है। इस संबंध में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर उनसे अपने क्षेत्र / मुहल्ले की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए। 
(ii) निम्नलिखित किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।                     5
(क) मेरी दिनचर्या (ख) हम घर में सहयोग कैसे करें (ਗ) गाँव का खेल मेला
भाग-घ
5. निम्नलिखित पंजाबी गद्यांश का हिंदी में अनुवाद कीजिए:                                               3
ਮੋਬਾਇਲ ਸਾਡੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦਾ ਬਹੁਤ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹਿੱਸਾ ਬਣ ਗਿਆ ਹੈ ਫਿਰ ਵੀ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਬੜੀ ਹੀ ਸਮਝਦਾਰੀ ਦੇ ਨਾਲ ਪ੍ਰਯੋਗ ਕਰਨਾ ਚਾਹਿਦਾ ਹੈ
भाग-ङ
6. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए –                                                                    4
आपका नाम राजीव कुमार है। आप सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, जालंधर में हिंदी के अध्यापक है। आप स्कूल की हिंदी साहित्य समिति के सचिव हैं। इस समिति द्वारा आपके स्कूल में दिनांक 14-09-2020 को हिंदी दिवस प्रतियोगिताके अंतर्गत कविता उच्चारण प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आप अपनी ओर से सूचना तैयार कीजिए जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा गया हो।
अथवा
आपका नाम मनोज कुमार है। आप मकान नंबर 456, सेक्टर 15, गुड़गाँव में रहते हैं। आपका मोबाइल नंबर 123456789 है। आपकी हिसार (हरियाणा) में सुंदर नगर में दस मरले की एक कोठी है। आप इसे बेचना चाहते हैं। कोठी बिकाऊ है शीर्षक के अंतर्गत विज्ञापन का प्रारूप तैयार करके लिखिए।
भाग-च
7. निम्नलिखित में से किसी एक प्रपत्र को अपनी उत्तर पुस्तिका पर उतारकर भरें:-                             5
मान लें कि आपका नाम नीरज वर्मा है। आपका सुविधा बैंक, शाखा आनंदपुर साहिब में एक बचत खाता है, जिसका नम्बर 239254 है। आपको अपने इस खाते में से 4000/-रुपए निकलवाने हैं। इस अनुसार निम्नलिखित प्रपत्र भरें –


 अथवा

 ख.मान लें कि आपका नाम धनंजय पुरी है। आपका मालामाल बैंक, शाखा चंडीगढ़ में एक बचत खाता है, जिसका नम्बर 346239678 है। आपको अपने इस खाते में 45000/-रुपए जमा करवाने हैं। इस अनुसार

निम्नलिखित प्रपत्र भरें:

Share This Article
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *