सत्र 2021-22
टर्म – 2
समय: दो घंटे विषय- हिंदी ( द्वितीय भाषा) कुल अंक 50 (2 अंक सुंदर लिखाई)
नोट: सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
प्रश्न 1. निम्नलिखित पद्यांश में से किसी का एक पद्यांश का सरलार्थ लिखें। 5
ईश्वर का वरदान है माँ होंगे कामयाब,
सब रिश्तों में महान है माँ । होंगे कामयाब,
जब जीवन का पाठ पढ़ाती माँ हम होंगे कामयाब, एक दिन
तब किताब बन जाती माँ । हो हो मन में है विश्वास
कथनी में उसकी शिष्टाचार है पूरा है विश्वास
करनी में उसकी संस्कार है । हम होंगे कामयाब एक दिन…….
प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग चार-पाँच पंक्तियों में लिखें। 3×4=12
(क) हामिद का चिमटा रुस्तमे हिन्द कैसे है?
(ख) साइंस सिटी में आपको जो देखने में सबसे अच्छा लगा, उसके बारे में लिखें।
(ग) बॉर्डर पर झंडा उतारने की रस्म कैसे संपन्न होती है?
(घ) ऑक्सीजन गैस को जीवन का मूल आधार क्यों कहा जाता है?
(ङ) कल्पना चावला का सपना कब और कैसे पूरा हुआ?
प्रश्न 3. किन्हीं चार प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर दें:- 4
(क) ‘मानव’ शब्द की भाववाचक संज्ञा लिखें ।
(ख) ‘पशु; शब्द की भाववाचक संज्ञा लिखें ।
(ग) निम्नलिखित वाक्य में उचित योजक शब्द कोष्ठक ( ) में से चुनकर रिक्त स्थान भरें ।
ऐसा लगता है …………. सब कुछ आपके पास हो रहा है। (ताकि, मानो)
(घ) निम्नलिखित वाक्य में उचित योजक शब्द कोष्ठक ( ) में से चुनकर रिक्त स्थान भरें ।
तुम्हारी उँगलियाँ तवे से जल जाती थीं …………….मैंने इसे लिया। (क्योंकि /इसलिए)
(ङ) निम्नलिखित वाक्य में से उचित सम्बन्धबोधक शब्द से चुनकर लिखें।
हामिद तो मोटर के नीचे आते-आते बचा।
(च) निम्नलिखित वाक्य में से उचित सम्बन्धबोधक शब्द से चुनकर लिखें।
रमज़ान के पूरे तीस रोज़ों के बाद ईद आई हैं।
प्रश्न 4. स्कूल में पीने के पानी का समुचित प्रबंध करवाने के लिए मुख्याध्यापिका को प्रार्थना पत्र लिखें। अथवा
मित्र को जन्म दिन पर उसे बधाई पत्र लिखें । 8
प्रश्न 5. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 150-200 शब्दों में निबन्ध लिखें। 8
प्रातः काल की सैर, मेरा पंजाब, मोबाइल फोन के लाभ हानियाँ
प्रश्न 6 नीचे लिखे मुहावरों/लोकोक्तियों में से किन्ही पाँच के अर्थ वाक्यों में प्रयोग करते हुए अर्थ स्पष्ट करें। 5
धावा बोलना, राई का पर्वत बनाना, दिल कचोटना, करारा जवाब देना, मुँह उतर जाना, मौत दिखाई देना
बिना विचारे जो करे सो पाछे पछताए, दिनों दिन सुखना, अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारना, दिल दहला देना
प्रश्न 7. (क) किन्ही दो पंजाबी शब्दों शब्दों का हिंदी में अनुवाद करें:- 2
ਈਦਗਾਹ, ਅਦਾਲਤ, ਸਹਿਯੋਗ, ਆਕਸੀਜਨ, ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ
(ख) किन्हीं दो पंजाबी वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करें:- 4
ਉਸਦਾ ਚਿਮਟਾ ਰੁਸਤਮੇ-ਹਿੰਦ ਹੈ ।, ਸਾਰੇ ਬੱਚੇ ਇੱਕਠੇ ਹੱਸ ਪਏ ।, ਉਸ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਸੜਕ ਬਣ ਰਹੀ ਹੈ।,
ਇਹ ਉਸਦਾ ਮਨਪਸੰਦ ਵੀਸ਼ਾ ਸੀ ।, ਅੱਜ ਵੀ ਉਹ ਸਾਰਿਆਂ ਦੇ ਦਿਲਾਂ ਤੇ ਰਾਜ ਕਰਦੀ ਹੈ ।