पाठ 6 राष्ट्र के गौरव प्रतीक (कक्षा 7)

18.8k Views
6 Min Read

पाठ 6 राष्ट्र के गौरव प्रतीक (कक्षा सातवीं)
अभ्यास उत्तर सहित

प्रश्न 1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिए गए शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:-
ਰਾਸ਼ਟਰ                राष्ट्र                            ਤਿਰੰਗਾ                    तिरंगा
ਪ੍ਰਤੀਕ                  प्रतीक                         ਧਰਮ ਚੱਕਰ              धर्म चक्र
ਏਕਤਾ                  एकता                         ਸ਼ੇਰ                        शेर
ਪੱਟੀਆਂ                पट्टियाँ                         ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ             राष्ट्रपति

प्रश्न 2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिए गए हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :-
ਨੁਮਾਇਸ਼               प्रदर्शनी                      ਸੋਨੇ ਦੇ ਮੈਡਲ           स्वर्ण पदक
ਝੰਡਾ                     ध्वज                           ਰੋਕ                       प्रतिबंध
ਚੌਵੀ                    चौबीस                        ਫੁੱਲ                       पुष्प
ਸ਼ੇਰ                     बाघ                            ਪਿੱਛੇ ਚਲਣਾ            अनुसरण करना

प्रश्न 3. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :-
प्रश्न (क) राष्ट्रीय प्रतीक किसे कहते हैं?
उत्तर: प्रत्येक स्वतंत्र राष्ट्र अपनी पहचान के प्रतीक निश्चित करता है जो उसके आत्मसम्मान, स्वाभिमान, एकता एवं गौरव के प्रतीक होते हैं। उन्हें राष्ट्रीय प्रतीक कहा जाता है।

प्रश्न (ख) हमारे देश के झंडे को क्या कहते हैं?
उत्तर: हमारे देश के झंडे को तिरंगा कहते हैंI

प्रश्न (ग) राष्ट्रीय गान के रचयिता का नाम लिखो?
उत्तर: श्री रवींद्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय गान के रचयिता हैं।

प्रश्न (घ) राष्ट्रीय गीत कौन सा है?
उत्तर: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ है।

प्रश्न (ङ) राष्ट्रीय चिह्न कौन सा है?
उत्तर: राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ पर स्थित तीन शेरों वाली प्रतिमा है।

प्रश्न (च) राष्ट्रीय फल आम किस लिए मशहूर है?
उत्तर: आम हमारा राष्ट्रीय फल है। यह अपने स्वाद और मिठास के लिए मशहूर है।

प्रश्न (छ) गंगा नदी की क्या विशेषता है?
उत्तर: गंगा नदी अपनी निर्मलता एवं पवित्रता के लिए मशहूर है।

प्रश्न (ज) भारत सरकार ने किस पशु और पक्षी के शिकार पर रोक लगाई हुई है और क्यों?
उत्तर: भारत सरकार ने बाघ पशु और मोर पक्षी के शिकार पर रोक लगाई है क्योंकि यह हमारा राष्ट्रीय पशु और राष्ट्रीय पक्षी है।

प्रश्न (झ) हॉकी को राष्ट्रीय खेल के रूप में क्यों स्वीकार किया गया है?
उत्तर: हॉकी को राष्ट्रीय खेल के रूप में इसलिए स्वीकार किया गया है क्योंकि सन् 1928 से लेकर सन् 1956 तक हॉकी ने भारत को स्वर्ण पदक दिलवाए। जितने भी मैच खेले गए, सभी के सभी जीते गए। इसीलिए इसे हमारा राष्ट्रीय खेल निश्चित किया गया।

प्रश्न (ञ) बरगद का वृक्ष हमें क्या संदेश देता है?
उत्तर: यह वृक्ष हमें अपनी संस्कृति एवं विरासत से जुड़े रहने का संदेश देता है।

प्रश्न 4. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्य में लिखें :-
प्रश्न (क) राष्ट्रीय झंडे के बारे में आप क्या जानते हो?
उत्तर: हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग है। सबसे ऊपर केसरी, फिर सफेद और सबसे नीचे हरे रंग की पट्टियाँ है। इसके बीच में अशोक चक्र है। इसे तिरंगा भी कहते हैं। इसे सभी राष्ट्रीय पर्वों और विशेष अवसरों पर स्कूलों, सरकारी कार्यालयों के मुख्य भवनों पर लहराया जाता है।

प्रश्न (ख) राष्ट्रीय चिह्न का प्रयोग कहाँ-कहाँ पर होता है? पता करके लिखें।
उत्तर: राष्ट्रीय चिह्न भारत सरकार के आधिकारिक लेटरहेड का भाग है। यह राष्ट्रपति व राज्यपालों की सरकारी मोहर है। यह सभी भारतीय मुद्राओं पर अंकित होता है। यह भारत गणराज्य के राजनयिक,  पासपोर्ट, पहचान पत्र आदि पर भी छपा होता है।

प्रश्न 5: नए शब्द बनाएं :-
राष्ट्र         +    ईय   –  राष्ट्रीय
भारत      +    ईय   –  भारतीय
मानव      +    ईय   –  मानवीय
संपादक  +    ईय   –  संपादकीय
सराहना   +    ईय   –  सराहनीय
देश        +    ईय   –  देशीय

लेखन: सुमन सचदेवा, हिंदी अध्यापिका, स. ह. स्कूल (लड़के) मंडी हरजीराम,  मलोट
संशोधन: राजन, हिंदी मास्टर, स.मि. स्कूल लोहारका कलां, अमृतसर
संयोजक: दीपक कुमार, हिंदी मास्टर, स.मि. स्कूल मानवाला, बठिंडा

Share This Article
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *