10th-PSEB-hindi-pakage-3 Exam 2024-25

1.5k Views
64 Min Read

.

10th-PSEB-hindi-pakage-3 (2024-25)

For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com.

10th-PSEB-hindi-pakage-1                     10th-PSEB-hindi-pakage-2

10th-PSEB-hindi-pakage-3                     10th-PSEB-hindi-pakage-4

  प्रिय हिंदी अध्यापक साथियो, आपके साथ व सहयोग के लिए बहुत बहुत आभार, आप सभी की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए मैंने 4 पैकेज तैयार किए हैं ये चारों पैकेज बड़ी ही मेहनत से तैयार किए गए हैं इन की पीडीऍफ़ फाइल भी आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूँ इन सभी पैकेजस के लिंक आपके मेरी वेबसाइट https://hindipunjab.com पर भी मिल जाएँगे उनके लिंक ऊपर दिए गए हैं मैं आशा करता हूँ कि मेरा यह प्रयास आपके छात्रों के अच्छे अंक प्राप्त करने में सार्थक सिद्ध होगा.. धन्यवाद ..

दीपक तनेजा

(v) एक अपठित ग‌द्यांश देकर उसके नीचे पाँच प्रश्न (तीन प्रश्नों के उत्तर ग‌द्यांश में से ढूँढ़कर, एक कठिन शब्द के अर्थ, एक प्रश्न ग‌द्यांश के शीर्षक/ केन्द्रीय भाव से सम्बन्धित) दिए जाएँगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 5 x1=5

1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर अंत में दिए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-    

  सच्चरित्र दुनिया की समस्त सम्पत्तियों में श्रेष्ठ सम्पत्ति मानी गयी है। पृथ्वी, आकाश, जल, वायु और अग्नि पंचभूतों से बना मानव-शरीर मौत के बाद समाप्त हो जाता है किन्तु चरित्र का अस्तित्व बना रहता है। बड़े-बड़े चरित्रवान ऋषि-मुनि, विद्वान, महापुरुष आदि इसका प्रमाण हैं। आज भी श्रीराम, महात्मा बुद्ध, स्वामी विवेकानन्द, स्वामी दयानन्द सरस्वती आदि अनेक विभूतियाँ समाज में पूजनीय हैं। ये अपने सच्चरित्र के द्वारा इतिहास और समाज को नयी दिशा देने में सफल रहे हैं। समाज में विद्या और धन के अर्जन की अति आवश्यकता रहती है किन्तु चरित्र के अर्जन के बिना विद्या और धन भला किस काम का ? अतः विद्या और धन के साथ-साथ चरित्र का अर्जन अत्यंत आवश्यक है। यद्यपि लंकापति रावण वेदों और शास्त्रों का महान ज्ञाता और अपार धन का स्वामी था, किन्तु सीता-हरण जैसे कुकृत्य के कारण उसे अपयश का सामना करना पड़ा। आज युगों बीत जाने पर भी उसकी चरित्रहीनता के कारण उसके प्रति वर्ष पुतले बनाकर जलाए जाते हैं। चरित्रहीनता को कोई भी पसन्द नहीं करता। ऐसा व्यक्ति आत्मशांति, आत्मसम्मान और आत्मसंतोष से सदैव वंचित रहता है। वह कभी भी समाज में पूजनीय स्थान नहीं ग्रहण कर पाता है। जिस तरह पक्की ईंटों से पक्के भवन का निर्माण होता है, उसी तरह सच्चरित्र से अच्छे समाज का निर्माण होता है। अतएव सच्चरित्र ही अच्छे समाज की नींव है।

  (क) दुनिया की समस्त सम्पत्तियों में किसे श्रेष्ठ माना गया है?

  उत्तर-दुनिया की समस्त सम्पत्तियों में सच्चरित्र को श्रेष्ठ माना गया है।

  (ख) रावण को क्यों अपयश का सामना करना पड़ा?

  उत्तर-सीता हरण के कारण रावण को अपयश का सामना करना पड़ा।

  (ग) चरित्रहीन व्यक्ति सदैव किससे वंचित रहता है?

  उत्तर-चरित्रहीन व्यक्ति आत्मशांति, आत्मसम्मान और आत्मसंतोष से सदैव वंचित रहता है।

  (घ) श्रेष्ठऔर प्रमाणशब्दों के अर्थ लिखिए।

  उत्तर-श्रेष्ठसबसे बढ़िया, ‘प्रमाणसबूत ।

  (ङ) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

  उत्तर-श्रेष्ठ सम्पत्ति: सच्चरित्र।

2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर अंत में दिए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-    

  जब एक उपभोक्ता अपने घर पर बैठे इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी करता है तो उसे ऑनलाइन खरीदारी कहा जाता है। इस तरह की खरीदारी आज अत्यंत लोकप्रिय हो गयी है। दुकानों, शोरूमों आदि के खुलने व बंद होने का समय होता है किन्तु ऑनलाइन खरीदारी का कोई विशेष समय नहीं है। आप जब चाहें इंटरनेट के माध्यम से खरीदारी कर सकते हैं। आप फर्नीचर, किताबें, सौन्दर्य प्रसाधन, वस्त्र, खिलौने, जूते, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि कुछ भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यद्यपि यह बहुत ही सुविधाजनक व लाभदायक है तथापि इसमें कई जोखिम भी समाविष्ट हैं। अतः ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि जिस वैबसाइट से आप खरीदारी करने जा रहे हैं वह वास्तविक है अथवा नहीं। अलग-अलग साइट्स पर उपलब्ध विभिन्न वस्तुओं की कीमतों का तुलनात्मक अध्ययन करके ही खरीदारी करें। बिक्री के नियम एवं शर्तों को भी अच्छी तरह परख लेना चाहिए। लेन-देन पूरा करने के बाद उसका प्रिंट लेना समझदारी होगी। यदि आप क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करते हैं तो भुगतान के बाद तुरंत जाँच लें कि आपने जो कीमत चुकाई है वह सही है या नहीं। यदि आप उसमें कोई भी परिवर्तन पाते हैं तो तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित करके उन्हें सूचित करें। वैसे ऐसी साइट्स को प्राथमिकता दी जानी चाहिए जिसमें आर्डर की गई वस्तु की प्राप्ति होने पर नकद भुगतान करने की सुविधा हो एवं खरीदी गई वस्तु नापसंद होने पर वापिस करने का प्रावधान हो।

  (क) ऑन लाइन खरीदारी किसे कहा जाता है?

  उत्तर-जब एक उपभोक्ता अपने घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी करता है तो उसे ऑनलाइन खरीदारी कहा जाता है।

  (ख) आप इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन क्या-क्या खरीदारी कर सकते हैं?

  उत्तर-इंटरनेट के माध्यम से फर्नीचर, किताबें, सौन्दर्य प्रसाधन, वस्त्र, खिलौने, जूते, इलेकट्रॉनिक उपकरण आदि कुछ भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

  (ग) क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने के पश्चात् यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो हमें क्या करना चाहिए।

  उत्तर-क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर यदि कोई अनियमितता पायी जाती है तो तुरन्त सम्बन्धित अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए।

  (घ) समाविष्ट और प्राथमिकता शब्दों के अर्थ लिखिए।

  उत्तर-समाविष्ट-शामिल होना, प्राथमिकता-वरीयता।

  (ङ) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।

  उत्तर-ऑनलाइन खरीदारी में सजगता।

For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com

3. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

  किशोरावस्था में शारीरिक व सामाजिक परिवर्तन आते हैं और इन्हीं परिवर्तनों के साथ किशोरों की भावनाएँ भी प्रभावित होती हैं। बार-बार टोकना, अधिक उपदेशात्मक बातें किशोर सहन नहीं करना चाहते। कोई बात बुरी लगने पर वे क्रोध में शीघ्र आ जाते हैं। यदि उनका कोई मित्र बुरा है तब भी वे यह दलील देते हैं कि वह चाहे बुरा है किन्तु मैं तो बुरा नहीं हूँ। कई बार वे बेवजह बहस एवं जिद्द के कारण क्रोध करने लगते हैं। अभिभावकों को उनके साथ डाँट-डपट नहीं अपितु प्यार से पेश आना चाहिए। उन्हें सृजनात्मक कार्यों में लगाने के साथ-साथ बाजार से स्वयं फल-सब्ज़ियाँ लाना, बिजली- पानी का बिल अदा करना आदि कार्यों में लगाकर उनकी ऊर्जा को उचित दिशा में लगाना चाहिए। अभिभावकों को उन पर विश्वास दिखाना चाहिए। उनके अच्छे कामों की प्रशंसा की जानी चाहिए। किशोरों को भी चाहिए कि वे यह समझें कि उनके माता-पिता मात्र उनका भला चाहते हैं। किशोर पढ़ाई को लेकर भी चिंतित रहते हैं। वे परीक्षा में अच्छे नम्बर लेने का दबाव बना लेते हैं जिससे उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर घातक प्रभाव पड़ता है। इसके लिए उन्हें स्वयं योजनाबद्ध तरीके से मन लगाकर पढ़ना चाहिए। उन्हें दिनचर्या में खेलकूद, सैर, व्यायाम, संगीत आदि को भी शामिल करना चाहिए। इससे उनका तनाव कम होगा। उन्हें शिक्षकों से उचित मार्गदर्शन लेना चाहिए। माता-पिता को भी उन पर अच्छे नम्बरों का दबाव नहीं बनाना चाहिए और न ही किसी से उनकी तुलना करनी चाहिए। अपने किसी सहपाठी या पड़ोस में किसी को सफलता मिलने पर कई किशोरों में ईर्ष्या की भावना आ जाती है जबकि उन्हें ईर्ष्या नहीं, प्रतिस्पर्धा रखनी चाहिए। कई बार कुछ किशोर किसी विषय को कठिन मानकर उससे भय खाने लगते हैं कि इसमें पास होंगे या नहीं जबकि उन्हें समझना चाहिए कि किसी समस्या का हल डर से नहीं अपितु उसका सामना करने से हो सकता है। इसके अतिरिक्त कुछ किशोर शर्मीले स्वभाव के होते हैं, अधिक संवेदनशील होते हैं। उनका दायरा भी सीमित होता है। वे अपने उसी दायरे के मित्रों को छोड़कर

अन्य लोगों से शर्माते हैं। इसके लिए उन्हें स्कूल की पाठ्येतर क्रियाओं में भाग लेना चाहिए जिससे उनकी झिझक दूर हो सके।

  (क) किशोरावस्था में बच्चों को किन कार्यों में लगाना चाहिए?

  (ख) किशोरावस्था में कौन-कौन से परिवर्तन आते हैं?

  (ग) तनाव कम करने के लिए किशोरों को अपनी दिनचर्यामें किसे शामिल करना चाहिए?

  (घ) सृजनात्मकशब्द का अर्थ लिखिए।

  (ङ) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर अंत में दिए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-        

  जिस विद्यार्थी ने समय की कीमत समझ ली, वह सफलता को अवश्य प्राप्त करता है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी दिनचर्या की समय सारिणी अथवा तालिका बनाकर उसका पूरी दृढ़ता से पालन करना चाहिए। जिस विद्यार्थी ने समय का सही उपयोग करना सीख लिया, उसके लिए कोई कार्य असंभव नहीं है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो किसी कार्य के पूरा न होने पर समय की दुहाई दिया करते हैं। वास्तव में सच्चाई इसके विपरीत होती है। अपनी अकर्मण्यता और आलस्य को वे समय की कमी के बहाने छिपाते हैं। कुछ लोगों को अकर्मण्य रहकर निठल्ले समय बिताना अच्छा लगता है। ऐसे लोग केवल बातूनी होते हैं। दुनिया के सफलतम व्यक्तियों ने सदैव कार्य-व्यस्तता में जीवन बिताया है। उनकी सफलता का रहस्य समय का सदुपयोग रहा है। दुनिया में अथवा प्रकृति में हर वस्तु का समय निश्चित है। समय के बीत जाने पर कार्य फलप्रद नहीं होता। सूरज यदि समय पर उदय होना व अस्त होना बंद कर दे, वर्षा यदि समय पर न हो, किसान समय पर अनाज न बोए, तो कैसी स्थिति हो जाएगी? ठीक इसी प्रकार यदि विद्यार्थी समय की कीमत नहीं समझेगा तो वह सफलता नहीं प्राप्त कर सकता। परीक्षा के समय यदि विद्यार्थी परिश्रम नहीं करेगा और उस दिन आराम करेगा तो उसे वाँछित सफलता नहीं मिल सकती।

  (क) सफलता पाने के लिए विद्यार्थी के लिए क्या आवश्यक है?

  (ख) बातूनी और सफल व्यक्तियों में क्या अंतर होता है?

  (ग) समय की कीमत न समझने से विद्यार्थी की क्या हानि होगी?

  (घ) अकर्मण्यशब्द का अर्थ लिखिए।

  (ङ) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।  

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  कविवर रवींद्रनाथ टैगोर को नोबल पुरस्कार मिला। देश-विदेश से बधाई के संदेश आए। उनके पड़ोसी ने उन्हें बधाई नहीं दी। टैगोर को यह व्यवहार अखरा, लेकिन उन्होंने उसे भुलाने की कोशिश की, पर भुला नहीं पाए। बार-बार उनके सामने उसका चेहरा आ जाता था। वह जब-जब उसके बारे में सोचते तब-तब क्रोध से भर जाते। अगली सुबह वह समुद्र के किनारे टहल रहे थे। सूर्य की किरणों में सागर चाँदी-सा चमक रहा था। तभी उनकी नज़र करीब ही पानी से भरे गड्ढे पर पड़ी। वहाँ भी सूर्य की किरणें बराबर पड़ रही थीं। तभी उन्हें ख्याल आया कि सूर्य ने तो सब पर बराबर किरणें फैलाई हैं। उसने तो समुद्र और गड्ढे में कोई अंतर नहीं किया। टैगोर को अपनी गलती का अहसास हुआ कि यदि दूसरा अपनी उदारता छोड़ रहा है तो वे क्यों छोड़ें? तत्काल उन्होंने उसके घर जाकर उनके चरण-स्पर्श किए। उसकी आँखें गीली हो गईं। वह बोला कि आप जैसे देवतुल्य को यह पुरस्कार मिलना ही चाहिए था। यह कहकर उसने टैगोर के चरण स्पर्श किए। दोनों के बीच की दूरी मिट गई। उन्हें ज्ञात हो गया था कि जीवन में क्रोध सद्गुणों का नाशक होता है। अतः जीवन में कभी क्रोध नहीं करना चाहिए।

  (क) रवींद्रनाथ को पड़ोसी का व्यवहार क्यों अखरा?

  (ख) पड़ोसी के व्यवहार से टैगोर का व्यवहार किस प्रकार प्रभावित हो रहा था?

  (ग) पड़ोसी ने अपने व्यवहार की भूल किस प्रकार सुधारी?

  (घ) पुरस्कारशब्द का क्या अर्थ है?

  (ङ) उपर्युक्त गद्यांश का केंद्रीय भाव लिखिए।

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  इस संसार में प्रकृति द्वारा मनुष्य को प्रदत्त सबसे अमूल्य उपहार समयहै। ढह गई इमारत को दुबारा खड़ा किया जा सकता है। बीमार व्यक्ति को इलाज द्वारा स्वस्थ किया जा सकता है, खोया हुआ धन दुबारा प्राप्त किया जा सकता है, किंतु एक बार बीता समय दुबारा नहीं पाया जा सकता। जो समय के महत्त्व को पहचानता है, वह उन्नति की सीढ़ियाँ चढ़ता जाता है। जो समय का तिरस्कार करता है, हर काम में टालमटोल करता है, समय को बर्बाद करता है, समय भी उसे एक दिन बर्बाद कर देता है। समय पर किया गया हर काम सफलता में बदल जाता है जबकि समय के बीत जाने पर बहुत कोशिशों के बावजूद भी कार्य को सिद्ध नहीं किया जा सकता। समय का सदुपयोग केवल कर्मठ व्यक्ति ही कर सकता है, लापरवाह, कामचोर और आलसी नहीं। आलस्य मनुष्य की बुद्धि और समय दोनों का नाश करता है। समय के प्रति सावधान रहने वाला मनुष्य आलस्य से दूर भागता है तथा परिश्रम, लगन व सत्कर्म को गले लगाता है। विद्यार्थी जीवन में समय का अत्यधिक महत्त्व होता है। विद्यार्थी को अपने समय का सदुपयोग ज्ञानार्जन में करना चाहिए न कि अनावश्यक बातों, आमोद-प्रमोद या फैशन में।

  (क) प्रकृति द्वारा मनुष्य को दिया गया सबसे अमूल्य उपहार क्या है?

  (ख) समय के प्रति सावधान रहने वाला व्यक्ति किससे दूर भागता है?

  (ग) विद्यार्थी को समय का सदुपयोग कैसे करना चाहिये?

  (घ) कर्मठतथा तिरस्कारशब्दों के अर्थ लिखिए।

  (ङ) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com

भाग- (ग) अनुवाद (पंजाबी वाक्यों का हिंदी में अनुवाद) (5)

प्रश्न-4. यह प्रश्न अनुवादसे सम्बन्धित होगा। इस प्रश्न में पंजाबी का एक लगभग 35-40

शब्दों का एक गद्यांश देकर उसका हिंदी में अनुवाद करने के लिए कहा जाएगा। 5

1. ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੇ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦਾ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਨਮਾਨ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਉਹ ਬੁੱਧੀਮਾਨ, ਅਨੁਭਵੀ ਅਤੇ ਘਰ ਦਾ ਸ਼ਿੰਗਾਰ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਕਈ ਵਾਰ ਲੋਕ ਆਪੋ-ਆਪਣੇ ਕੰਮਾਂ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਰਹਿਣ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਨੂੰ ਘੱਟ ਸਮਾਂ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਜੀਵਨ ਵਿੱਚ ਨਿਰਾਸ਼ਾ ਆ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੇ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਨੂੰ ਉਚਿਤ ਸਮਾਂ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਮੱਸਿਆਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕੱਢਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਸਾਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਬੈਠ ਕੇ ਰੋਟੀ ਖਾਣਾ, ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੈਰ ਸਪਾਟੇ ਲਈ ਨਾਲ ਲੈਕੇ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਸਾਨੂੰ ਇਹ ਨਹੀਂ ਭੁਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ, ਪਿਆਰ ਅਤੇ ਚੰਗੀ ਪਰਵਰਿਸ਼ ਸਦਕਾ ਹੀ ਚੰਗਾ ਜੀਵਨ ਬਤੀਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ।

  उत्तर- हमें अपने बुज़ुर्गों का अधिक से अधिक सम्मान करना चाहिए क्योंकि वे बुद्धिमान, अनुभवी तथा घर का श्रृंगार होते हैं। कई बार लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त होने के कारण आपने बुज़ुर्गों को कम समय देते हैं जिसके कारण उनके जीवन में निराशा आ जाती है। हमें अपने बुज़ुर्गों को उचित समय देना चाहिए। हमें उन के साथ बैठकर रोटी खाना, उन्हें सैर-सपाटे के लिए साथ लेकर जाना चाहिए। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम अपने बुज़ुर्गों की मेहनत, प्यार तथा अच्छी परवरिश के कारण ही बढ़िया जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

.

2. ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਇੱਕ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਦਿਨੋਂ-ਦਿਨ ਵੱਧਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਨਾਲ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੋਨੋਂ ਹੀ ਜੂਝ ਰਹੇ ਹਨ। ਹਰੇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਚੰਗੀ ਨੌਕਰੀ ਵੱਲ ਨੂੰ ਭੱਜਦਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਉਸਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦੀ ਤਾਂ ਉਸਨੂੰ ਸਵੈਰੋਜ਼ਗਾਰ ਦਾ ਰਸਤਾ ਅਪਣਾ ਕੇ ਦੇਖਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਰਜ਼ੇ ਦੇ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਕੰਮ-ਧੰਦਾ ਖੋਲ੍ਹਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

उत्तर-भारत में बेरोजगारी की समस्या एक चिंता का विषय है। इस देश में बेरोजगारों की गिनती दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस समस्या के साथ गाँवों और शहरों के नौजवान दोनों ही जूझ रहे हैं। प्रत्येक नौजवान अच्छी नौकरी की तरफ भागता है। यदि उसे नौकरी नहीं मिलती तो उसे स्वरोजगार का रास्ता अपनाकर देखना चाहिए। सरकार की ओर से बेरोजगारों को ऋण देकर उनको अपना कारोबार खोलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com

3. ਹਰੇਕ ਸਾਲ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦਿਵਸ 5 ਜੂਨ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਭਰ ਵਿੱਚ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦਾ ਮਕਸਦ ਇਸ ਧਰਤੀ ਤੇ ਰਹਿ ਰਹੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵਾਤਾਵਰਣ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਹਵਾ, ਪਾਣੀ ਤੇ ਧਰਤੀ ਦਾ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਜਦੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧਣ ਲੱਗਾ ਤਾਂ ਵਿਦਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦਿਵਸ ਮਨਾਉਣ ਦੀ ਲੋੜ ਮਹਿਸੂਸ ਹੋਈ। ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਵੀ ਇਸ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਿੱਖਿਆ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੁਆਰਾ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

उत्तर- प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसका उ‌द्देश्य इस पृथ्वी पर रह रहे लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। वायु, जल तथा पृथ्वी का प्रदूषण जब लगातार बढ़ने लगा तो विद्वानों को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की आवश्यकता महसूस हुई। भारत में भी इस दिन को भिन्न-भिन्न शैक्षिक संस्थाओं द्वारा बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

.

4. ਖੇਡਾਂ ਦਾ ਮਨੁੱਖ ਦੇ ਜੀਵਨ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਯੋਗਦਾਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਇਹ ਜੀਵਨ ਦਾ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਹੀ ਲਾਜ਼ਮੀ ਅੰਗ ਹਨ। ਇ ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਸਿਹਤਮੰਦ ਰੱਖਣ ਚ ਸਹਾਇਕ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ। ਇੱਕ ਸਿਹਤਮੰਦ ਵਿਅਕਤੀ ਹੀ ਚੰਗੇ ਸਮਾਜ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਵਿੱਚ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਖੇਡਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਵੀ ਬਚਾਅ ਕੇ ਰੱਖਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਲਈ ਮਾਤਾ-ਪਿਤਾ ਅਤੇ ਵਿੱਦਿਅਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪੜ੍ਹਾਈ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਵੀ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

उत्तर-खेलों का मानव जीवन में बहुत बड़ा योगदान होता है। ये जीवन का एक बहुत ही जरूरी अंग हैं। ये शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति ही अच्छे समाज के निर्माण में योगदान दे सकता है। इसके अतिरिक्त खेलें नौजवान पीढ़ी को नशों से भी बचाकर रखती हैं। इसलिए माता-पिता तथा शैक्षिक संस्थाओं को बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की ओर भी उत्साहित करना चाहिए।

.

5. ਹਰ ਸਾਲ 31 ਮਈ ਨੂੰ ਕੌਮਾਂਤਰੀ ਤੰਬਾਕੂ ਮੁਕਤ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦਿਨ ਸਰਕਾਰੀ ਅਤੇ ਗੈਰ- ਸਰਕਾਰੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਤੰਬਾਕੂਨੋਸ਼ੀ ਤੋਂ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਤੰਬਾਕੂਨੋਸ਼ੀ ਕਾਰਨ ਕਈ ਨਾਮੁਰਾਦ ਅਤੇ ਲਾਇਲਾਜ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਲੱਗ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਕੈਂਸਰ, ਦਮਾ, ਚਮੜੀ ਦੇ ਰੋਗ, ਫੇਫੜਿਆਂ ਦੇ ਰੋਗ ਤੇ ਹੋਰ ਅਨੇਕ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ।

उत्तर-प्रत्येक वर्ष 31 मई को राष्ट्रीय तम्बाकू मुक्त दिवस मनाया जाता है। इस दिन सरकारी तथा गैर-सरकारी संस्थाओं की ओर से लोगों को तम्बाकू के सेवन से होने वाले रोगों के प्रति जागरूक किया जाता है। तम्बाकू के सेवन के कारण कई नामुराद तथा लाइलाज रोग लग जाते हैं जिनमें कैंसर, दमा, चमड़ी के रोग, फेफड़ों के रोग तथा अन्य अनेक बीमारियाँ शामिल है।

.

6. ਨਵੇਂ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਤ ਕਰਨ ਲਈ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ 25 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਹਰ ਸਾਲ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਵੋਟਰ ਦਿਵਸ ਦੇ ਤੌਤੇ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਭਾਰਤੀ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਡਾਇਮੰਡ ਜੁਬਲੀ ਸਮਾਰੋਹ ਦੇ ਸਮਾਪਤੀ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਭਾਰਤੀ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਧਾਰਾ 326 ਵਿੱਚ ਸੋਧ ਕਰਕੇ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ ਲਈ ਉਮਰ ਸੀਮਾ 21 ਸਾਲ ਤੋਂ ਘਟਾ ਕੇ 18 ਸਾਲ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਤਾਂ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨ ਵਰਗ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਦੇ ਯੋਗ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ।

उत्तर- नए मतदाताओं को उत्साहित करने के लिए भारत में 25 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका प्रारम्भ भारतीय चुनाव आयोग की डाइमंड जुबली समारोह के समापन समारोह के दौरान किया गया था। भारतीय संविधान की धारा 326 में संशोधन करके मत डालने के अधिकार के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष कर दी गयी है ताकि नौजवान वर्ग को देश की राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के योग्य बनाया जा सके।

.

7. ਕੁਦਰਤ ਵੱਲੋਂ ਸਾਨੂੰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦਰਖ਼ਤ, ਹਰਿਆਲੀ, ਠੰਡੀਆਂ ਹਵਾਵਾਂ, ਰੰਗ-ਬਿਰੰਗੇ ਫੁੱਲ, ਅਨੇਕ ਕਿਸਮਾਂ ਦੇ ਫਲ, ਪਵਿੱਤਰ ਜਲ, ਸੁਹਾਵਣੇ ਜੰਗਲ, ਪਸ਼ੂ-ਪੰਛੀ ਰੂਪੀ ਅਨੋਖੀ ਦੌਲਤ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਪਰ ਮਨੁੱਖ ਆਪਣੇ ਨਿੱਜੀ ਸਵਾਰਥਾਂ ਕਾਰਣ ਇਸ ਕੁਦਰਤੀ ਦੋਲਤ ਨੂੰ ਹੀ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਸਮਾਂ ਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਮਿਲ ਕੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੋਈਏ।

उत्तर- प्रकृति की ओर से हमें भिन्न-भिन्न तरह के वृक्ष, हरियाली, ठंडी हवाएँ, रंग-बिरंगे फूल, अनेक प्रकार के फल, पवित्र जल, सुहाने वन, पशु-पक्षी रूपी अनोखी सम्पदा मिली है। परन्तु मानव अपने निजी स्वार्थों के कारण इस प्राकृतिक सम्पदा को ही हानि पहुँचा रहा है। आज समय आ गया है कि हम सभी मिलकर पर्यावरण की संभाल के लिए वचनबद्ध हों।

      For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com

8. ਮੋਬਾਇਲ ਅੱਜ ਸਾਡੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦਾ ਅਹਿਮ ਹਿੱਸਾ ਬਣ ਗਿਆ ਹੈ। ਫਿਰ ਵੀ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਬੜੀ ਹੀ ਸਮਝਦਾਰੀ ਨਾਲ ਪ੍ਰਯੋਗ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਕੇਵਲ ਬਹੁਤ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੋਣ ਤੇ ਹੀ ਮੋਬਾਇਲ ਫ਼ੋਨ ਦਾ ਪ੍ਰਯੋਗ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਘਰ ਵਿੱਚ ਲੈਂਡਲਾਈਨ ਟੇਲੀਫੋਨ ਨੂੰ ਹੀ ਪਹਿਲ ਦੇਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਦੇ ਘੱਟ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕਰਨ ਨਾਲ ਦਿਮਾਗ ਅਤੇ ਕੋਸ਼ਿਕਾਵਾਂ ਤੇ ਇਸ ਦੇ ਪ੍ਰਤਿਕੂਲ ਪ੍ਰਭਾਵ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਕਾਫੀ ਘੱਟ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।

उत्तर- मोबाइल आज हमारी ज़िंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। फिर भी हमें इसका बड़ी ही समझदारी से प्रयोग करना चाहिए। केवल बहुत जरूरी होने पर ही मोबाइल फ़ोन का प्रयोग करना चाहिए। घर में लैंडलाइन टेलीफ़ोन को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। मोबाइल फ़ोन के कम प्रयोग से दिमाग और कोशिकाओं पर इसके प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सम्भावना काफी कम हो जाती है।

.

9. ਭਾਰਤ ਦੇ ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਆਗਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਤਾਜਮਹਲ ਇੱਕ ਖੂਬਸੂਰਤ ਮਕਬਰਾ ਹੈ। ਇਸਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਮੁਗਲ ਸਮਰਾਟ ਸ਼ਾਹਜਹਾਨ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਮੁਮਤਾਜ ਮਹੱਲ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਇਆ ਸੀ। ਇਹ ਆਪਣੀ ਸੁੰਦਰਤਾ ਅਤੇ ਉੱਤਮ ਵਾਸਤੁਕਲਾ ਕਰਕੇ ਦੁਨੀਆਂ ਭਰ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਹੈ। ਇਹ ਵਿਲੱਖਣ ਮਕਬਰਾ ਸਵੇਰ ਨੂੰ ਲਾਲ- ਗੁਲਾਬੀ, ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਦੁਧੀਆ ਅਤੇ ਰਾਤ ਨੂੰ ਸੁਨਹਿਰੀ ਝਲਕ ਦਿੰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਨੂੰ ਵੇਖੇ ਬਿਨਾ ਭਾਰਤ ਦਾ ਸੈਰ-ਸਪਾਟਾ ਅਧੂਰਾ ਮੰਨਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

उत्तर- भारत के उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित ताजमहल एक खूबसूरत मकबरा है। इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। यह अपनी सुन्दरता तथा उत्तम वास्तुकला के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यह विलक्षण मकबरा सुबह को लाल-गुलाबी, शाम को दूधिया और रात को सुनहरी झलक देता है। इस को देखे बिना भारत का भ्रमण अधूरा माना जाता है।

.

10. ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ 8 ਮਾਰਚ ਦਾ ਦਿਨ ਮਹਿਲਾ ਦਿਵਸ ਵਜੋਂ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਸਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਕਈ ਨੀਤੀਆਂ ਵੀ ਬਣਾਈਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਲੜਕੀਆਂ ਦੀ ਸਿੱਖਿਆ ਵੱਲ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਔਰਤਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵੱਲ ਵੀ ਠੋਸ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ। ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਖੁੱਦ ਵੀ ਸਿੱਖਿਅਤ ਹੋ ਕੇ ਆਤਮ-ਨਿਰਭਰ ਬਣਨ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ।

उत्तर-पूरे विश्व में 8 मार्च का दिन महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरकारों की ओर से महिलाओं के विकास के लिए कई नीतियाँ बनाई जाती हैं। लड़‌कियों की शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा की ओर भी ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। लड़‌कियों को स्वंय भी शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है।

.

11. ਮੈਨੂੰ ਜਦੋਂ ਵੀ ਆਪਣਾ ਬਚਪਨ ਯਾਦ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਮੇਰਾ ਦਿਲ ਕਰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਉਸੇ ਬਚਪਨ ਵਿੱਚ ਗੁੰਮ ਹੋ ਜਾਵਾਂ। ਮਨ ਬਚਪਨ ਦੀਆਂ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਚਲਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਪਤੰਗ ਉਡਾਣਾ, ਦੋਸਤਾਂ ਨਾਲ ਸਾਈਕਲ ਦੀਆਂ ਰੇਸਾਂ ਲਗਾਉਣਾ, ਬੰਟੇ ਖੇਡਣੇ ਅਤੇ ਰਾਤ ਨੂੰ ਲੁਕਣ-ਮੀਟੀ ਖੇਡਣਾ ਮੈਨੂੰ ਅੱਜ ਵੀ ਯਾਦ ਹੈ। ਤਪਦੀ ਗਰਮੀ ਵਿੱਚ ਬਾਗ ਵਿੱਚ ਅੰਬ ਤੋੜ ਕੇ ਖਾਣੇ ਅਤੇ ਬਹੁਤ ਤੇਜ਼ ਮੀਂਹ ਵਿੱਚ ਨਹਾਉਣਾ ਮੈਨੂੰ ਬਹੁਤ ਚੰਗਾ ਲਗਦਾ ਸੀ।

उत्तर-मुझे जब भी अपना बचपन याद आता है तो मेरा दिल करता है कि मैं अपने उस बचपन में खो जाऊँ। मन बचपन की खेलों की तरफ चला जाता है। पतंग उड़ाना, मित्रों के साथ साइकिल की दौड़ें लगाना, कंचे खेलना और रात को छुपा-छुपाई खेलना मुझे आज भी याद है। तपती गर्मी में बाग में आम तोड़ कर खाने और बहुत तेज बारिश में नहाना मुझे बहुत अच्छा लगता था।

For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com

.

12. ਭ੍ਰਿਸ਼ਟ ਆਚਰਣ ਹੀ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਕੁਝ ਲੋਕ ਕੇਵਲ ਪੈਸੇ ਦੀ ਹੇਰਾਫੇਰੀ ਅਤੇ ਘਪਲੇਬਾਜ਼ੀ ਨੂੰ ਹੀ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਕਹਿੰਦੇ ਹਨ ਪਰ ਇਸ ਵਿੱਚ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਮਿਲਾਵਟ, ਅਨਿਆਂ, ਸਿਫਾਰਿਸ਼, ਕਾਲਾਬਜਾਰੀ, ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਅਤੇ ਧੋਖਾ ਆਦਿ ਸਭ ਕੁਝ ਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ । ਸਾਰਾ ਸਮਾਜ ਇੱਕ ਜੁੱਟ ਹੋ ਕੇ ਹੀ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਰੂਪੀ ਇਸ ਦੈਂਤ ਨੂੰ ਖ਼ਤਮ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ

उत्तर-भ्रष्ट आचरण ही भ्रष्टाचार होता है। कुछ लोग केवल पैसे की हेराफेरी और घपलेबाजी को ही भ्रष्टाचार कहते हैं। परन्तु इसके अतिरिक्त इसमें मिलावट, अन्याय, सिफारिश, कालाबाजारी, शोषण और धोखा आदि सब कुछ आ जाता है। सारा समाज एकजुट होकर भ्रष्टाचार रुपी इस दैत्य को समाप्त कर सकता है।

.

13. ਜੀਵਨ ਵਿੱਚ ਮਿਹਨਤ ਦਾ ਬਹੁਤ ਮਹੱਤਵ ਹੈ। ਮਿਹਨਤੀ ਵਿਅਕਤੀ ਜੇਕਰ ਦ੍ਰਿੜ ਸੰਕਲਪ ਵੀ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਉਹ ਕਈ ਵਾਰ ਅਜਿਹੇ ਕੰਮ ਵੀ ਕਰ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਆਮ ਇਨਸਾਨ ਨੂੰ ਅਸੰਭਵ ਲਗਦੇ ਹਨ। ਸੱਚਾ ਮਿਹਨਤੀ ਵਿਅਕਤੀ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਕੰਮ ਵਿੱਚ ਅਸਫਲ ਵੀ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੀਆਂ ਕਮੀਆਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾ ਕੇ ਵਧੇਰੇ ਸ਼ਕਤੀ ਨਾਲ ਉਸ ਕੰਮ ਵਿੱਚ ਜੁੱਟ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

उत्तर-जीवन में मेहनत का बहुत महत्व है। मेहनती व्यक्ति में यदि दृढ़ संकल्प भी हो तो वह कई बार ऐसे काम भी कर जाता है जो कि आम इन्सान को असंभव लगते हैं। सच्चा मेहनती व्यक्ति यदि किसी काम में असफल भी हो जाता है तो वह अपनी कमियों का पता लगा कर अधिक शक्ति से उस काम में जुट जाता है।

.

14. ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੇ ਤਨ ਨੂੰ ਤੰਦਰੁਸਤ ਰੱਖਣ ਲਈ ਕਸਰਤ ਕਰਨ ਦੀ ਆਦਤ ਪਾਉਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਕਸਰਤ ਨਾਲ ਕੇਵਲ ਤਨ ਹੀ ਨਹੀਂ ਸਗੋਂ ਸਾਡਾ ਮਨ ਵੀ ਚੰਗਾ ਬਣਦਾ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਤਨ ਅਤੇ ਮਨ ਦੋਵੇਂ ਤੰਦਰੁਸਤ ਹੋ ਜਾਣਗੇ ਤਾਂ ਸਾਡੇ ਮਨ ਵਿੱਚ ਚੰਗੇ ਵਿਚਾਰ ਆਉਣਗੇ। ਚੰਗੇ ਵਿਚਾਰਾਂ ਨਾਲ ਹੀ ਅਸੀਂ ਚੰਗੇ ਕਰਮ ਕਰਾਂਗੇ।

.

उत्तर-हमें अपने तन को स्वस्थ रखने के लिए कसरत की आदत डालनी चाहिए। कसरत के साथ केवल तन ही नहीं अपितु हमारा मन भी अच्छा बनता है। जब तन और मन दोनों स्वस्थ हो जाएंगे तो हमारे मन में अच्छे विचार आएंगे। अच्छे विचारों से ही हम अच्छे कर्म करेंगे।

.

15. ਚੰਗੀਆਂ ਕਿਤਾਬਾਂ ਸੁੱਖ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਦਾ ਖ਼ਜਾਨਾ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਹ ਔਖੀ ਘੜੀ ਵਿੱਚ ਸਾਡਾ ਮਾਰਗਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿਤਾਬਾਂ ਨਾਲ ਪਿਆਰ ਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਲਈ ਕਿਤਾਬਾਂ ਕਿਸੇ ਖਜ਼ਾਨੇ ਤੋਂ ਘੱਟ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀਆਂ। ਲੋਕਮਾਨਿਆ ਤਿਲਕ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ-ਮੈਂ ਨਰਕ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕਿਤਾਬਾਂ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕਰਾਂਗਾ ਕਿਉਂਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਉਹ ਸ਼ਕਤੀ ਹੈ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਇਹ ਹੋਣਗੀਆਂ ਉੱਥੇ ਆਪਣੇ-ਆਪ ਸਵਰਗ ਬਣ ਜਾਏਗਾ।

उत्तर- अच्छी पुस्तकें सुख और प्रसन्नता का खजाना होती हैं। कठिन घड़ी में ये हमारा मार्गदर्शन करती हैं। जिन लोगों को पुस्तकों से प्रेम होता है, उनके लिए पुस्तकें किसी खजाने से कम नहीं होती। लोकमान्य तिलक का कहना था-मैं नरक में भी पुस्तकों का स्वागत करूँगा। क्योंकि इनमें वह शक्ति है कि जहाँ ये होंगी वहाँ अपने आप स्वर्ग बन जाएगा।

.

16. ਓਜ਼ੋਨ ਪਰਤ ਸੂਰਜ ਤੋਂ ਨਿਕਲਣ ਵਾਲੀਆਂ ਨੁਕਸਾਨਦਾਇਕ ਕਿਰਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਪਰਾਬੈਂਗਣੀ ਕਿਰਨਾਂ ਨੂੰ ਵਾਯੂਮੰਡਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕਣ ਲਈ ਫਿਲਟਰ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਫ੍ਰਿਜ, ਏ.ਸੀ. ਉਪਕਰਣ ਆਦਿ ਵਿੱਚ ਇਸਤੇਮਾਲ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀਆਂ ਗੈਸਾਂ ਇਸ ਪਰਤ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਲਈ ਸਾਨੂੰ ਏ.ਸੀ. ਉਪਕਰਣਾਂ ਦਾ ਘੱਟ ਪ੍ਰਯੋਗ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

उत्तर- ओज़ोन परत सूर्य से निकलने वाली हानिकारक किरणों के साथ-साथ पराबैंगनी किरणों को वायुमंडल में प्रवेश करने से रोकने के लिए फिल्टर के रूप में काम करती हैं। फ्रिज, ए.सी. उपकरण आदि में प्रयुक्त होने वाली विषैली गैसें इस परत का नुकसान करती हैं। इसलिए हमें ए.सी. उपकरणों का कम प्रयोग करना चाहिए।

For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com

17. ਹਿੰਦੀ ਨੂੰ ਸੰਘ ਦੀ ਰਾਜਭਾਸ਼ਾ ਕਹਿਣ ਦਾ ਇਹ ਅਰਥ ਨਹੀਂ ਕਿ ਭਾਰਤ ਦੀਆਂ ਦੂਜੀਆਂ ਭਾਸ਼ਾਵਾਂ ਇਸ ਤੋਂ ਘੱਟ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਹਨ। ਭਾਰਤ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ਿਕ ਭਾਸ਼ਾਵਾਂ ਸਮਾਨ ਮਹੱਤਵ ਰੱਖਦੀਆਂ ਹਨ। ਜੇਕਰ ਅਖਿਲ ਭਾਰਤੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਹਿੰਦੀ ਰਾਜਭਾਸ਼ਾ ਹੈ ਤਾਂ ਦੂਜੀਆਂ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ਿਕ ਭਾਸ਼ਾਵਾਂ ਆਪਣੇ-ਆਪ ਰਾਜਾਂ ਵਿੱਚ ਰਾਜਭਾਸ਼ਾ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

उत्तर-हिंदी को संघ की राजभाषा कहने का यह अर्थ नहीं कि भारत में अन्य भाषाएँ इस से कम महत्त्वपूर्ण हैं। भारत की सभी प्रादेशिक भाषाएँ समान महत्व रखती हैं। यदि अखिल भारतीय स्तर पर हिंदी राजभाषा है तो अन्य प्रादेशिक भाषाएं अपने-अपने राज्यों में राजभाषा के रूप में काम कर रही हैं।

.

18. ਸਾਨੂੰ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਖਪਤ ਘੱਟ ਅਤੇ ਬੜੇ ਹੀ ਕਿਫਾਇਤੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਸਥਾਨ ਤੇ ਅਸੀਂ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੇ, ਉਸ ਸਥਾਨ ਤੇ ਬਿਜਲੀ ਚੱਲਦੀ ਨਹੀਂ ਰਹਿਣ ਦੇਣੀ ਚਾਹੀਦੀ। ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਬੱਚਤ ਸੰਬੰਧੀ ਇੱਕ ਨਾਰਾ ਹੈ ਲੋੜ ਨਹੀਂ ਜਦੋਂ, (ਸਵਿੱਚ) ਬਟਨ ਬੰਦ ਉਦੋਂ।ਜੇਕਰ ਇਸ ਨਾਰੇ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਜੀਵਨ ਵਿੱਚ ਅਪਨਾ ਲੈਣ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਬਹੁਤ ਬਿਜਲੀ ਬਚਾ ਸਕਦੇ ਹਾਂ।

उत्तर- हमें बिजली की खपत कम और अत्यंत किफायती ढंग से करनी चाहिए। जिस स्थान पर हम उपस्थित नहीं होते, उस स्थान पर बिजली चलती नहीं रहने देनी चाहिए। बिजली की बचत संबंधी एक नारा है-आवश्यक नहीं जब, बटन बंद तब यदि इस नारे को सभी लोग अपने जीवन में अपना लें तो हम बहुत-सी बिजली बचा सकते हैं।

.

19. ਮਹਿੰਗਾਈ ਨੇ ਅੱਜ ਗਰੀਬ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਕਮਰ ਤੋੜ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਘਰੇਲੂ ਪ੍ਰਯੋਗ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਵਸਤੂਆਂ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਇਸ ਕਦਰ ਵੱਧ ਗਈਆਂ ਹਨ ਕਿ ਗਰੀਬ ਵਰਗ ਦਾ ਘਰ-ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਗੁਜ਼ਾਰਾ ਕਰਨਾ ਬਹੁਤ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਨੂੰ ਘਟਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਦੇਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।

उत्तर-महगाई ने आज गरीब लोगों की कमर तोड़ दी है। घरेलू प्रयोग में आने वाली वस्तुओं के मूल्य इस तरह बढ़ गए हैं कि निर्धन वर्ग के घरपरिवार का निर्वाह करना बहुत कठिन हो गया है। सरकार को शीघ्रातिशीघ्र महगाई को घटा कर लोगों को राहत देनी चाहिए।

.

20. ਸਾਡੇ ਸਕੂਲ ਸਲਾਨਾ ਸਮਾਗਮ ਬੜੀ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਸਾਰੇ ਸੂਕਲ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸੁੰਦਰ ਢੰਗ ਨਾਲ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਨੇ ਸਕੂਲ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਪੜ੍ਹੀ। ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੇ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ ਦੇ ਯੋਗਦਾਨ ਦੀ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਸ ਸਾਲ ਹਰ ਜਮਾਤ ਵਿੱਚੋਂ ਪਹਿਲੇ ਤਿੰਨ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਇਨਾਮ ਵੰਡੇ।

उत्तर- हमारे स्कूल का वार्षिक समारोह बहुत धूमधाम से मनाया गया। सारे स्कूल को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल की रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने शिक्षा के क्षेत्र में हमारे स्कूल के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने इस वर्ष कक्षा में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार बाँटे

For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com

.

भाग- (घ) विज्ञापन, सूचना और प्रतिवेदन (5)

प्रश्न –5. ‘विज्ञापन‘, ‘सूचनाऔर प्रतिवेदनतीनों में से किन्हीं दो में से प्रश्न पूछे जाएँगे, जिनमें से एक प्रश्न का उत्तर लिखने के लिए कहा जाएगा। 5

सूचना

1. सरस्वती मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, राजपुरा के प्रिंसिपल की ओर से सूचना-पट के लिए एक सूचना तैयार करें जिसमें वर्दी न पहनकर आने वाले विद्यार्थियों को अनुशासनिक कार्यवाही के लिए कहा गया हो।

          वर्दी न पहनकर आने वाले विद्यार्थियों के लिए सूचना     09 दिसम्बर, 20

  स्कूल के विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे प्रतिदिन स्कूल की वर्दी पहनकर ही स्कूल आया करें। जो विद्यार्थी बिना वर्दी के स्कूल आएंगे, उन पर अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी। जिन विद्यार्थियों के पास अभी भी वर्दी नहीं है, उन्हें वर्दी सिलवाने के लिए 10 दिन का समय दिया जाता है।

                प्रिंसिपल

                सरस्वती मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल

                राजपुरा

.

2. आपका नाम विशाल कुमार है। आप सरकारी हाई स्कूल लुधियाना में पढ़ते हैं। आप एन.एस.एस. यूनिट के मुख्य सचिव हैं। आपेक स्कूल में दिनांक 25 मई, 20 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आप अपनी तरफ से एक नोटिस तैयार करें जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों से रक्तदान के लिए अनुग्रह किया जाए

                  रक्तदान शिविर सम्बन्धी सूचना         19 मई, 20….

  स्कूल के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि स्कूल के हॉल में स्थानीय सिविल अस्पताल की ओर से 25 मई, 20…….. को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जो भी विद्यार्थी रक्तदान करना चाहें, वे अपने नाम अधोलिखित प्रमुख सचिव को 22 मई, 20 तक लिखवा दें।

                  विशाल कुमार

                  मुख्य सचिव

                  (एन.एस.एस. यूनिट)

                  सरकारी हाई स्कूल, लुधियाना

.

3. आपका नाम मुकेश वर्मा है। आपके माँ सरस्वती विद्यालयजगाधरी के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण हेतु दिनांक 14 सितम्बर, 20…… को रॉक गार्डन देखने चंडीगढ़ जा रहे हैं। आप स्कूल के छात्रसंघ के सचिव हैं। आप अपनी ओर से इस सम्बन्ध में एक सूचना तैयार कीजिए।

                रॉक गार्डन देखने जाने सम्बन्धी सूचना      12 दिसम्बर, 20

दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि इस बार दसवीं कक्षा के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण हेतु दिनांक 14 सितम्बर, 20……. को रॉक गार्डन देखने चंडीगढ़ जा रहे हैं। जो विद्यार्थी इस भ्रमण दल के साथ जाने के इच्छुक हैं, वे अपने नाम अपने कक्षा अध्यापक को लिखवा दें।

                  मुकेश वर्मा, सचिव,

                  (छात्र संघ)

                  माँ सरस्वती विद्यालय, जगाधरी

.

4. आपका नाम रावी है। आप आदर्श इंटरनेशनल स्कूल (मानसा) में पढ़ती हैं। आप अपने स्कूल की वार्षिक पत्रिका की छात्र-सम्पादिका है। आप विद्यार्थियों से स्कूल की वार्षिक पत्रिका वर्ष 20…… के अंक के लिए कहानियाँ, कविताएँ, लघु कथाएँ, लेख प्राप्त करने के लिए अपनी ओर से सूचना तैयार कीजिए।

        स्कूल मैगजीन में रचनाएँ छपवाने सम्बन्धी सूचना     15 नवम्बर, 20

  स्कूल के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वर्ष 20…… की वार्षिक पत्रिका में जो विद्यार्थी अपनी रचनाएँ जैसे कहानियाँ, कविताएँ, लघु कथाएँ व लेख छपवाना चाहते हैं, वे अपनी रचनाएँ 10 दिसम्बर, 20…. तक अधोलिखित को जमा करवा दें। रचना जमा करवाते समय इस बात का भी प्रमाण पत्र लिखकर दें कि रचना मौलिक व अप्रकाशित है।

                  रावी,

                  (छात्र-सम्पादिका)

                  स्कूल पत्रिका

                  आदर्श इंटरनेशनल स्कूल,

                  मानसा

5. सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, किशनपुरा के प्रिंसिपल की ओर से सूचना-पट के लिए एक सूचना तैयार करें जिसमें प्रिंसिपल की ओर से सभी अध्यापकों व छात्रों को 26 जनवरी, 20 को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सुबह 8.00 बजे स्कूल आना अनिवार्य रूप से कहा गया हो।

.

          गणतंत्र दिवस मनाने सम्बन्धी सूचना       20 जनवरी, 2025

स्कूल के सभी अध्यापकों व छात्रों को सूचित किया जाता है कि हर साल की तरह इस बार भी 26 जनवरी, 20….. को सुबह 9.00 बजे गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सभी अध्यापकों व छात्रों का समय पर आना अनिवार्य है।

                  प्रिंसिपल

                  सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल

                  किशनपुरा

6. सरकारी हाई स्कूल, सेक्टर-14 चंडीगढ़ के मुख्याध्यापक की ओर से स्कूल के सूचना-पट (नोटिस बोर्ड) के लिए सूचना तैयार कीजिए, जिसमें स्कूल की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सेक्शन बदलने की अंतिम तिथि 07.05.20…….. दी गयी हो।

अभ्यास

For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com

1. सरकारी हाई स्कूल, सैक्टर-14, चंडीगढ़ के मुख्याध्यापक की ओर से स्कूल के सूचना-पट (नोटिस बोर्ड) के लिए एक सूचना तैयार कीजिए, जिसमें स्कूल की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सैक्शन बदलने की अंतिम तिथि 07.05.2024 दी गयी हो।

          सैक्शन बदलने संबंधी सूचना         29.04.2024

सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि जो विद्यार्थी किसी भी कारण अपना सेक्शन बदलना चाहता है, वह अपना नाम अपने कक्षा अध्यापक को दिनांक 07 मई, 2024 से पहले लिखवा दे।

                  मुख्याध्यापक

                  सरकारी हाई स्कूल,

                  सैक्टर-14, चंडीगढ़।

2. आपका नाम प्रदीप कुमार है। आप सूर्या सीनियर सेकंडरी स्कूल, पठानकोट में हिंदी के अध्यापक हैं। आप स्कूल की हिंदी साहित्य समिति के सचिव हैं। इस समिति द्वारा आपके स्कूल में दिनांक 11.08.20 को सड़क सुरक्षाविषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आप अपनी ओर से एक सूचना तैयार कीजिए जिसमें विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा गया हो।

          भाषण प्रतियोगिता का आयोजन   22.07.20

विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि हिंदी साहित्य समिति की ओर से दिनांक 11 अगस्त, 2024 को विद्यालय के हाल में सड़क सुरक्षाविषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आप सभी आमंत्रित हैं। आप अपना नाम 27 जुलाई तक निम्नहस्ताक्षरी को लिखवा दें।

                  प्रदीप कुमार

                  सचिव, हिंदी साहित्य समिति।

                  सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पठानकोट।

3. आपका नाम परंजय कुमार है। आप संकल्प पब्लिक स्कूल, पटियाला के डायरेक्टर हैं। आपके स्कूल में दिनांक 7 सितंबर, 20 को विज्ञान प्रदर्शनी लग रही है। आप अपनी ओर से एक सूचना तैयार कीजिए जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए कहा गया हो।

            विज्ञान प्रदर्शनी         22.08.20

सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि आपके विद्यालय में दिनांक 07 सितंबर, 20 को एक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। जो भी विद्यार्थी इस प्रदर्शनी में भाग लेना चाहता है, वह अपना नाम कक्षा अध्यापक को 28 अगस्त से पहले लिखवा दें। सभी विद्यार्थियों का विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेना आवश्यक है।

                  परंजय कुमार

                  डायरेक्टर

                  संकल्प पब्लिक स्कूल, पटियाला।

.

For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com

4. आपके प्रकाश मॉडल सीनियर सैकंडरी स्कूल, मोहाली में दिनांक 06.12. 20 को वार्षिक उत्सव पर गिद्दा व भाँगड़ा का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अध्यक्ष श्री भूपेंद्रपाल सिंह द्वारा एक सूचना तैयार कीजिए, जिसमें इच्छुक विद्यार्थियों को इनमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया हो।

          वार्षिक उत्सव संबंधी सूचना 15.11.20

सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 06 दिसंबर, 2024 को विद्यालय में वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें गिद्दा और भाँगड़ा का आयोजन भी होगा जो विद्यार्थी इनमें भाग लेना चाहते हैं, वे सभी अपना नाम निम्न हस्ताक्षरी को 20 नवम्बर से पहले लिखवा दें।

                  भूपेंद्रपाल सिंह

                  अध्यक्ष, सांस्कृतिक कार्यक्रम।

                  प्रकाश मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल,

                  मोहाली।

            For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com

5. आपका नाम जगदीश सिंह है। आप आलोक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, मानसा के ड्रामा क्लब के डायरेक्टर हैं। आपके स्कूल में 25 दिसंबर, 2025 को एक ऐतिहासिक नाटक का मंचन किया जाना है, जिसका नाम है रानी लक्ष्मीबाई। आप इस सम्बन्ध में एक सूचना तैयार करें। जिसमें विद्यार्थियों को उपर्युक्त नाटक में भाग लेने के लिए नाम लिखवाने के लिए कहा गया हो।

          रानी लक्ष्मीबाईनाटक का मंचन       25.11.2025

सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 25 दिसंबर, 2025 को विद्यालय के ड्रामा क्लब की ओर से ऐतिहासिक नाटक रानी लक्ष्मीबाईका मंचन होने जा रहा है। इस नाटक में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 30 नवंबर 2025 तक अपने नाम निम्न हस्ताक्षरी को लिखवा दें।

                  जगदीश सिंह

                  डायरेक्टर, ड्रामा क्लब,

                  .सी सै.स्कूल मानसा

प्रतिवेदन

1. आपका नाम संजीव कुमार है। आप विवेकानन्द हाई स्कूल मुक्तसर में पढ़ते हैं। आप स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अध्यक्ष हैं। आपके स्कूल में 18 अप्रैल 20 को सुन्दर लिखाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें साठ विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल की मुख्याध्यापिका द्वारा पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को इनाम बाँटे गये। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।

शीर्षकः सुन्दर लिखाई प्रतियोगिता का आयोजन

  विवेकानन्द हाई स्कूल मुक्तसर में दिनांक 18 अप्रैल 20 को सुन्दर लिखाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में साठ विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल को मुख्याध्यापिका द्वारा पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को इनाम बाँटे गये।

                  संजीव कुमार

                  अध्यक्ष

                  सांस्कृतिक कार्यक्रम

                  विवेकानन्द हाई स्कूल मुक्तसर

2. आपका नाम आनन्दिता है। आप ज्ञानोदय हाई स्कूल हिसार में पढ़ती हैं। आप स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अध्यक्षा हैं। आपके स्कूल में दिनांक 15 अगस्त 20 को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाज सेवी श्री किशोरी लाल जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उनके द्वारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराया गया। मुख्य अतिथि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी व अपने भाषण द्वारा विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना को जागृत किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में सभी को लड्डू वितरित किए गए। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।

शीर्षकः स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

  ज्ञानोदय हाई स्कूल हिसार में दिनांक 15 अगस्त 20…… को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री किशोरी लाल जी द्वारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराया गया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी व अपने भाषण द्वारा विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना को जागृत किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में सभी को लड्‌डू वितरित गिए गए।

                  आनन्दिता

                  अध्यक्षा

                  सांस्कृतिक कार्यक्रम

                  ज्ञानोदय हाई स्कूल हिसार

            For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com

3. आपका नाम राजेश मित्तल है। आप आनन्द हाई स्कूल दीनानगर में पढ़ते हैं। आप अपने स्कूल के पर्यावरण संरक्षण क्लब के अध्यक्ष है। आपके स्कूल में दिनांक 6 जून, 20…… को पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसमें आपके इलाके के प्रसिद्ध पर्यावरणविद राधेश्याम वोहरा को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होनें तथा विद्यार्थियों ने मिलकर स्कूल में 200 पौधे लगाए। विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण की शपथ ग्रहण की। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।

शीर्षकः पर्यावरण दिवस का आयोजन

  आनन्द हाई स्कूल दीनानगर में दिनांक 6 जून 20 को पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसमें इलाके के प्रसिद्ध पर्यावरणविद राधेश्याम वोहरा को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तथा विद्यार्थियों ने मिलकर स्कूल में 200 पौधे लगाए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण की शपथ ग्रहण की।

                  राजेश मित्तल

                  अध्यक्ष

                  पर्यावरण संरक्षण क्लब

                  आनन्द हाई स्कूल दीनानगर

4. आपका नाम सुमन शर्मा है। आप सरस्वती वन्दना सीनियर सेकंडरी स्कूल रोपड़ में पढ़ती हैं। आप अपने स्कूल के एन.एन.एस. यूनिट (राष्ट्रीय सेवा योजना) की सचिव है। आपके स्कूल में दिनांक 25 सितम्बर, 20… को स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से तीन दिवसीय नेत्र जाँच शिविरका आयोजन किया गया। डॉक्टरों द्वारा विद्यार्थियों की आँखों की जाँच की गयी और रोगियों को मुफ्त दवाइयाँ दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को नेत्रों की सफाई व सुरक्षा के बारे में जागरूक भी किया। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।

शीर्षक: नेत्र जाँच शिविरका आयोजन

  सरस्वती वन्दना सीनियर सेकंडरी स्कूल रोपड़ में स्कूल के एन.एन.एस. यूनिट (राष्ट्रीय सेवा योजना) के द्वारा दिनांक 25 सितम्बर, 20…… को स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से तीन दिवसीय नेत्र जाँच शिविरका आयोजन किया गया। डॉक्टरों द्वारा विद्यार्थियों की आँखों की जाँच की गयी और रोगियों को मुफ्त दवाइयाँ दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को नेत्रों की सफाई व सुरक्षा के बारे में जागरूक भी किया।

                सुमन शर्मा

                सचिव

                एन.एन.एस.

                 यूनिट सरस्वती वन्दना सीनियर सेकंडरी स्कूल                  रोपड

अभ्यास

For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com

5. आपका नाम संदीप कुमार है। आप सरकारी हाई स्कूल, नवांशहर में पढ़ते हैं। आप अपने स्कूल के छात्र-संघ के सचिव है। आपके स्कूल में दिनांक 14 नवम्बर, 20…. को ट्रैफिक पुलिस अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को सड़क पर चलने के नियमों की जानकारी दी गयी तथा इस सम्बन्धी पढ़ने की सामग्री भी दी गयी। इस आधार प्रतिवेदन लिखिए।

शीर्षक बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

  सरकारी हाई स्कूल, नवांशहर में दिनांक 14 नवम्बर, 20. …को बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों द्वारा सड़क पर चलने के नियमों की जानकारी दी गई तथा नियमों से सम्बन्धित पढ़ने की सामग्री भी वितरित की गई।

                  संदीप कुमार

                  सचिव छात्र संघ

                  सरकारी हाई स्कूल, नवांशहर

6. आपका नाम मनजीत सिंह है। आप चंडीगढ़ पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ में पढ़ते है। आप अपने स्कूल के हिंदी- साहित्य-परिषद के सचिव है। आपके स्कूल में दिनांक 20 नवम्बर, 20… को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कवियों द्वारा अपनी हास्य कविताओं से सभी का मनोरंजन किया गया। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।

शीर्षकः हास्य कवि सम्मेलनका आयोजन।

चण्डीगढ़ पब्लिक स्कूल, चण्डीगढ़ में दिनांक 20 नवम्बर 20… को विद्यालय के हिंदी-साहित्य-परिषद की ओर से विद्यालय में हास्य कवि सम्मेलनका आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा अपनी हास्य-कविताओं से सभी का मनौरंजन किया। प्रधानाचार्य महोदय ने कवियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया।

                  मनजीत सिंह

                  सचिव, हिन्दी साहित्य परिषद

                  चण्डीगढ़ पब्लिक स्कूल, चण्डीगढ़

For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com

4. आपका नाम अमनदीप सिंह है। आप सरकारी हाई स्कूल, देसूमाजरा में पढ़ते हैं। आप अपने स्कूल के एन०एस०एस० यूनिट (राष्ट्रीय सेवा योजना) की सचिव हैं। आपके स्कूल में दिनांक 12 अक्तूबर, 2022 को स्थानीय सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से दो दिवसीय दंत-जांच-शिविर’ का आयोजन किया गया। डॉक्टरों द्वारा विद्यार्थियों के दाँतों की जाँच की गयी और रोगियों को मुफ्त दवाइयाँ दी गयीं। उन्हें दाँतों की सफाई और सुरक्षा के बारे में जागरूक भी किया गया। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।

शीर्षक- दंत जांच शिविर का आयोजन

सरकारी हाई स्कूल, देसूमाजरा में स्कूल के एन०एस०एस० यूनिट द्वारा स्कूल परिसर में दिनांक 12 अक्तूबर, सन् 2022 को स्थानीय सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से दो दिवसीय दंत-जाँच-शिविर’ का आयोजन किया गया। डॉक्टरों ने विद्यार्थियों के दाँतों की जाँच की और रोगियों को मुफ्त दवाइयाँ दीं तथा उन्हें दाँतों की सफाई और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। मुख्याध्यापक महोदय ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।

अमनदीप सिंह

सचिव एन०एस०एस० यूनिट

(राष्ट्रीय सेवा योजना)

सरकारी हाई स्कूल, देसूमाजरा

5. आपका नाम अनुकांत कौशल है। आप दयानंद पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़ में पढ़ते हैं। आप दसवीं कक्षा के प्रतिनिधि छात्र हैं। आपकी कक्षा का एक छात्र-दल दिनांक 16.12.20….. को शैक्षिक भ्रमण हेतु चंडीगढ़ गया था, जहाँ उन्होंने रोज़ गाडर्न व रॉक गाडर्न के साथ-साथ पंजाब विश्वविद्यालय की सैर की। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।

शीर्षक – शैक्षिक भ्रमण

दयानंद पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़ की कक्षा दसवीं के दस छात्रों का एक दल दिनांक 16.12.20….. को शैक्षिक भ्रमण के लिए चंडीगढ़ गया, जहाँ उन्होंने रोज़ गार्डन, रॉक गार्डन, पंजाब विश्वविद्यालय, आदि स्थानों की सैर की। साथ गए अध्यापकों ने सभी स्थानों की विशेषताओं से परिचित कराते हुए भ्रमण के महत्त्व पर प्रकाश डाला। सभी छात्र इस भ्रमण यात्रा से अत्यंत प्रसन्न हुए।

अनुकान्त कौशल

प्रतिनिधि, कक्षा दसवीं

दयानंद पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़

मार्गदर्शन, सहयोग आभार

डॉ.राजन, हिंदी स्टेट रोसोर्स प्रश्न पंजाब

डॉ.सुमन सचदेवा, रीटा हिंदी अध्यापिका, मलोट

योगेश रानी, .मॉ... स्कूल कौड़ियां वाली फाज़िल्का

.

For More PSEB study material Visit: – https://hindipunjab.com

  प्रिय हिंदी अध्यापक साथियो, नीचे एक लिंक दिया गया है इसके माध्यम से आपको इस वर्ष की परीक्षा के लिए परीक्षा सामग्री उपलब्ध करवा रहा हूँ जिसमे कक्षा छठी से लेकर दसवीं तक के लिए पाठ्यक्रम, माडल प्रश्न पत्र आदि शामिल है विशेषत: आठवीं और दसवीं कक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार पैकेज, आप सभी से एक निवेदन यदि आपने अपने छात्रों के लिए कोई सामग्री तैयार की है और आपको लगता है कि वह छात्रों की परीक्षा तैयारी में सहायक सिद्ध हो सकती है तो वह आप https://hindipunjab.com के माध्यम से पूरे पंजाब के छात्रों के लिए उपलब्ध करवा सकते है ..

आपके सुझाव और सहयोग की अपेक्षा में दीपक तनेजा dkdrmn@gmail.com

.

PSEB Hindi Exam Notes for 2024-25

.

Share This Article