पाठ 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर (कक्षा आठवीं )

16.2k Views
8 Min Read

पाठ 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

अभ्यास हल सहित

1.नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिए गए शब्दों को पढ़े और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:-
ਛੁੱਟੀਆਂ =    छुट्टियाँ              ਚਹੇਤੀ =    चहेती
ਅਧਿਆਪਿਕਾ  =    अध्यापिका            ਸਾਇੰਸ ਸਿਟੀ  =          साइंस सिटी
ਡਰਾਵਨਾ       =       डरावना               ਪ੍ਰਤਿਯੋਗਿਤਾ   =          प्रतियोगिता

2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिए गए हैं। इन्हें ध्यान से पढ़े और हिंदी शब्दों को लिखें :-
ਜਮਾਤ         =       कक्षा                 ਮੇਲ ਜੋਲ        =          तालमेल
ਫਿਲਮ          =    पिक्चर               ਐਨਕ             =          चश्मा
ਆਗਿਆ    =    अनुमति

3. शब्दार्थ:–
अभिवादन  = सम्मान करना            शिलान्यास  = नींव पत्थर रखना
प्राचार्य     = स्कूल का मुखिया          वरिष्ठ     = पद या क्रम में बड़ा

4. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:-
(क) साइंस सिटी का पूरा नाम क्या है?  यह किसके नाम पर रखा गया है?
उत्तरः साइंस सिटी का पूरा नाम ‘पुष्पा गुजराल साइंस सिटी’ है। यह पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल जी की पूज्य माता जी के नाम पर रखा गया है।

(ख) इसका उद्घाटन कब हुआ और किसने किया?
उत्तरः इसका उद्घाटन 19 मार्च, 2005 को हआ।  इसे माननीय राज्यपाल एस. एफ. रोडरिज ने किया।

(ग) दिल के मॉडल में क्या दिखाया गया है?
उत्तरः दिल के मॉडल में रक्त संचार प्रणाली दिखाई गई है ।

(घ) डायनासोर पार्क में कितनी तरह के डायनासोर हैं?
उत्तरः डायनासोर पार्क में 26 तरह के डायनासोर हैं।

(ङ) वोल्केनो आकृति की क्या विशेषता है?
उत्तरः इस आकृति में चार हिलते-जुलते,  मुँह फैलाते, आवाज़ें निकालते डायनासोर दिखाई देते हैं।

(च) डोम थियेटर की क्या विशेषता है?
उत्तरः इसका फ्रेम आम थियेटर से दस गुणा बड़ा है। इसमें बड़ी पिक्चर आती है। इसकी आवाज़ बहुत साफ़ है।

(छ) फ्लाइट सिमुलेटर में क्या दिखाया गयाहै?
उत्तरः इसमें वीडियो के माध्यम से स्क्रीन पर हवाई उड़ान दिखाई जाती है।

(ज) विजयंत टैंक और एयर क्राफ्ट मिग 23 कहाँ पर हैं?
उत्तरः ये दोनों साइंस सिटी की डिफैंस गैलरी में है।

प्रश्न5: इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच पंक्तियों में लिखें :-
(क) साइंस सिटी में आपको जो देखने में सबसे अच्छा लगा, उसके बारे में लिखें।
उत्तरः साइंस सिटी में सबसे अच्छा डायनासोर पार्क लगा। इसमें सब तरह के अलग-अलग डायनासोर हैं। ये 45 अलग-अलग मॉडलों में दिखाए गए हैं। 35 फुट ऊँची विचित्र आकृति में चार हिलते-जुलते, मुँह फैलाते तथा आवाज़ें निकालते डायनासोर दिखाई देते हैं।

(ख) साइंस सिटी में ज्ञान के साथ-साथ मनोरंजन भी होता है, स्पष्ट करें ?
उत्तरः यह बात सच है कि साइंस सिटी में ज्ञान के साथ-साथ मनोरंजन भी होता है।यहाँ विज्ञान के मुश्किल विषयों को बड़े ही सरल व खेल विधि के माध्यम से दिखाया गया है। साथ ही डायनासोर पार्क, डिफैंस गैलरी तथा दिखाए जाने वाले चार शो के साथ हमारा ज्ञान भी बढ़ता है और मनोरंजन भी होता है।

प्रश्न 6: शब्दों से नए शब्द बनायें:-
फैला       =       फैलाव          भाव            =      भावना
बोझ            =       बोझा                डर        =    डरना
रोमांच =    रोमांचक              मनोरंजन   =    मनोरंजक
असल      =    असली          आनंद =    आनंदपूर्वक

प्रश्न 7: लिंग बदलें:-
छात्रा      =    छात्रा           अध्यापक = अध्यापिका
शिष्य      ­=    शिष्या          नायक =    नायिका
सुत       =    सुता                 सेवक      =      सेविका
प्रिय      =    प्रिया                गायक =    गायिका
लेखक =    लेखिका

प्रश्न 8. शुद्ध करके लिखें :-
छुटियाँ     =    छुट्टियाँ              अभीवादन =      अभिवादन
खेलकुद    =    खेलकूद              अधियापिका =      अध्यापिका
परणाली    =    प्रणाली               परदर्शनी    =      प्रदर्शनी
थीयेटर     =    थियेटर               कारयालय   =      कार्यालय
पराचार्य    =    प्राचार्य          ब्रहमंड     =    ब्रह्माण्ड
द्रशक      =    दर्शक                अनुरोद     = अनुरोध
म्यूजिक    =    म्यूज़िक            ज्ञानवरधक = ज्ञानवर्धक
दरासल     =    दरअसल              आपरेशन   = ऑप्रेशन

प्रश्न 9. उचित योजक शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरें :-
(क) यदि उन्होंने अनुमति दी तो हम साइंस सिटी देखने कपूरथला जायेंगे।
(यद्यपि…..तथापि, यदि……तो)
(ख) ऐसा लगता है मानोसब कुछ आपके पास हो रहा है।      (ताकि, मानो)
(ग) इनके मुँह में हाथ मत डालना नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।(नहीं तो, यानि)
(घ) यहां 3ड़ी में एक खास तरह का चश्मा पहनकर शो देखा जाता है जिससे कि दूर स्क्रीन पर दिखाए जा रहे चित्र आपके सामने लगते हैं।(और, जिससे कि)
(ङ) हमने वहाँ बोटिंग की और डायनासोर देखे। (या, और)
(च) मैंने वहाँ देखा तो सब कुछ था परन्तु कुछ याद नहीं आ रहा। (चाहे, परन्तु)

प्रश्न 10.इन मुहावरों के अर्थ लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयोग करें :-
नाकों चने चबाना (परेशान करना) शिवाजी ने मुगल-सेना को अनेक बार नाकों चने चबवाए।
खुशी में गद्गद् होना (बहुत खुश होना) कक्षा में प्रथम आते ही दिशा खुशी में गदगद हो गई।
करारा जवाब देना (उल्टा जवाब देना) रवि ने विवेक को थप्पड़ मार कर करारा जवाब दिया।
छक्के छुड़ाना (बुरी तरह हराना) -आरत ने क्रिकेट का विश्व कप जीत कर अन्य सभी देशों के छक्के छुड़ा दिए।

प्रश्न 11.उचित विराम चिह्न लगायें:-
1) बच्चो आप सब कैसे हो
बच्चो! आप सब कैसे हो ?

2) क्या आपको इसका पूरा नाम पता है।
क्या आपको इसका पूरा नाम पत्ता है ?

3) हाँ सावधानी ज़रूर रखनी होगी
हाँ, सावधानी ज़रूर रखनी होगी ।

4) ओ शरारती वहाँ इस तरह की फिल्में नहीं होतीं
ओ शरारती ! वहाँ इस तरह की फिल्में नहीं होती ।

5) दीपशिखा पढ़ाई के साथ साथ संगीत खेलकूद ज्ञान विज्ञान में सब से आगे रहती थी
दीपशिखा पढ़ाई के साथ-साथ संगीत, खेलकूद, ज्ञान-विज्ञान में सब से आगे रहती थी।

प्रश्न 12.निम्नलिखित पंजाबी वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करें :
(क) ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਕੂਲ ਦਾ ਅੱਜ ਪਹਿਲਾ ਦਿਨ ਸੀ।
(ख) ਇਹ ਅਸਲੀ ਡਾਇਨਾਸੋਰ ਨਹੀਂ ਹਨ।
(ग) ਹੈਲਥ ਗੈਲਰੀ ਵਿੱਚ 12 ਫੁੱਟ ਉੱਚਾ ਦਿਲ ਦਾ ਮਾਡਲ ਸੀ।
(घ) ਸਾਰੇ ਬੱਚੇ ਇੱਕਠੇ ਹੱਸ ਪਏ।
(छ) ਅਧਿਆਪਕਾ ਸਟਾਫ ਰੂਮ ਵੱਲ ਚਲ ਪਏ।

उत्तर:- (क) गर्मी के बाद स्कूल का पहला दिन था ।
(ख) ये असली डायनोसोर नहीं हैं।
(ग) हेल्थ गैलेरी में 12 फुट लम्बा दिल का मॉडल था।
(घ) सभी बच्चे एक साथ हँस पड़े।
(छ) अध्यापिका स्टाफ रूम की ओर चल दिए ।

Share This Article
8 Reviews
  • Amritdeep says:

    Good
    nice

    Reply
  • Amritdeep says:

    Good

    Reply
    • Kajal says:

      Kajal

      Reply
    • dkdrmn says:

      thanks..

      Reply
  • Ankita bawa says:

    Best

    Reply
  • preety says:

    good

    Reply

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *