पाठ-19 पेड़ लगाओ (कक्षा छठी)

12.7k Views
4 Min Read

पाठ-19 पेड़ लगाओ (कक्षा छठी)

प्रश्न 1.  नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:-
ਹਰਿਆਲੀ     =      हरियाली                           ਅੰਬ            =      आम
ਸ਼ਹਿਰ         =      शहर                                   ਦੁਨੀਆ        =      दुनिया
ਮਹੱਤਵ        =      महत्त्व

प्रश्न 2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखें:-
ਵੱਟਾਂ           =      मेंड                                   ਮਨੁੱਖ          =      मानव
ਟਾਹਲੀ        =      शीशम                             ਜਾਣਕਾਰੀ, ਗਿਆਨ = बोध
ਜਵਾਨੀ        =      यौवन                               ਪੱਕਾ           =      कायम
ਬਦਬੂ          =      दुर्गन्ध।                             ਰਹੱਸ , ਭੇਤ    =      राज
ਖੁਸ਼ਬੂ          =      सुगन्ध                              ਪਰਮਾਤਮਾ    =      ईश्वर
ਸਰਘੀ ਵੇਲਾ   =      सुबह

प्रश्न 3.  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें:-
(क) कवि के अनुसार जीवन के लिए क्या ज़रूरी है?
उत्तर- कवि के अनुसार जीवन के लिए हरियाली ज़रूरी है।
(ख) कवि ने फुलवारी में कौन-से पौधे लगाने को कहा है?
उत्तर- कवि ने फुलवारी में नींबू और अनार के पौधे लगाने को कहा है।
(ग) कवि के अनुसार मानव ने हँसना किससे सीखा है?
उत्तर- कवि के अनुसार मानव ने हँसना फूलों से सीखा है।
(घ) कवि ने खेत की मेंडों पर कौन-से पेड़ लगाने को कहा है?
उत्तर- कवि ने खेत की मेंडों पर शीशम के पेड़ लगाने को कहा है।
(ङ) ‘ फिर भी खाली सड़क शहर सूना सूना’ में कवि ने किस की कमी के बारे में बताया है?
उत्तर- ‘फिर भी खाली सड़क शहर सूना-सूना’ में कवि ने पेड़ की कमी के बारे में बताया है।

प्रश्न 4. ‘लेते हैं दुर्गन्ध, सुगन्ध लुटाते हैं’ से कवि का क्या अभिप्राय है? स्पष्ट करें।
उत्तर- ‘लेते हैं दुर्गन्ध, सुगन्ध लुटाते हैं’ से कवि का अभिप्राय है कि पेड़ गन्दी हवा को को शुद्ध करके उसे मनुष्य के लिए उपयोगी बनाते हैं। ये दुर्गन्ध लेकर अर्थात् कॉर्बनडाइऑक्साइड गैस लेकर उसके बदले में मनुष्य को शुद्ध ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं।

प्रश्न 5. नीचे लिखे वाक्यों को पाठ से देखकर पूरा करें :-
(क) हरियाली जीवन के लिए ज़रूरी है ।
(ख) पेड़ों का जीवन में बड़ा महत्त्व है।
(ग) लेते हैं दुर्गन्ध, सुगन्ध लुटाते हैं।
(घ) सभी जगह पर हरा-भरा संसार बसाओ।

प्रश्न 6. नीचे लिखे शब्दों के सही रूपों को समझें।गलत शब्द में बिन्दी या चंद्रबिन्दु नहीं है, इसलिए यह गलत है :-
गलत शब्द                         सही शब्द
जरूरी                     ज़रूरी (‘ज’ के नीचे बिन्दी लगानी चाहिए)
खाली                       ख़ाली (‘ख’ के नीचे बिन्दी लगानी चाहिए)
हजार                       हज़ार (‘ज’ के नीचे बिन्दी लगानी चाहिए)
हंसना                       हँसना (‘ह’ पर बिन्दी की बजाए चन्द्रबिन्दु (ँ) लगाना चाहिए।
कायम                      क़ायम (‘क’ के नीचे बिन्दी लगानी चाहिए)
राज                          राज़ (‘ज’ के  नीचे बिन्दी लगानी चाहिए)

Share This Article
1 Review
  • Sukhvir Singh says:

    पाठ-19 पेड़ लगाओ (कक्षा 6) Writer name Please???

    Reply

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *