मुहावरे (कक्षा सातवीं)

1.4k Views
9 Min Read

निम्नलिखित मुहावरों /लोकोक्तियों का वाक्य  में इस प्रकार प्रयोग करें कि उनका अर्थ स्पष्ट हो जाए-

  1. पत्थर दिल (कठोर दिल वाला) मोहन एक पत्थर दिल लड़का है। वह तुम्हारी भावनाओं को नहीं समझ सकता।
  2. रोगहीन (जिसे कोई बीमारी न हो) अस्पताल से आने के बाद मोहन अब पूरी तरह से रोगहीन है।
  3. थका-हारा (बहुत थका हुआ) किसान थका-हारा शाम को घर पहुँचा।
  4. नेक दिल (अच्छे हृदय वाला, दयावान) महात्मा गांधी जी एक नेक दिल इंसान थे।
  5. शुभ लक्षण (अच्छा संकेत) मंत्री का कुएँ में गिरना भी एक शुभ लक्षण था।
  6. मौत के घाट उतारना (मार देना) राजा ने अपने शत्रु को मौत के घाट उतार दिया।
  7. संकल्प पूरा करना (वादा पूरा करना) रावण को मारकर श्रीराम ने अपना संकल्प पूरा किया।
  8. प्राणों की खैर मनाना (अपनी जान का बचाव करना) राजा शूरसेन प्राणों की खैर मनाता हुआ महल से भाग निकला।
  9. मृत्यु-तुल्य जीवन बिताना (दु:खों और अभावों में जीवन जीना) गंभीर बीमारी के कारण राधा मृत्यु-तुल्य जीवन बिता रही है।
  10. जल भुनना (ईर्ष्या करना) हमें कभी दूसरों की प्रगति को देखकर जल भुनना नहीं चाहिए।
  11. प्राणों की रक्षा करना (जान बचाना) राम ने रक्तदान करके अपने दोस्त के प्राणों की रक्षा की।
  12. तुच्छ पड़ जाना (कमज़ोर पड़ जाना) रक्तदान करने से कोई भी मनुष्य तुच्छ नहीं पड़ता।
  13. प्राण हर लेना (जान ले लेना) गंभीर बीमारी ने राम के प्राण हर लिये।
  14. अपनी चपेट में लेना (अपनी पकड़ में लेना) करोना जैसी भयानक बीमारी लोगों को अपनी चपेट में लेती जा रही है।
  15. हाथ धो बैठना (खो देना) कितने रोगी प्रतिवर्ष केवल समय पर रक्त न मिलने के कारण ही प्राणों से अकारण हाथ धो बैठते हैं।
  16. आनाकानी करना (टालमटोल करना) जब मैंने राम से अपने उधार दिए हुए पैसे माँगे तो वह आनाकानी करने लगा।
  17. प्यार में डूबना (प्यार होना) मीरा कृष्ण के प्यार में डूब गई थी।
  18. पर कतरने (अधिकार कम करना) राम बहुत उछल रहा है, लगता है उसके पर कतरने ही पड़ेंगे ।
  19. जी खिल उठना (मन खुश होना) कक्षा में प्रथम आने का समाचार सुनकर मेरा जी खिल उठा ।
  20. आँखों में खटकना (बुरा लगना) काँटा सबकी आँखों में खटकता है।
  21. कसर होना (कमी होना) इतनी मेहनत करो कि कोई कसर बाकी न रहे ।
  22. गोद बिठाना (शरण में लेना) माँ ने अपने बच्चे को गोद में बिठा लिया ।
  23. सीस पर सोहना (सिर पर अच्छा लगना) कृष्ण के सिर पर मोर पंख सोह रहा है।
  24. हृदय अधीर होना (दिल बेचैन होना) माँ को बीमार देखकर मेरा हृदय अधीर हो गया।
  25. 25. शब्द कानों में गूँजना (बार-बार बात याद आना) बाबा भारती के शब्द डाकू के कानों में गूँजते रहे।
  26. हृदय पर साँप लोटना (ईर्ष्या होना) राम की नयी कार देखकर, शाम के हृदय पर साँप लोटने लगा।
  27. हाथ से छूटना (खो देना) अचानक लगाम बाबा के हाथ से छूट गई ।
  28. गले लिपट कर रोना (प्यार उमड़कर आना) बाबा भारती घोड़े के गले लिपट कर रोने लगे।
  29. दिल टूटना (हताश होना) घोड़े को खोकर बाबा जी का दिल टूट गया ।
  30. नेकी के आँसू बहाना (पश्चाताप करना) बाबा के शब्दों को सुनकर खड्ग सिंह नेकी के आँसू बहाने लगा।
  31. मुँह मोड़ना (रूठ जाना) गीता ने सीता से मुँह मोड़ रखा है।
  32. पीठ पर हाथ फेरना (प्यार से सहलाना) बाबा भारती भावुक हो कर घोड़े की पीठ पर हाथ फेरने लगे।
  33. मन मोह लेना (मन को आकर्षित करना) बाबा जी का घोड़ा सबका मन मोह लेता था।
  34. कीर्ति कानों तक पहुँचना (किसी के यश को सुनना) जल्द ही, बाबा जी के घोड़े की कीर्ति सब के कानों तक पहुँच गई।
  35. चाह खींच लाना (इच्छा से प्रभावित होना) खड्ग सिंह को घोड़े तक उसकी चाह खींच लाई।
  36. हृदय पर छवि अंकित हो जाना (मन में बस जाना) सीता की सुंदरता की छवि सब के हृदय पर अंकित गई।
  37. हृदय में हलचल होना (उत्सुक होना) परिणाम आने पर सबके हृदय में हलचल होने लगी।
  38. वायु वेग से उड़ना (बहुत तेज़ दौड़ना) सुलतान दौड़ते हुए ऐसा लगता था कि जैसे वायु वेग से उड़ रहा हो।
  39. आश्चर्य का ठिकाना न रहना (हैरान रह जाना) प्रथम आने का समाचार सुनकर मेरे आश्चर्य का ठिकाना न रहा।
  40. तनकर बैठना (अकड़कर बैठना) वह तनकर घोड़े पर बैठ गया।
  41. छक्के छुड़ाना (बुरी तरह हराना) भारतीय सैनिकों ने दुश्मन की सेना के छक्के छुड़ा दिए।
  42. जान देना (देश के लिए मरना) भगत सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी।
  43. सिर ऊँचा करना (यश बढ़ाना) कक्षा में पहले स्थान पर आकर राम ने अपने माता-पिता का सिर ऊँचा कर दिया।
  44. कान खड़े होना (सावधान होना) शेर की आवाज़ सुनकर शिकारी के कान खड़े हो गए।
  45. नाम रोशन करना (यश बढ़ाना) कक्षा में प्रथम आकर राम ने अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया ।
  46. सिर उठाना (विरोध में उठना) अत्याचार के ख़िलाफ़ सभी को सिर उठाना चाहिए।
  47. दबदबा होना (रौब जमाना) हार्दिक का पूरी कक्षा पर दबदबा हो गया था।
  48. आस्तीन का साँप (कपटी मित्र) राम तो आस्तीन का साँप निकला।
  49. छठी का दूध याद आना (बहुत अधिक कठिनाई महसूस होना) गणित के प्रश्न हल करते-करते मुझे छठी का दूध याद आ गया ।
  50. बाल भी बाँका न होना (तनिक भी चोट न पहुँचना) माँ अपने बच्चे का बाल भी बाँका नहीं होने देती।
  51. गुनगुनाना (हल्की आवाज़ में कुछ गाना) धीरा लोकप्रिय गीत गुनगुना रहा था।
  52. मिज़ाज गर्म होना (गुस्से में होना) जब बच्चे माता-पिता का कहना नहीं मानते तो उनका मिज़ाज गर्म हो जाता है।
  53. मुँह के बल गिरना (चोट खाना) पत्थर से ठोकर लगने के कारण राकेश मुँह के बल गिरा।
  54. मंत्रमुग्ध होना (खो जाना) लता की मीठी आवाज़ ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
  55. लोहा लेना (युद्ध करना) भारतीय सैनिक दुश्मनों से अच्छी तरह लोहा लेना जानते हैं।
  56. सदा के लिए आँखें बंद करना (मर जाना) कल सुरेश के दादा जी सदा के लिए आँखें बंद कर गए ।
  57. पूर्णाहुति (यज्ञ की अंतिम आहुति) अशोक ने यज्ञ की आग में पूर्णाहुति डाली।
  58. तलवार फेंकना (कभी युद्ध ना करना) कलिंग के युद्ध के बाद अशोक ने तलवार फेंक दी।
  59. सिर काटना (मार देना) अशोक ने युद्ध में दुश्मनों के सिर काट दिए।
  60. सिर न झुकना (हार न मानना) देशभक्तों ने अंग्रेज़ों के सामने सिर नहीं झुकाया।
  61. सदावर्त (नित्य दिया जाने वाला दान) अशोक ने कहा कि उसकी करुणा का सदावर्त सबको मिलेगा ।
  62. साक्षात चंडी-सी दिखाई देना (निश्चित मृत्यु प्रदान करने वाली वीराँगना) युद्ध मे लक्ष्मीबाई साक्षात चंडी-सी दिखाई देती थी।
  63. मृत्यु की गोद में सो जाना (मर जाना) कल सुरेश के दादा जी मृत्यु की गोद में सो गए।
  64. मुख पर चिंता की छाया होना (परेशान होना) बच्चे की बीमारी के कारण माँ के मुख पर चिंता की छाया दिखाई दे रही थी।
  65. सिर से पैर तक दौड़ लगाना (खूब भागदौड़ करना) नौकरी पाने के लिए राम ने सिर से पैर तक दौड़ लगा दी।
  66. जीवन यात्रा का अंत होना (मृत्यु होना) दो वर्ष बाद गिल्लू की जीवन यात्रा का अंत हो गया।
  67. आँसू टपकाना (रोना) माँ के डाँटते ही शीला की आँखों से आँसू टपकने गए।
  68. मज़ाक बनाना (हँसी उड़ाना) हमें किसी की विकलांगता पर उसका मज़ाक नहीं बनाना चाहिए।
  69. पीठ थपथपाना (शाबाशी देना) रमेश ने एक छोटे बच्चे को कुएँ में गिरने से बचाया तो सभी ने उसकी पीठ थपथपाई।
Share This Article
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *