पाठ – 9 अनेकार्थक शब्द (कक्षा दसवीं)

3.8k Views
4 Min Read

पाठ – 9 अनेकार्थक शब्द

(1) हमें जीवन में हार नहीं माननी चाहिए। (पराजय, असफलता)
(2) अंजु ने गले में हीरों का हार पहना हुआ है। (माला)
उपर्युक्त उदाहरणों में ‘हार’ शब्द के दो अर्थ हैं, जो भिन्न-भिन्न प्रसंगों में प्रयोग करने पर ही स्पष्ट होते हैं ।
अतः जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, वे अनेकार्थक शब्द कहलाते हैं ।
ऐसे शब्द विभिन्न प्रसंगों में वाक्यों में प्रयुक्त होकर भिन्न-भिन्न अर्थ देते हैं।
अन्य उदाहरण :

शब्द              अनेक अर्थ
अर्थ               कारण, धन, ऐश्वर्य, इच्छा, प्रयोजन, मतलब
1. उत्तर          जवाब, उत्तर दिशा, बाद का प्रतिकार
2. कनक        धतूरा, सोना, गेहूँ, खजूर, छंद का एक भेद, पलाश
3. कर            हाथ, किरण, सूँड़, टैक्स
4. कल           आगामी / बीता हुआ दिन, चैन, मशीन
5. काल          समय, अंत, क्रियाओं को सूचित करने वाला शब्द (जैसे भूतकाल, वर्तमानकाल) मौसम (जैसे शरद्काल)
6. कुल           वंश, सभी, सारा
7. घन            बादल, घना, बहुत बड़ा हथौड़ा, किसी अंक को अंक से तीन बार गुणा करने पर प्राप्त होने वाला  गुणनफल
8. घोड़ा          अश्व ( पालतु पशु जिस पर सवारी की जाती है), घोड़े के आकार का बंदूक आदि का खटका ( जैसे घोड़ा दबाना), शतरंज का मोहरा
9. चंदा           चाँद, सार्वजानिक कार्य हेतु दी गई आर्थिक सहायता, सदस्यता का शुल्क
10. चक्र          पहिया, कुम्हार का चाक, चक्की, सैनिक व्यूह ( जैसे चक्रव्यूह ) पानी का भँवर, हवा का बवंडर,
11. चक्कर      (फेरा), सुदर्शन चक्र, सैन्य पुरस्कार ( वीर चक्र आदि)
12. तीर           किनारा, बाण
13. धूप           पूजा के लिए प्रयोग की जाने वाली धूप, सूर्य की धूप
14. नाक         साँस लेने एवं सूँघने की इंद्रिय, घड़ियाल, गौरव की बात (जैसे नाक रखना)
15. पतंग        सूर्य, कनकौआ, पक्षी, विशेष प्रकार का कीड़ा
16. फल         परिणाम, लाभ, प्रयोजन,
17. बल          शक्ति, सेना, भरोसा, बलराम, शिकन
18. बाल         बालक, केश, कुछ अनाज के पौधों के डंठल का अगला भाग
19. बोझ         भार, भारी वस्तु, कार्यभार
20. भाग         हिस्सा, दौड़, भाग्य
21. मंगल       सौर जगत का एक ग्रह, मंगलवार, शुभ
22. व्रत          संकल्प, उपवास, नियम
23.मकर        मगर नामक जलजन्तु, घड़ियाल, मछली, बारह राशियों में से दसवीं राशि
24. वंश          कुल, बाँस
25. हवा          वायु, साँस, अफवाह

अभ्यास
निम्नलिखित शब्दों के अनेकार्थक शब्द लिखिए :
शब्द              अनेकार्थक शब्द
1. अंक           गोद, संख्या, भाग्य, नाटक का अंक, अध्याय।
2. अंबर          वस्त्र, आकाश, कपास, एक सुगंधित पदार्थ
3. आम          आम का फल, मामूली, सर्वसाधारण
4. गुरु            बड़ा, आचार्य, भारी, बृहस्पति, दो मात्राओं का अक्षर
5. घट            घड़ा, शरीर
6. निशान        चिह्न, ध्वज, तेज करना, यादगार, लक्ष्य, पता-ठिकाना, परिचायक लक्षण
7. लाल           रंग, मूल्यवान पत्थर
8. मत            नहीं, सम्मत, सम्मानित, सोचा-विचारा, सम्मति, वोट, मंशा, सिद्धान्त।
9. भेंट            मुलाकात, मिलन
10. हल          समाधान, खेत जोतने का यंत्र,

Share This Article
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *