6th Hindi Structure of Question Paper 2024-25

5.3k Views
4 Min Read

.

प्रश्न-पत्र की रूपरेखा, सत्र : 2024-25

कक्षा : छठी, विषय :हिंदी (द्वितीय भाषा)

समय : 3 घंटे               पूर्णाक (लिखित 80 अंक + आंतरिक मूल्यांकन 20 अंक) 100

नोट-(i) 05 अंक सुंदर लिखाई के लिए निर्धारित किए गए हैं। अक्षरों व शब्दों के सामान्य आकार, अक्षरों की स्पष्टता, अक्षरों व शब्दों के बीच की निश्चित दूरी, लिखने में एकसारता व प्रवाहयुक्त लेखन आदि के आधार पर अध्यापक परीक्षार्थी की लिखाई का मूल्यांकन करेगा।

(ii) प्रश्न-पत्र के पाँच भाग (क से ङ तक) होंगे। (iii) प्रश्न-पत्र में कुल आठ प्रश्न होंगे। (iv) सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य होंगे।

भागक : बहुवैकल्पिक उत्तरों वाले प्रश्न (15)

प्रश्न-.1(I) पाठ्य पुस्तक में से पर्यायवाची शब्द, शब्द-शुद्धि, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, कारक की पहचान से सम्बन्धित बहुवैकल्पिक उत्तरों वाले आठ वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।                                 8×1=8

(II)पाठ्य पुस्तक के कविता भाग के अभ्यासों में से चार अति लघुत्तर बहुवैकल्पिक उत्तरों वाले प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।   4×1=4

(III) पाठ्य-पुस्तक में से बहुवैकल्पिक उत्तरों से सम्बन्धित तीन कठिन शब्दों के अर्थ पूछे जाएँगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 3×1=3

अन्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न (15)

नोट: इसमें ‘हाँ/ नहीं’ अथवा ‘रिक्त स्थानों की पूर्ति’ अथवा ‘सही/गलत’ अथवा ‘मिलान कीजिए”, ‘एक शब्द’ अथवा ‘एक वाक्य में उत्तर दें’ किसी भी प्रकार के हो सकते हैं। प्रश्न पत्र निर्माता इनमें से किसी भी प्रकार से निम्नलिखित अनुसार यथोचित प्रश्न पूछ सकता है

(IV) पाठ्य-पुस्तक के पद्यांश पर आधारित पाँच प्रश्न पूछे जाएँगे। तीन प्रश्नों के उत्तर पद्यांश में से ढूँढ़कर लिखने के लिए होंगे। अन्य दो प्रश्न कठिन शब्दों के अर्थ/पद्यांश के केन्द्रीय भाव/मूल भाव से सम्बन्धित दिए जाएँगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 5×1=5

(V) पाठ्य-पुस्तक में से लिंग बदलो, वचन बदलो, विपरीत शब्द, भाववाचक संज्ञा निर्माण, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द से सम्बन्धित पाँच वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।   5×1=5

(VI) पाठ्य-पुस्तक में से दोहराई भाग, नये शब्द बनायें, क्रिया की पहचान, ‘र’ के विभिन्‍न रूप से सम्बन्धित उत्तरों वाले प्रश्नों में से पाँच वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होंगा।  5×1=5

भाग-ख पाठ्य-पुस्तक (20)

प्रश्न -2 पाठ्य-पुस्तक के गद्य भाग में से दस अति लघूत्तर प्रश्न पूछे जाएँगे, जिनमें से आठ प्रश्नों के उत्तर लगभग एक-दो पंक्तियों में लिखने के लिये कहा जाएगा।  8×1=8

प्रश्न-3 पाठ्य पुस्तक में से पाँच निबन्धात्मक प्रश्न पूछे जाएँगे, जिनमें से तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग चार-पाँच पंक्तियों में लिखने के लिये कहा जाएगा।  3×4=12

भाग-ग अनुवाद (5)

प्रश्न-4 पाठ्य-पुस्तक में से पंजाबी के सात शब्द देकर उनमें से किन्ही पाँच शब्दों का हिंदी में अनुवाद करने के लिये कहा जाएगा। 5×1=5

भाग-घ अपठित गद्यांश (5)

प्रश्न-5 एक अपठित ग‌द्यांश देकर उसके नीचे पाँच प्रश्न (तीन प्रश्नों के उत्तर ग‌द्यांश में से ढूँढ़कर, एक कठिन शब्द के अर्थ, एक प्रश्न ग‌द्यांश के शीर्षक/ केन्द्रीय भाव से सम्बन्धित) दिए जाएँगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 5×1=5

भाग-ङ मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (5)

प्रश्न-6 पाठ्य-पुस्तक में से छ: मुहावरे/लोकोक्तियाँ देकर उनमें से किन्हीं चार मुहावरे/ लोकोक्तियों को वाक्यों में अर्थ स्पष्ट करने के लिए कहा जाएगा। 5×1=5

भाग- च रचनात्मक लेखन (15)

प्रश्न-7 कोई दो पत्र देकर उनमें से किसी एक पत्र को लिखने के लिए कहा जाएगा। 7
प्रश्न-8 किन्हीं तीन विषयों पर संकेत बिंदु देकर उनमें से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में निबन्ध अथवा कहानी लिखने के लिए कहा जाएगा। जिसमे दो निबन्ध और एक कहानी होगी । 8

Share This Article