8th भाग-(क) (2) ‘मिलान कीजिए’ से सम्बन्धित प्रश्न-CWSN प्रश्न बैंक

3 Min Read
इस पाठ को हिंदी में सुनें

(2) ‘मिलान कीजिए’ से सम्बन्धित प्रश्न

(i) लिंग परिवर्तन

(बाईं ओर शब्द हैं और दाईं ओर उनके सही मिलान के लिए विकल्प और प्रश्न संख्या दी गई है)

समूह 1

  1. सम्राट ———- किशोरी (2)
  2. किशोर ———- सम्राज्ञी (1)
  3. नौकर ———- रानी (4)
  4. राजा ———- नौकरानी (3)

समूह 2

  1. बूढ़ा ———- लड़की (8)
  2. धोबी ———- बुढ़िया (5)
  3. ऊँट ———- धोबिन (6)
  4. लड़का ———- ऊँटनी (7)

समूह 3

  1. शेर ———- महारानी (10)
  2. महाराजा ———- दादी (11)
  3. दादा ———- सदस्या (12)
  4. सदस्य ———- शेरनी (9)

समूह 4

  1. अध्यापक ———- लेखिका (16)
  2. नायक ———- गायिका (15)
  3. गायक ———- अध्यापिका (13)
  4. लेखक ———- नायिका (14)

(ii) वचन परिवर्तन

समूह 1

  1. खिलौना ———- पैसे (4)
  2. चिमटा ———- बंदूकें (3)
  3. बंदूक ———- चिमटे (2)
  4. पैसा ———- खिलौने (1)

समूह 2

  1. पंक्ति ———- आलोचनाएँ (7)
  2. टोली ———- सीढ़ियाँ (8)
  3. आलोचना ———- टोलियाँ (6)
  4. सीढ़ी ———- पंक्तियाँ (5)

समूह 3

  1. पिंजरा ———- मूर्तियाँ (10)
  2. मूर्ति ———- पिंजरे (9)
  3. बूँद ———- सभाएँ (12)
  4. सभा ———- बूँदें (11)

समूह 4

  1. स्त्री ———- पुस्तकें (14)
  2. पुस्तक ———- लड़के (15)
  3. लड़का ———- घोड़े (16)
  4. घोड़ा ———- स्त्रियाँ (13)

(iii) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

समूह 1

  1. सूर्य का उदय होना ———- अपरिचित (2)
  2. जिसकी जानकारी न हो ———- समयाभाव (3)
  3. समय का अभाव ———- परिचित (4)
  4. जिसकी जानकारी हो चुकी हो ———- सूर्योदय (1)

समूह 2

  1. देखने वाला ———- पक्षी विशेषज्ञ (8)
  2. बिना पलक झपकाए ———- दर्शक (5)
  3. घुसपैठ करने वाला ———- अपलक (6)
  4. पक्षी जगत की जानकारी रखने वाला ———- घुसपैठिया (7)

समूह 3

  1. संगीत देने वाला ———- आविष्कारक (12)
  2. जिसका कोई मोल न हो ———- कर्णप्रिय (11)
  3. कानों को प्रिय लगने वाला ———- अनमोल/अमूल्य (10)
  4. आविष्कार करने वाला ———- संगीतज्ञ (9)

(iv) पुरुष, काल वाच्य की पहचान से सम्बन्धित प्रश्न

पुरुष की पहचान

  1. मैं पढ़ता हूँ। ———- अन्य पुरुष (2)
  2. कोई जा रहा है। ———- मध्यम पुरुष (3)
  3. तू जाता है। ———- उत्तम पुरुष (1)

काल की पहचान (समूह 1)

  1. खड्ग सिंह इस इलाके का प्रसिद्ध डाकू था। ———- भविष्यत काल (6)
  2. अपाहिज घोड़े को दौड़ाता है। ———- भूतकाल (4)
  3. बाबा जी, यह घोड़ा आपके पास न रहने दूँगा। ———- वर्तमान काल (5)

काल की पहचान (समूह 2)

  1. घोड़ा हिनहिना रहा है। ———- भूतकाल (8)
  2. बाबा ने घोड़े को रोका। ———- भविष्यत काल (9)
  3. घोड़ा हिनहिनायेगा । ———- वर्तमान काल (7)

वाच्य की पहचान

  1. धीरा धुन गुनगुना रहा था। ———- कर्मवाच्य (12)
  2. धीरा से रहा नहीं गया। ———- कर्तृवाच्य (10)
  3. धीरा द्वारा धुन गुनगुनायी जा रही थी। ———- भाववाच्य (11)

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *