सही/गलत कथन से सम्बन्धित प्रश्न -CWSN प्रश्न बैंक

11 Min Read
इस पाठ को हिंदी में सुनें

सही/गलत (True/False) वाले प्रश्न

विपरीत शब्द (सही/गलत)

निर्देश: निम्नलिखित सही कथन पर सही (√) और गलत कथन पर (×) का निशान लगाएँ-

  1. ‘साक्षर’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘निराकार’ होगा।

उत्तर- गलत

  1. ‘अनुकूल’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘प्रतिकूल’ होगा।

उत्तर- सही

  1. ‘आशा’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘निराधार’ होगा।

उत्तर- गलत

  1. ‘इनकार’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘प्रशंसा’ होगा।

उत्तर- गलत

  1. ‘कमाना’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘खर्चना’ होगा।

उत्तर- सही

  1. ‘नौकर’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘संहारक’ होगा।

उत्तर- गलत

  1. ‘कोमल’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘कठोर’ होगा।

उत्तर- सही

  1. ‘उन्नति’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘दुर्गति’ होगा।

उत्तर- गलत

  1. ‘उपकार’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘अपमान’ होगा।

उत्तर- गलत

  1. ‘सुविचार’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘कुविचार’ होगा।

उत्तर- गलत

  1. ‘क्रय’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘विक्रय’ होगा।

उत्तर- सही

  1. ‘यश’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘अपकीर्ति’ होगा।

उत्तर- गलत

  1. ‘उचित’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘अनुचित’ होगा।

उत्तर- सही

  1. ‘खुश’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘नापसंद’ होगा।

उत्तर- गलत

  1. ‘आरोह’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘अवरोह’ होगा।

उत्तर- सही

  1. ‘न्याय’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘असभ्य’ होगा।

उत्तर- गलत

  1. ‘कामयाब’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘नामंज़ूर’ होगा।

उत्तर- गलत

  1. ‘साधारण’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘असाधारण’ होगा।

उत्तर- सही

  1. ‘स्वाधीन’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘परकीय’ होगा।

उत्तर- गलत

  1. ‘ईमानदार’ का विलोम (विपरीत) शब्द ‘बेईमान’ होगा।

उत्तर- सही

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (सही/गलत)

  1. बिना वेतन के काम करने वाले को वैतनिक कहते हैं।

उत्तर- गलत

  1. जो ईश्वर में विश्वास रखे, उसे आस्तिक कहते हैं।

उत्तर- सही

  1. जो ईश्वर में विश्वास न रखे, उसे नास्तिक कहते हैं।

उत्तर- सही

  1. जो उपकार को न माने, उसे कृतघ्न कहते हैं।

उत्तर- सही

  1. जिसका आचरण अच्छा हो, उसे सदाचारी कहते हैं।

उत्तर- सही

  1. जिसका आचरण बुरा हो, उसे दुराचारी कहते हैं।

उत्तर- सही

  1. जिसका आकार न हो, उसे साकार कहते हैं।

उत्तर- गलत

  1. जिसका कोई अर्थ न हो, उसे निरर्थक कहते हैं।

उत्तर- सही

  1. जिसकी आत्मा महान हो, उसे महात्मा कहते हैं।

उत्तर- सही

  1. दूर की सोचने वाले को दूरदर्शी कहते हैं।

उत्तर- सही

  1. जिसका पति मर गया हो, उसे विधवा कहते हैं।

उत्तर- सही

  1. जिसकी पत्नी मर गयी, उसे विधुर कहते हैं।

उत्तर- सही

  1. जो हाथ से लिखित हो, उसे हस्तलिखित कहते हैं।

उत्तर- सही

  1. जो शरण में आया हो, उसे शरणागत कहते हैं।

उत्तर- सही

  1. जो लोगों में प्रिय हो, उसे लोकप्रिय कहते हैं।

उत्तर- सही

  1. जिसका भाग्य अच्छा न हो, उसे भाग्यशाली कहते हैं।

उत्तर- गलत

  1. जिसका पार न हो, उसे अपार कहते हैं।

उत्तर- सही

  1. जिसका कोई शत्रु न हो, उसे विधुर कहते हैं।

उत्तर- गलत

  1. जो सरलता से प्राप्त हो, उसे दुर्लभ कहते हैं।

उत्तर- गलत

  1. जो देखा न जा सके, उसे अदृश्य कहते हैं।

उत्तर- सही

वाक्य शुद्धि (सही/गलत)

  1. दूध गिर गई थी।

उत्तर- गलत

  1. चाचा जी आए हैं।

उत्तर- सही

  1. पेड़ों पर मत चढ़ो।

उत्तर- सही

  1. उसने भूख लगी है।

उत्तर- गलत

  1. लड़के ने पत्र लिखा।

उत्तर- सही

  1. मेरी कमीज़ नया है।

उत्तर- गलत

  1. मुकेश पुस्तक पढ़ता है।

उत्तर- सही

  1. मैंने पतंग उड़ाया।

उत्तर- गलत

  1. मैं घर जा रहा हूँ।

उत्तर- सही

  1. वह चले गए।

उत्तर- गलत

  1. वह बुधवार को आएगा।

उत्तर- सही

  1. पुस्तकें ये किसकी हैं?

उत्तर- गलत

  1. उसने यह काम किया।

उत्तर- सही

  1. आप कहाँ गया था?

उत्तर- गलत

  1. मेरा भाई आया है।

उत्तर- सही

  1. नरेश झूठ बोलते हैं।

उत्तर- गलत

  1. मेरे को दिल्ली जाना है।

उत्तर- गलत

  1. वह स्कूल जा रहे थे।

उत्तर- गलत

  1. उसका आँसू निकल आया।

उत्तर- गलत

  1. मैंने उसका नृत्य सुना।

उत्तर- गलत

  1. उसका नाम है गीता।

उत्तर- गलत

  1. वह बेफिजूल बोल रहा है।

उत्तर- गलत

  1. वह बुरी तरह से घबरा गया।

उत्तर- गलत

  1. मेरे द्वारा पत्र लिखा गया।

उत्तर- सही

  1. बच्चे को काटकर सेब खिलाओ।

उत्तर- गलत

कविता भाग (सही/गलत)

दोहावली

  1. तुलसीदास जी राम के भक्त थे।

उत्तर- सही

  1. राम जी का निर्मल यशोगान करने से चार फल मिलते हैं।

उत्तर- सही

  1. हरि कृपा के बिना संत-समागम नहीं प्राप्त हो सकता।

उत्तर- सही

  1. ईर्ष्यालु व्यक्ति सदा ईर्ष्या की आग में जलता है।

उत्तर- सही

पदावली

  1. मीरा श्री कृष्ण की भक्तिन थीं।

उत्तर- सही

  1. श्री कृष्ण के नेत्र विशाल हैं।

उत्तर- सही

  1. मीरा गिरधर को तारने के लिए निवेदन कर रही है।

उत्तर- सही

  1. श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण किया था।

उत्तर- सही

  1. मीरा भक्तों को देखकर दुःखी होती है।

उत्तर- गलत

नीति के दोहे

  1. सोने को पाकर मनुष्य बौरा हो जाता है।

उत्तर- सही

  1. वृक्ष अपने फल स्वयं खाते हैं।

उत्तर- गलत

  1. जहाँ तलवार काम आती है वहाँ सुई भी काम आती है।

उत्तर- गलत

हम राज्य लिए मरते हैं

  1. किसानों को अमृत के समान गाय का दूध सुलभ नहीं है।

उत्तर- गलत

  1. किसान निरंतर श्रम करते हैं।

उत्तर- सही

गाता खग

  1. फूल खिलकर संसार को रोना सिखाते हैं।

उत्तर- गलत

  1. किनारा न देकर भी लहरें आगे बढ़ती जाती हैं।

उत्तर- गलत

जड़ की मुस्कान

  1. डाल तने से फूटती है।

उत्तर- सही

  1. सबकी सुनकर भी जड़ नहीं मुस्काई।

उत्तर- गलत

निबंध भाग (सही/गलत)

मित्रता

  1. सच्चे मित्र का चुनाव कठिन होता है।

उत्तर- सही

  1. जैसी संगत होगी, वैसे ही हमारे संस्कार भी होंगे।

उत्तर- सही

  1. अकबर मन बहलाने के लिए बीरबल की ओर ताकता था।

उत्तर- सही

  1. चंद्रगुप्त युक्ति और उपाय के लिए चाणक्य का मुँह देखता था।

उत्तर- सही

  1. मकदूनिया का बादशाह अकबर था।

उत्तर- गलत

  1. बुरी संगति की छूत से बचो।

उत्तर- सही

  1. हमारे और हमारे मित्र के बीच सच्ची सहानुभूति होनी चाहिए।

उत्तर- सही

  1. मित्र सच्चे पथ प्रदर्शक के समान नहीं होना चाहिए।

उत्तर- गलत

  1. कुसंगति के कारण हमारा जीवन नष्ट हो जाता है।

उत्तर- सही

  1. सुग्रीव ने श्री राम से मित्रता की थी।

उत्तर- सही

  1. चंद्रगुप्त मौर्य तुर्की के चक्रवर्ती सम्राट थे।

उत्तर- गलत

मैं और मेरा देश

  1. कमालपाशा तुर्की के राष्ट्रपति थे।

उत्तर- सही

  1. युद्ध में जय बोलने वालों का भी महत्त्व होता है।

उत्तर- सही

  1. स्वामी रामतीर्थ जापान के स्टेशन पर फूल ढूँढ़ रहे थे।

उत्तर- गलत

  1. शल्य श्री कृष्ण का सारथी था।

उत्तर- गलत

  1. लाला लाजपत राय भारत के स्वतंत्रता सेनानी थे।

उत्तर- सही

  1. दर्शकों की तालियाँ मैदान में खिलाड़ी को परेशान करती हैं।

उत्तर- गलत

  1. किसान ने कमालपाशा को रंगीन खाट उपहार में दी।

उत्तर- गलत

  1. पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री हुए हैं।

उत्तर- सही

राजेंद्र बाबू

  1. चक्रधर राजेंद्र बाबू के सहचर और सचिव थे।

उत्तर- सही

  1. राजेंद्र बाबू भारत के पहले राष्ट्रपति थे।

उत्तर- सही

  1. राजेंद्र बाबू की पत्नी को धरती की पुत्री कहा गया है।

उत्तर- सही

  1. राजेंद्र बाबू और उनकी सहधर्मिणी सप्ताह में दो दिन अन्न ग्रहण नहीं करते थे।

उत्तर- गलत

 

सदाचार का तावीज़

  1. सदाचार का अर्थ ‘बुरा आचरण’ है।

उत्तर- गलत

  1. राजा ने भ्रष्टाचार ढूँढ़ने का काम विशेषज्ञों को सौंपा।

उत्तर- सही

  1. साधु के अनुसार भ्रष्टाचार मानव की आत्मा में होता है।

उत्तर- सही

  1. साधु ने तावीज़ का प्रयोग गधे पर किया।

उत्तर- गलत

 

ठेले पर हिमालय

  1. लेखक कौसानी बर्फ की शोभा देखने गए।

उत्तर- सही

  1. हिमालय को ‘पर्वतराज’ भी कहा जाता है।

उत्तर- सही

  1. लेखक और उनके मित्र डाक बंगले में ठहरे थे।

उत्तर- सही

  1. डाक बंगले में लेखक को उसके मित्र ने खुशकिस्मत कहा।

उत्तर- सही

 

गुरु नानक देव

  1. श्री गुरु ग्रंथ साहिब में मुख्य 31 राग हैं।

उत्तर- सही

  1. श्री गुरु नानक देव जी सन् 1539 ई. में ज्योति-जोत समा गए।

उत्तर- सही

  1. गुरु नानक देव जी के पिता का नाम मेहता कालू था।

उत्तर- सही

  1. गंगा नदी में प्रवेश कर श्री गुरु नानक देव जी तीन दिन अलोप रहे।

उत्तर- सही

एकांकी भाग (सही/गलत)

सूखी डाली

  1. दादा जी ने परिवार को एक वट वृक्ष की संज्ञा दी।

उत्तर- सही

  1. बेला दादा जी के संयुक्त परिवार की सबसे छोटी बहू थी।

उत्तर- सही

  1. नीलम सुमित्रा की बेटी थी।

उत्तर- गलत

  1. संयुक्त परिवार को टूटने से परेश ने बचाया था।

उत्तर- गलत

  1. बेला का मायका लाहौर में था।

उत्तर- सही

  1. बेला ने मिश्रानी को काम से हटाया था।

उत्तर- सही

  1. दादा मूलराज के बड़े पुत्र की मृत्यु हो चुकी थी।

उत्तर- सही

  1. बेला ने अपने कमरे से सारा फर्नीचर बाहर निकाल दिया।

उत्तर- सही

देश के दुश्मन

  1. सुमित्रा के पुत्र का नाम जयदेव है।

उत्तर- सही

  1. मीना जयदेव की बहन थी।

उत्तर- सही

  1. देश के दुश्मन देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत एकांकी है।

उत्तर- सही

  1. नारी के हृदय में सदा प्रेम भरा रहता है।

उत्तर- सही

  1. जयदेव ने तस्करों को मारकर दो लाख का सोना छीना।

उत्तर- गलत

  1. जयदेव को स्वागत सभा में छह हज़ार रुपये देने के लिये सोचा गया।

उत्तर- गलत

  1. जयदेव बाघा-बॉर्डर पर एस.पी. के पद पर नियुक्त था।

उत्तर- गलत

  1. सरकारी अफसरों के बाघा-बॉर्डर पर मारे जाने की खबर सुमित्रा रेडियो पर सुनती है।

उत्तर- सही

  1. डी.सी. आकर सुमित्रा को बुरी खबर सुनाता है।

उत्तर- गलत

  1. जयदेव ने अपनी छुट्टी कैंसिल नहीं करवायी थी।

उत्तर- गलत

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *