PSEB 8th Hindi 2026 Solved Question Paper

13 Min Read
इस पाठ को हिंदी में सुनें

वार्षिक परीक्षा प्रणाली – कक्षा VIII (हिंदी द्वितीय भाषा) 2026

समय: 3 घंटे | पूर्णांक: 80

भाग – क

1. (I) निम्नलिखित बहुवैकल्पिक प्रश्नों में सही विकल्प को चुनिए- (6×1=6)

(i) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘प्रभात’ शब्द का पर्याय है? उत्तर: (ख) सुबह

(ii) निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द को चुनकर लिखें- उत्तर: (क) प्रणाली

(iii) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द संज्ञा नहीं है- उत्तर: (ग) बहुमूल्य (यह एक विशेषण है)

(iv) निम्नलिखित में से सर्वनाम शब्द को चुनकर लिखें- उत्तर: (ग) वे

(v) “प्रतिभा खिड़की वाली सीट पर बैठ गयी।” वाक्य में रेखांकित पद में सही कारक की पहचान करें- उत्तर: (ख) अधिकरण

(vi) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द सही क्रियाविशेषण शब्द नहीं है? उत्तर: (घ) मनीष (यह संज्ञा शब्द है)

(II) कविता भाग: (2×1=2)

(i) ‘नवयुवकों के प्रति’ कविता के कवि का नाम लिखें- उत्तर: (घ) मैथिलीशरण गुप्त

(ii) ‘माँ’ कविता के अनुसार माँ का हथियार क्या है? उत्तर: (ख) साहस

(III) शब्दार्थ: (2×1=2)

(i) ‘शिलान्यास’ का सही अर्थ चुनकर लिखें- उत्तर: (ग) नींव-पत्थर रखना

(ii) ‘कंठहार’ का सही अर्थ चुनकर लिखें- उत्तर: (ग) गले का हार

(IV) पद्यांश (नन्ही चींटी…) के आधार पर उत्तर दें: (4×1=4)

(i) कवि के अनुसार किनकी हार नहीं होती? उत्तर: कवि के अनुसार हिम्मत (कोशिश) करने वालों की हार नहीं होती।

(ii) प्रस्तुत पद्यांश में चींटी से क्या प्रेरणा मिलती है? उत्तर: बार-बार दीवारों पर फिसलने पर भी वह हिम्मत नहीं हारती।

(iii) ‘विश्वास’ शब्द का क्या अर्थ है? उत्तर: विश्वास का अर्थ है ‘भरोसा’ या ‘यकीन’।

(iv) प्रस्तुत पद्यांश का मूल भाव क्या है? उत्तर: निरंतर प्रयास और साहस से ही सफलता प्राप्त होती है।

(V) अन्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न: (3×1=3)

(i) ‘पुराना’ शब्द का विपरीत शब्द नया होता है।

(ii) ‘मूर्ति’ का बहुवचन मूर्तियाँ होगा।

(iii) ‘मानव’ शब्द की भाववाचक संज्ञा मानवता होती है।

(VI) व्याकरण निर्देशानुसार: (3×1=3)

(i) तू जाता है। (मध्यम पुरुष)

(ii) ऐसा लगता है मानो सब कुछ आपके पास हो रहा हो। (योजक)

(iii) हामिद बच्चों के साथ जा रहा था। (सम्बन्धबोधक)


भाग – ख (पाठ्य-पुस्तक)

2. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दस के उत्तर लगभग एक-दो पंक्तियों में लिखें- (10×1=10)
(i) रोम के राजदूत मगध के सम्राट के लिए क्या लाये थे?
उत्तर: बहुत सारे उपहार और पिंजरे में एक शेर लेकर आए थे।
(ii) गाड़ी की प्रतीक्षा करते समय कौन से रंग की पट्टी से आगे नहीं जाना चाहिए?
उत्तर: गाड़ी की प्रतीक्षा करते समय पीले रंग की पट्टी से आगे नहीं जाना चाहिए।
(iii) लेखिका ने आँगन में क्या देखा?
उत्तर: लेखिका ने बैंगन के पौधे के बीच एक घोंसला देखा।
(iv) नीलू का पूरा नाम क्या था?
उत्तर: नीलू का पूरा नाम अनिल शर्मा था।
(v) मनीष क्या बेचकर अपना जीवन बसर कर रहा था?
उत्तर: मनीष गुब्बारे बेचकर अपना जीवन बसर कर रहा था।
(vi) सूरदास ने किसकी आराधना में काव्य रचना की?
उत्तर: सूरदास ने श्री कृष्ण की आराधना में काव्य रचना की।
(vii) कपोतराज चित्रग्रीव ने कबूतरों को क्या सलाह दी?
उत्तर: उसने कबूतरों को साहस करके एक साथ मिलकर उड़ने की सलाह दी।
(viii) डायनासोर पार्क में कितनी तरह के डायनासोर हैं?
उत्तर: डायनासोर पार्क में 26 तरह के डायनासोर हैं।
(ix) अमीना हामिद को मेले में क्यों नहीं भेजना चाहती थी?
उत्तर: अमीना को डर था कि बच्चा अकेला तीन कोस कैसे चलेगा।
(x) वाघा बॉर्डर को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: वाघा बॉर्डर को ‘एशिया की बर्लिन दीवार’ के नाम से जाना जाता है।
(xi) बचपन से कल्पना चावला का क्या सपना था?
उत्तर: कल्पना चावला बचपन से ही आसमान की सैर करने का सपना देखा करती थी।
(xii) विधान सभा में बम फेंकने की ज़िम्मेदारी किसे सौंपी गई थी?
उत्तर: बम फेंकने की ज़िम्मेदारी भगत सिंह एवं बटुकेश्वर दत्त को सौंपी गई।

3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर लगभग चार-पाँच पंक्तियों में लिखें- (3×4=12)
(i) ‘ईदगाह’ पाठ के आधार पर हामिद के चरित्र की प्रमुख विशेषताएँ लिखें।
उत्तर: हामिद बड़ा बुद्धिमान और संतोषी लड़का है। वह अपनी दादी से बहुत प्रेम करता है और उनके लिए खिलौने न लेकर चिमटा लाता है ताकि उनकी उंगलियाँ न जलें। (ii) साइंस सिटी में ज्ञान के साथ-साथ मनोरंजन भी होता है। स्पष्ट करें।
उत्तर: यहाँ विज्ञान के मुश्किल विषयों को खेल विधि से दिखाया गया है। डायनासोर पार्क और थिएटर शो के माध्यम से मनोरंजन के साथ ज्ञान भी बढ़ता है।
(iii) कल्पना चावला के जीवन से आप क्या प्रेरणा लेते हैं?
उत्तर: कल्पना चावला के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि मनुष्य आत्मविश्वास, परिश्रम एवं निष्ठा से कुछ भी प्राप्त कर सकता है।
(iv) चन्द्रगुप्त ने पिंजरे के शेर को कैसे बाहर निकाला?
उत्तर: चंद्रगुप्त ने पिंजरे के चारों तरफ आग लगवा दी, जिससे सीसा धातु से बनी शेर की मूर्ति पिघलकर पिंजरे से बाहर आ गई।
(v) विधान सभा में बम विस्फोट का क्या परिणाम निकला?
उत्तर: बम विस्फोट के बाद भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त पकड़े गए और क्रांतिकारियों को फाँसी व काला पानी की सज़ा सुनाई गई।

4. संवाद किसने किससे कहा? (किन्हीं दो के उत्तर दें): (2×1=2)
(i) “महाराज शेर पिंजरे से बाहर आ गया है।” उत्तर: किशोर (चंद्रगुप्त) ने महाराज से।
(ii) “तुम डरना नहीं अम्मा…” उत्तर: हामिद ने अपनी दादी (अमीना) से।
(ii) ਉਹ ਜਹਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਉਡਾਉਣ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਹੀ ਮਾਹਿਰ ਸੀ । उत्तर: वह जहाजों को उड़ाने में पहले से ही माहिर थी।
(iii) “बहन कार्बन-डाइ-ऑक्साइड…” उत्तर: कार्बन-डाइ-ऑक्साइड गैस ने पेड़ (प्रकृति) से।


भाग – ग (अनुवाद)

5. किन्हीं दो वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करें: (2×2=4)
(i) ਤੇਰੀਆਂ ਉਂਗਲੀਆਂ ਤਵੇ ਨਾਲ ਸੜ ਜਾਂਦੀਆਂ ਸਨ। उत्तर: तुम्हारी उँगलियाँ तवे से जल जाती थीं।
(iii) ਉਸਦਾ ਚਿਮਟਾ ਰੁਸਤਮੇ-ਹਿੰਦ ਸੀ। उत्तर: उसका चिमटा रुस्तमे-हिन्द था।


भाग – घ (अपठित गद्यांश – भ्रष्टाचार)

6. गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दें: (6×1=6)
(i) किसी भी देश की उन्नति का आधार क्या होता है?
उत्तर: निवासियों की सच्चरित्रता और परिश्रमशीलता।
(ii) आज पूरे देश में किसका बोलबाला है?
उत्तर: स्वार्थ और भ्रष्टाचार का।
(iv) भ्रष्टाचार का समाधान कैसे हो सकता है?
उत्तर: कठोर कानून नियंत्रण एवं आत्मानुशासन द्वारा।
(v) ‘सदाचार’ का क्या अर्थ है?
उत्तर: अच्छा व्यवहार।
(vi) उचित शीर्षक:
भ्रष्टाचार: एक समस्या


भाग – ड (मुहावरे)

7. मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग करें (किन्हीं छह): (6×1=6)
(i) बाल-बाल बचना: कल गाड़ी से उतरते समय वह बाल-बाल बच गया।
(ii) हरी झंडी मिलना: (अनुमति मिलना) उसे यात्रा के लिए हरी झंडी मिल गई।
(iii) चार चाँद लगाना: प्रथम आकर उसने माता-पिता के नाम को चार-चाँद लगा दिए।
(iv) राई का पर्वत बनाना: (बात बढ़ाना) छोटी सी बात पर राई का पर्वत मत बनाओ।
(v) पारखी आँखों वाला: पारखी आँखों वाले अध्यापक बच्चों के गुण आसानी से पहचान लेते हैं।
(vi) एक पंथ दो काज: मैं दिल्ली मित्र की शादी में गया और पुस्तक मेला भी देख आया, यह एक पंथ दो काज हो गए।
(vii) बिना विचारे जो करे सो पाछे पछताए: रवि ने बिना सोचे मित्रता की और धोखा खाया, सच है बिना विचारे जो करे सो पाछे पछताए।
(viii) जहाँ चाह वहाँ राह: कल्पना ने आसमान की सैर का सपना पूरा कर लिया, इसे कहते हैं जहाँ चाह वहाँ राह।


भाग – च (रचनात्मक लेखन)

8. पत्र (किन्हीं एक): (7 अंक)
(ii) बहन के विवाह में शामिल होने के लिए मित्र को पत्र:
मकान नं 1620,
सेक्टर-24,
करनाल।
तिथि : 16-03-2025
प्रिय मित्र सुधीर कुमार ,
सत` श्री अकाल ।
तुम्हें जानकर बहुत ख़ुशी होगी कि मेरी बहन रमन का विवाह दिनांक 16 सितंबर 2026 को होना तय हुआ है। मैं तुम्हें इस विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूँ । तुम्हारा कोई बहाना नहीं चलेगा । मैं तुम्हारा इंतज़ार करूँगा।
अंकल आंटी जी को मेरा प्रणाम कहना ।
तुम्हारा मित्र ,
आकाश कुमार

9. निबंध (लगभग 150 शब्दों में): (8 अंक)
(i) स्वच्छता अभियान:
स्वच्छता मानव जीवन का सार, प्रदूषण फैला कर मत करो इसे बेकार।
स्वच्छ वातावरण धरती को बचाने के लिए आवश्यक है। स्वच्छता अभियान देश की स्वच्छता के लिए चलाया गया है। यह अभियान गांवों से शहरों से होता हुआ महानगरों तक जा पहुंचा है। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसका शुभारंभ 2 अक्तूबर, 2014 को किया था। साफ- सफाई को लेकर देश की छवि बदलने के लिए इसे जन-आंदोलन का रूप दिया गया।
1. उद्देश्य- देश को रोग-मुक्त करना।
2. वातावरण को साफ रखना।
3. जल-स्रोतों की स्वच्छता को बनाए रखना।
4. प्रत्येक नागरिक के मन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना।
5. अपनी आदतों में स्वच्छता शामिल करना।
6. शौचालयों का प्रयोग करना।
7. देश के सौन्दर्य को बढ़ाना।
2022 में इसके पाँच वर्ष पूरे हो गए हैं, लेकिन भारत का प्रत्येक जन अभी भी इस मुहिम पर चल रहा है। यह वह मशाल है जो अब बुझेगी नहीं। ‘स्वच्छ -स्वस्थ- भारत’ का सपना एक दिन अवश्य पूरा होगा।
हम होंगे कामयाब एक दिन।

(i) स्वतंत्रता दिवस:
प्रस्तावना- 15 अगस्त, 1947 एक ऐसी तिथि है, जिसे हमारे इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है। इस दिन हमारा देश 200 वर्षों बाद अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से पूरी तरह आजाद हो गया था। इसीलिए पूरे भारत में यह राष्ट्रीय पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं।
भारत को स्वतंत्र करवाने में बहुत से वीरों का योगदान रहा है। इनमें भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद आदि के योगदान अतुलनीय है। स्वतंत्रता दिवस पर सभी भारतवासी इन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इस पर्व पर पूरे भारत में सरकारी भवनों पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा तिरंगा लहराया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर इस दिवस का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के लालकिले पर होता है। भारत के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय झंडा फहराते हैं। झंडा फहराने के बाद देश के प्रधानमंत्री जी पूरे राष्ट्र को संबोधित करते हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाज़ारों में रौनक आ जाती है। कहीं तीन रंगों की रंगोली बिकती है तो कहीं तीन रंगों की लाइटें। सभी लोग इस अवसर पर देश भक्ति के रंग में रंग जाते हैं। सभी में राष्ट्रीय एकता की भावना झलकती है।
स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन के लिए राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया गया है। यह पर्व पूरे भारतवर्ष में से बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।

10. शब्द सारिणी से सार्थक शब्द चुनकर वाक्य बनाएँ: (5 अंक) सारणी के शब्द: दयालु, विज्ञान, सफल, बुराई, ऋषि।

  1. दयालु: वह बहुत दयालु व्यक्ति है।
  2. बुराई: हमें बुराई से बचना चाहिए।
  3. ऋषि: ऋषि वन में तपस्या कर रहे हैं।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *