कम्प्यूटर के लाभ और हानियाँ (कक्षा-आठवीं)

3 Min Read
इस पाठ को हिंदी में सुनें

 कम्प्यूटर के लाभ और हानियाँ

        भूमिका:- आज के युग को कंप्यूटर का युग कहा जाता है। यह आधुनिक युग का एक ऐसा आविष्कार है जिसने मनुष्य की अनेक समस्याओं का समाधान कर दिया है। कंप्यूटर ने मनुष्य का समय और श्रम बचा दिया है। कंप्यूटर का प्रयोग आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लाभकारी सिद्ध हो रहा है। इसी बात को देखते हुए स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य बना दिया है। कंप्यूटर का प्रवेश आज आम घरों में भी हो गया है।

कम्प्यूटर के लाभ और हानियाँ

        लाभ:- कम्प्यूटर का सबसे बड़ा लाभ शिक्षा विभाग को हुआ है। कंप्यूटर के उपयोग से शिक्षा रोचक हो गई है। विद्यार्थी अपने विषय को कंप्यूटर पर देखकर आसानी से समझ सकते हैं। बैंकों, रेलवे स्टेशनों और कार्यालयों में कंप्यूटर के प्रयोग ने काम को बड़ा सरल बना दिया है। यहाँ तक कि अब तो कई दुकानदार भी अपने बही खाते रखने या बिल बनाने के लिए कंप्यूटर का प्रयोग करने लगे हैं। आज प्रत्येक समाचार पत्र कंप्यूटर पर ही तैयार होने लगा है। कंप्यूटर की एक अन्य चमत्कारी सुविधा इंटरनेट के उपयोग की है। इंटरनेट पर हमें अनेक विषयों की जानकारी प्राप्त होती है। इससे हम अपने मित्रों, रिश्तेदारों को ई-मेल द्वारा आसानी से संदेश भेज सकते है। कंप्यूटर के साथ कैमरा लगा कर हम दूर बैठे अपने मित्रों, रिश्तेदारों से सीधे बातचीत भी कर सकते हैं।

        हानियाँ:- प्रकृति का यह नियम है कि जो वस्तु हमारे लिए लाभकारी होती है उसकी कई हानियों भी होती हैं। बच्चे कंप्यूटर पर वीडियो गेम्स खेलने में व्यस्त रहते हैं और अपना कीमती समय नष्ट करते हैं। इंटरनेट पर मिलने वाली गलत जानकारी के बच्चों पर बुरा प्रभाव डालती है। कंप्यूटर पर अधिक देर तक बैठने पर नेत्रों की ज्योति पर तो प्रभाव पड़ता ही है, साथ ही शरीर में अनेक रोग भी पैदा होते हैं।

        उपसंहार:- अगर हम सही तरीके से कंप्यूटर का प्रयोग करें तो यह हमारे लिए वरदान सिद्ध हो सकता है। लेकिन अगर हम गलत ढंग से इसका उपयोग करते हैं तो यह हमारे लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। अतः हमें सोच समझकर कंप्यूटर का उपयोग करना चाहिए और इसके दुष्प्रभाव से बचना चाहिए।

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *