पाठ 1 हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती-
प्रश्न 1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिए गए शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:-
ਹਾਰ – हार ਨੀਂਦ – नींद ਮੁੱਠੀ – मुट्ठी
ਮੋਤੀ – मोती ਲਹਿਰ – लहर ਜੈ ਜੈਕਾਰ – जय-जयकार
प्रश्न 2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिए गए हैं इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें:-
ਹੌਸਲਾ -हिम्मत ਨਾੜੀ, ਨਸ – रग ਕਿਸ਼ਤੀ – नैया
ਜੋਸ਼ – उत्साह ਕੀੜੀ – चींटी ਦੁਗਣਾ – दूना
प्रश्न 3 शब्दार्थ:-
हिम्मत – हौसला नैया- नाव रग – नाड़ी, नस 
सिंधु – सागर गोताखोर- पानी में डुबकी लगाने वाला
सहज ही – आसानी से चुनौती – ललकार चैन – आराम
सप्रसंग व्यख्या
हिम्मत करने वालों ……………………………….. पार नही होती।
सप्रसंग व्याख्या – प्रस्तुत पंक्तियाँ हिंदी की पाठ्य पुस्तक ‘आओ हिंदी सीखें-8’ में से कविता ‘ हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती’ नामक कविता में से ली गई हैं। कविता में कवि ने सन्देश दिया है कि जो लोग हिम्मत करके आगे बढ़ते रहते हैं, उनकी कभी हार नहीं होती। जैसे लहरों से डरकर कभी भी नैया नदी से पार नहीं जा सकती।
नन्ही चींटी जब ………………………………………..हार नहीं होती।
सप्रसंग व्याख्या – प्रस्तुत पंक्तियाँ हिंदी की पाठ्य पुस्तक ‘आओ हिंदी सीखें-8’ में से कविता ‘ हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती’ नामक कविता में से ली गई हैं। कविता में कवि ने सन्देश दिया है कि नन्ही चींटी जब दाना लेकर दीवार पर चढ़ती है, तो वह सैंकड़ों बार फिसलती है। किन्तु उसके मन का विश्वास उसकी रगों में साहस भरता है। जिससे उसे बार-बार चढ़कर गिरना बुरा नहीं लगता। अत: उसकी मेहनत बेकार नहीं होती और वह दीवार पर चढ़ ही जाती है। इस तरह कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।
डुबकियाँ सिन्धु में …………………………………………हार नहीं होती।
सप्रसंग व्याख्या – प्रस्तुत पंक्तियाँ हिंदी की पाठ्य पुस्तक ‘आओ हिंदी सीखें-8’ में से कविता ‘हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती’ नामक कविता में से ली गई हैं। कविता में कवि ने सन्देश दिया है कि गोताखोर को सागर से मोती निकालने के लिए बार-बार डुबकियाँ लगानी पड़ती हैं और कई बार उसे खाली हाथ ऊपर आना पड़ता है। इसी असफलता के कारण उसका उत्साह बढ़ता जाता है। अत: उसकी मेहनत बेकार नहीं होती और वह मोती ढूँढ़ ही लेता है । इस तरह कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।
असफलता एक चुनौती…………………………………….हार नहीं होती।
सप्रसंग व्याख्या – प्रस्तुत पंक्तियाँ हिंदी की पाठ्य पुस्तक ‘आओ हिंदी सीखें-8’ में से कविता ‘ हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती’ नामक कविता में से ली गई हैं। कविता में कवि ने सन्देश दिया है कि असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करना चाहिए। काम में यदि कोई कमी रह गई है तो उसको ढूँढ़ कर सुधार करना चाहिए। जब तक सफलता नहीं मिलती तब तक नींद और आराम का त्याग कर देना चाहिए। सफलता प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इस संघर्ष से भगाना नहीं चाहिए क्योंकि जीवन में कुछ किए बिना कभी भी किसी की जय जयकार नहीं होती। इस तरह कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।
प्रश्न 4 इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:-
(क) कवि के अनुसार किन लोगों की हार नहीं होती ?
उत्तर- कवि के अनुसार हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती।
(ख) नन्हीं चींटी की क्या विशेषता है ?
उत्तर- नन्ही चींटी दीवार पर चढ़ते हुए बार-बार फिसलने पर भी हार नहीं मानती और अंत में अपनी हिम्मत से दीवार पर चढ़ ही जाती है।
(ग) गोताखोर सिन्धु में डुबकियाँ क्यों लगाता है ?
उत्तर- गोताखोर मोती निकालने के लिए सिन्धु में डुबकियाँ लगाता है।
(घ) हिम्मत करने वालों को असफलता को किस रूप में स्वीकार करना चाहिए ?
उत्तर – हिम्मत करने वोलों को असफलता को चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए।
प्रश्न 5 इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें:-
(i) ‘चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है’ यह पंक्ति कवि ने किसके लिए कही और क्यों?
उत्तर – यह पंक्ति कवि ने चींटी के लिए कही है क्योंकि चींटी दीवार पर चढ़ते हुए बार-बार फिसलने पर भी हार नहीं मानती और अंत में वह अपनी हिम्मत से दीवार पर चढ़ ही जाती है।
(ii) गोताखोर को सागर से मोती निकलने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है ?
उत्तर- गोताखोर को सागर से मोती निकालने के लिए बार-बार डुबकियाँ लगनी पड़ती हैं। कई बार उसे खाली हाथ उपर भी आना पड़ता है। परन्तु वह हिम्मत नहीं छोड़ता अंत: वह मोती निकाल ही लाता है।
प्रश्न 6. पर्यायवाची शब्द लिखें:-
लहर – तरंग, हिलोर, विचि नैया – नौका, किश्ती,नाव
कोशिश – प्रयास, प्रयत्न, कोशिश सिंधु – समुद्र, सागर, जलधि
उत्साह – साहस, जोश, हिम्मत हाथ – कर,हस्त, पंजा
संघर्ष – टकराव, युद्ध, लड़ाई हिम्मत – जोश, साहस, हौंसला
प्रश्न 7.. विपरीत शब्द
नन्हीं – बड़ी मेहनत – आलस्य
विश्वास – अविश्वास सफल – असफल
हार – जीत साहस – कायरता
प्रश्न 8. संज्ञा शब्द चुनकर सही का निशान (ü) लगाओ:-
डरकर दाना(ü) मोती (ü) चींटी(ü)
जब देखो चढ़ना हाथ (ü)
असफलता सिंधु (ü) साहस तुम
लेखन: दीपक कुमार, हिंदी मास्टर, स.मि. स्कूल मानवाला, बठिंडा
संशोधन: राजन, हिंदी मास्टर, स.मि. स्कूल लोहारका कलां, अमृतसर
Thanks
Nice aap
Thanks you
8th hindi
Thank you mam
thaks mam for your pdf
thaks mam for your pdf
nice app
wonder ful app
Nice app
Thank u
Hlo
8th hindi