पाठ 6 नील गगन का नीलू (कक्षा आठवीं)

23.6k Views
10 Min Read
Listen to this article In Hindi

पाठ-6 नील गगन का नीलू
अभ्यास हल सहित

1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिए गए शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें :
ਰਾਸ਼ਟਰੀ        राष्ट्रीय                             ਭਰਤੀ          भर्ती
ਪੁਰਸਕਾਰ      पुरस्कार                          ਮਿਸਾਈਲ     मिसाइल
ਮਹਿਸੂਸ         महसूस                           ਕਿਸ਼ਤੀਆਂ     किश्तियाँ
ਗਣਿਤ          गणित                             ਸ਼ਹੀਦ          शहीद
ਬਾਰਾਂ             बारह                             ਪ੍ਰੇਰਨਾ          प्रेरणा
ਮੁਲਾਂਕਣ       मूल्यांकन                        ਕੁਰਬਾਨ        कुर्बान

2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें:-
ਖਿਡੌਣੇ          खिलौने                            ਬਚਪਨ        बचपन
ਪਰੀਖਿਆ      परीक्षा                             ਸਲਾਹ         परामर्श
ਵਿਸ਼ਾ            विषय                              ਮਜ਼ਬੂਤ        पुख्ता
ਜ਼ਿੱਦ            बालहठ                            ਹੱਦ             सीमा

3. शब्दार्थ:
लालायित       इच्छुक                दखल-अंदाज़ी     रोड़ा अटकाना,हस्तक्षेप करना
मूल्यवान       कीमती                मेधावी                 तीव्र बुद्धि वाला, ज्ञानी
मूल्याँकन      मूल्य आँकना        अल्प                   थोड़ा
सीमा-भेदन   सीमा तोड़ना         ध्येय                    लक्ष्य
दुर्भाग्यवश    बदकिस्मती से       बाल हठयोग       बच्चे की ज़िद्द
परामर्श        सलाह                  अनुमानित            अनुमान लगाया हुआ
एकमात्र       अकेला                 सक्षम                   समर्थ

4. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:-
(क) नीलू का पूरा नाम क्या था?
उत्तर- नीलू का पूरा नाम अनिल शर्मा था।

(ख) बचपन से ही उसकी रुचि फ्लाईंग में क्यों हो गई?
उत्तर- अनिल शर्मा के पिता हरि प्रकाश शर्मा वायु सेना में सार्जेंण्ट थे। इसलिए बचपन से ही उसकी रुचि फ्लाइंग में होना स्वाभाविक थी।

(ग) उड़ते हुए वायुयान को देखकर वह मन ही मन क्या सोचता?
उत्तर– अनिल शर्मा सोचता एक न एक दिन वह भी विमान उड़ाकर अपने देश का झंडा आसमान में फहरा देगा।

(घ) उसने पायलट का प्रशिक्षण कहाँ से लिया?
उत्तर- अनिल शर्मा ने पायलट का प्रशिक्षण बिदर से लिया ।

(ङ) उसने किन-किन क्षेत्रों में देश की सेवा की?
उत्तर– अनिल शर्मा ने नक्सली इलाके, गुजरात के दलदलीय क्षेत्र, गणतंत्र दिवस की परेड, बाढ़, सीमा सुरक्षा,और पायलट परीक्षण में सेवा  की ।

(च) उसे किस प्रकार के कार्यों में रुचि थी?
उत्तर– अनिल शर्मा की ऐसे  कार्यों में रुचि थी जो चुनौतीपूर्ण हों।

(छ) 12 नवंबर 2000 को भारतीय तटरक्षक बल ने पश्चिमी सीमा पर क्या देखा?
उत्तर-12 नवंबर 2000 को भारतीय तटरक्षक बल ने पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तानी मछुआरों की किश्तियाँ देखीं जो कि भारतीय सीमा में दाखिल होने को थीं।

(ज) पाकिस्तानी मछुआरों ने किसे अपना निशाना बनाया?
उत्तर- पाकिस्तानी मछुआरों ने अनिल शर्मा के हैलीकॉप्टर को मिसाइल से निशाना बनाया।

(झ) 26 नवम्बर 2009 को ऐसी ही घुसपैठ कहाँ हुई?
उत्तर – 26 नवम्बर 2009 को ऐसी ही घुसपैठ मुंबई में हुई ।

5. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें:-
(क) किन-किन घटनाओं से पता चलता है कि अनिल शर्मा असाधारण प्रतिभा के स्वामी थे?
उत्तर- जब अनिल शर्मा की बड़ी बहन को स्कूल में दाखिल करवाया गया तो अनिल शर्मा ने भी स्कूल जाने की ज़िद्द पकड़ ली। चार साल की आयु में अनिल शर्मा स्कूल में दाखिल हो गये। वे मेघावी छात्र थे। उन्होंने 14 वर्ष की आयु में ही मैट्रिक की परीक्षा पास की। वे जितने अंकों का अनुमान लगाते थे, उनके हमेशा उतने ही अंक आते थे। 1987 सी.डी.एस. की परीक्षा में चंडीगढ़ से सफल होने वाले वे अकेले युवक थे। इन बातों से पता चलता है कि अनिल शर्मा असाधारण प्रतिभा के स्वामी थे।

(ख) किस घटना से पता चलता है कि उनमें पूरा आत्मविश्वास था?
उत्तर- अनिल शर्मा के बी.एस.सी. की परीक्षा में, गणित में से 100 में से 71 अंक आए। अनिल शर्मा ने अपनी माँ को बताया कि उनका अनुमान था कि इस बार 91 अंक होने चाहिए थे। जब दोबारा मूल्यांकन करवाया गया तो उनके अंक 91 ही निकले। इस घटना से पता चलता है कि अनिल शर्मा में पूरा आत्मविश्वास था।

6. इन मुहावरों लोकोक्तियां के अर्थ समझते हुए वाक्यों में प्रयोग करें:-
मौत की नींद सुलाना (मौत के घाट उतारना) सैनिकों ने दुश्मनों को मौत की नींद सुला दिया।
सीना छलनी करना (गहरा घाव देना) सैनिकों ने दुश्मनों का सीना छलनी कर दिया।
गौरवान्वित करना (गौरव महसूस करना) अनिल शर्मा ने अपनी बुद्धिमत्ता और निर्णय लेने की क्षमता से देश को गौरवान्वित किया।
होनहार बिरवान के होत चीकने पात (बचपन से ही प्रतिभा दिखाई देना) सुभाषचंद्र बोस तो बचपन से ही अंग्रेज़ों को भारत से खदेड़ने का खेल खेलते थे। सही ही कहा है होनहार बिरवान के होत चीकने पात।
सुध लेना (हाल-चाल पूछना/खबर लेना) आजकल बच्चे अपने आप में व्यस्त रहते हैं कि अपने माता-पिता की सुध भी नहीं लेते।
ताकते रह जाना (हैरान रह जाना) राम के घर सुंदरता देखकर मैं तो ताकता ही रह गया।
मंत्र – मुग्ध होना (ध्यान लगाना,लीन होना) पढ़ाई में मंत्र मुग्ध होकर ही तुम दसवीं की परीक्षा पास कर सकते हो।

7. अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द लिखें:-
देश की रक्षा के लिए कुर्बान होना         कुर्बानी, शहादत, शहीदी
कभी ना थकने वाला                         अथक
जिसे किसी का डर ना हो                  निडर
अपने आप पर भरोसा होना               आत्मविश्वास
वायुयान चलाने वाला                        वायुयान चालक
समय से पूर्व                                   असमय
बचपन की ज़िद्द                              बालहठ
घुसपैठ करने वाला                          घुसपैठिया

8. विपरीत शब्द बनाएं:-
अ + साधारण = असाधारण             अ + टूट = अटूट
अ + समय  =    समय                    अ + थक = अथक
अ + सफल =   असफल                 अ + न्याय = अन्याय

9. इन वाक्यों में सर्वनाम शब्दों को रेखांकित करें तथा विशेषण शब्दों पर गोला लगायें।
(नोट: शब्दों पर गोला लगाने के स्थान पर उनका रंग लाल कर दिया गया  है आप अपनी कापी में उन शब्दों पर गोला लगा लें )
(क) वे निपुण परीक्षक के रूप में प्रसिद्ध हो गये ।
(ख) वे अटूट साहस वाले व्यक्ति थे ।
(ग) उनका ध्येय राष्ट्रीय पुरस्कार या सम्मान पाना नहीं था।
(घ) पिता को उनका दाखिला चार वर्ष की आयु में ही प्रथम कक्षा में करवाना पड़ा।
(ड) उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का कार्य स्काड्रन लीडर अनिल शर्मा ने कर दिखाया।
उत्तर-(क) वे निपुण परीक्षक के रूप में प्रसिद्ध हो गये ।
(ख) वे अटूट साहस वाले व्यक्ति थे ।
(ग) उनका ध्येय राष्ट्रीय पुरस्कार या सम्मान पाना नहीं था।
(घ) पिता को उनका दाखिला चार वर्ष की आयु में ही प्रथम कक्षा में करवाना पड़ा।
(ड) उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का कार्य स्काड्रन लीडर अनिल शर्मा ने कर दिखाया।

Share This Article
2 Reviews
  • Shambhu says:

    Yah answer dekh ke mujhe bahut achcha Laga

    Reply
    • Anonymous says:

      Tata

      Reply

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *