गाँव का खेल मेला (कक्षा दसवीं)

4.7k Views
1 Min Read
Listen to this article In Hindi

हमारे गाँव में हर वर्ष खेल मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी 14 नवंबर को वार्षिक खेल मेले का आयोजन किया गया। सारे गाँव को बहुत बढ़िया तरीके से सजाया गया। गाँव के सभी बच्चे, बूढ़े , नौजवान पुरुष व स्त्रियाँ मेले को बहुत उत्साह के साथ देखने पहुँचे। मेले का उद्घाटन सरपंच के द्वारा किया गया। यह मेला दो दिन का था। पहले दिन लंबी कूद, ऊँची कूद, सौ मीटर दौड़ करवाई गयीं तथा दूसरे दिन कुश्ती, कबड्डी व साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। कबड्डी के खेल ने सभी ग्रामवासियों का मनोरंजन किया। भंगड़े की टीम ने भी सभी का मन मोह लिया। अंत में मुख्य अतिथि जी ने जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को इनाम बाँटे तथा खेलों का महत्व बताया। सचमुच हमारे गाँव का खेल मेला बहुत रोमांचकारी होता है।

तैयारकर्ता: डॉ० सुमन सचदेवा, हिंदी मिस्ट्रेस, सरकारी हाई स्कूल, मंडी हरजी राम (लड़के) मलोट, ज़िला श्रीमुक्तसर साहिब

Share This Article