पाठ 16 चींटी (कक्षा छठी)

इस पाठ को हिंदी में सुनें

पाठ 16 चींटी (कक्षा छठी)

अभ्यास हल सहित
1.नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें-
ਕਾਇਆ      =   काया              ਮਾਇਆ      =    माया

2.नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखें-
ਕੀੜੀ        =    चींटी                ਮਿਹਨਤ     =    परिश्रम
ਨਿਡਰ       =    निर्भय              ਜਿੱਤ      =    जीत
ਲੀਨ         =     तन्मय             ਅਟੁੱਟ        =    अथक
ਉਤਸ਼ਾਹ     =     प्रेरणा             ਸਭ ਕੁੱਝ     =     सब कुछ

3.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें-
(क) चींटी की काया कैसी है?
उत्तर- चींटी की काया छोटी है।

(ख) चींटी से हम क्या सीख सकते हैं?
उत्तर- चींटी से हमे सीख मिलती है कि हम मेहनत व लगन से कामयाब हो सकते हैं।

(ग) विजय कैसे मिलती है?
उत्तर- अथक परिश्रम करने से विजय मिलती है।

(घ) चींटी कितनी निर्भय है, अपने श्रम में तन्मय हैसे कवि का क्या भाव है?
उत्तर- कवि का भाव यह है कि चींटी बिना किसी डर के निडर होकर अपने कार्य में लीन रहती है और अपने मुकाम पर पहुँच जाती है।

4.वाक्य बनाओ-
निर्भय, तन्मय, अथक, विजय श्री, प्रेरणा, सर्वस्व।
निर्भय- चींटी निर्भय होकर अपने काम में लगी रहती है।
तन्मय- चींटी अपने कार्य में तन्मय है।
अथक- किसान खेतों में अथक परिश्रम करता है।
विजय श्री- हम सभी को परिश्रम करके विजय श्री का हार पहनना चाहिए।
प्रेरणा- चींटी का जीवन हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
सर्वस्व- जीवन में मेहनत ही सर्वस्व है।

5. ‘परिश्रमशब्द में श्रमशब्द के आगे परिशब्दांश लगा है। इसी प्रकार परिशब्दांश लगाकर नये शब्द बनायें-
परि + त्याग = परित्याग           परि + वर्तन = परिवर्तन
परि + णाम = परिणाम           परि + हास =  परिहास
परि + माण =  परिमाण           परि + धान = परिधान

6. बतायें इन शब्दों में व्यंजन आधा है या पूरा-
निर्भय    =   आधा              श्रम      =   पूरा
श्रम      =     पूरा               प्रभु      =   पूरा
सर्वस्व    =   आधा

7. नये शब्द बनाओ-
तन्मय    = न्म = जन्म, सन्मुख, सन्मान, सन्मुख
सर्वस्व    = स्व = स्वर, स्वाद, स्वभाव

संयोजक: दीपक कुमार, हिंदी अघ्यापक, स.मि. स्कूल मानवाला, बठिंडा
संशोधन: डॉ.सुमन सचदेवा, हिंदी अध्यापिका,स.ह. स्कूल (लड़के) मंडी हरजीराम, मलोट

 

 

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply to Kamal Preet Kaur Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *