(3) रिक्त स्थानों की पूर्ति करें
Contents
- (i) पाठ्य-पुस्तक के कठिन शब्दों के अर्थ से सम्बन्धित प्रश्न
- (ii) पाठ्य-पुस्तक से सम्बन्धित प्रश्न
- (iii) व्याकरण (क्रिया / क्रियाविशेषण / योजक / सम्बन्धबोधक / विस्मयादिबोधक)
- क) क्रिया से सम्बन्धित प्रश्न (सही क्रिया शब्द भरें)
- ख) क्रियाविशेषण से सम्बन्धित प्रश्न
- ग) योजक से सम्बन्धित प्रश्न
- घ) सम्बन्धबोधक से सम्बन्धित प्रश्न
- ङ) विस्मयादिबोधक से सम्बन्धित प्रश्न
- (iv) मुहावरे व लोकोक्तियों से सम्बन्धित प्रश्न
निर्देश: कोष्ठक में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:
(i) पाठ्य-पुस्तक के कठिन शब्दों के अर्थ से सम्बन्धित प्रश्न
- ‘हिम्मत‘ का अर्थ है- _______ । (ललकार / हौसला) उत्तर: हौसला
- ‘दूत‘ का अर्थ है- _______ । (हरकारा / अपंग) उत्तर: हरकारा
- ‘उपहार‘ का अर्थ है- _______ । (अपराध / भेंट) उत्तर: भेंट
- ‘घटा‘ का अर्थ है- _______ । (ठंड / जल से भरे बादलों का समूह) उत्तर: जल से भरे बादलों का समूह
- ‘नीड़‘ का अर्थ है- _______ । (सहारा / घोंसला) उत्तर: घोंसला
- ‘मवेशी‘ का अर्थ है- _______ । (सहारा / पशु) उत्तर: पशु
- ‘हिंडोला‘ का अर्थ है- _______ । (गरीबी / झूला) उत्तर: झूला
- ‘मुस्तैदी‘ का अर्थ है- _______ । (तेज़ी / मूर्ति) उत्तर: तेज़ी
- ‘अन्तरिक्ष‘ का अर्थ है- _______ । (आकाश / सूर्य) उत्तर: आकाश
- ‘भाल‘ का अर्थ है- _______ । (मस्तक / भाला) उत्तर: मस्तक
- ‘परचम‘ का अर्थ है- _______ । (कसम / झंडा) उत्तर: झंडा
- ‘अचेत‘ का अर्थ है- _______ । (कुछ न सूझना / बेसुध) उत्तर: बेसुध
- ‘निहारना‘ का अर्थ है- _______ । (बेफिक्र / प्यार से देखना) उत्तर: प्यार से देखना
- ‘परामर्श‘ का अर्थ है- _______ । (आज्ञा / सलाह) उत्तर: सलाह
(ii) पाठ्य-पुस्तक से सम्बन्धित प्रश्न
- कोशिश करने वालों की _______ नहीं होती। (हार / जीत) उत्तर: हार
- जिसने पिंजरे में से शेर बाहर निकाला, वह बालक बड़ा होकर _______ के नाम से प्रसिद्ध हुआ। (महापद्म नंद / चंद्रगुप्त मौर्य) उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य
- मैट्रो ट्रेन गाड़ी _______ है, इसलिए इसके शीशे स्थायी तौर पर बंद होते हैं। (खराब / वातानुकूलित) उत्तर: वातानुकूलित
- अनिल शर्मा _______ को करतारपुर में पैदा हुए। (7.11.1966 / 7.11.1993) उत्तर: 7.11.1966
- श्रीकृष्ण की बाल लीला का _______ ने जैसा वर्णन किया, वैसा अन्यत्र मिलना दुर्लभ है। (सूरदास / अष्टावक्र) उत्तर: सूरदास
- _______ ने ब्रेल लिपि का आविष्कार किया। (लुई ब्रेल / सूरदास) उत्तर: लुई ब्रेल
- सुनने की लगभग शक्ति खो चुके _______ एक महान आविष्कारक थे। (थामस अल्वा एडीसन / चंद्रशेखर) उत्तर: थामस अल्वा एडीसन
- _______ पोलियोग्रस्त होने के बावजूद बढ़िया गेंदबाज थे, अतः भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया। (चंद्रशेखर / बाबा आम्टे) उत्तर: चंद्रशेखर
- रमजान के पूरे _______ रोज़ों के बाद ईद आयी। (तीस / बारह) उत्तर: तीस
- हामिद ने अपनी दादी के लिए _______ खरीदा। (चिमटा / गुलाब जामुन) उत्तर: चिमटा
- साइंस सिटी पंजाब के _______ शहर में स्थित है। (कपूरथला / लुधियाना) उत्तर: कपूरथला
- वाघा बार्डर _______ से करीब 33 किलोमीटर दूर स्थित है। (अमृतसर / पटियाला) उत्तर: अमृतसर
- _______ गैस जीवन का मूल आधार है। (कार्बन-डाइ-ऑक्साइड / ऑक्सीजन) उत्तर: ऑक्सीजन
- _______ को अन्तरिक्ष यात्री के रूप में जाना जाता है। (कल्पना चावला / संज्योति चावला) उत्तर: कल्पना चावला
- _______ के इशारे पर सांडर्स गोलियों से भूना जाता है। (जय गोपाल / राजगुरु) उत्तर: जय गोपाल
(iii) व्याकरण (क्रिया / क्रियाविशेषण / योजक / सम्बन्धबोधक / विस्मयादिबोधक)
क) क्रिया से सम्बन्धित प्रश्न (सही क्रिया शब्द भरें)
- हामिद हाथ _______ । (हाथ / फैलाता है) उत्तर: फैलाता है
- अमीना ने छाती _______ । (पीट ली / अमीना) उत्तर: पीट ली
- वह _______ । (रोने लगी / वह) उत्तर: रोने लगी
- बाबा ने घोड़े को _______ । (बाबा / रोका) उत्तर: रोका
- राजा घोड़े पर बैठकर उसी शहर को _______ । (चला / चल) उत्तर: चला
- राजा ने नौकर अपने पास _______ । (रख / रख लिया) उत्तर: रख लिया
- दोनों को राज दरबार में _______ । (गया / ले जाया गया) उत्तर: ले जाया गया
- राजा _______ । (सुन / सुन रहा था) उत्तर: सुन रहा था
ख) क्रियाविशेषण से सम्बन्धित प्रश्न
- ये लोग क्यों _______ चल रहे हैं? (कल / धीरे-धीरे) उत्तर: धीरे-धीरे
- _______ दुकानों की कतारें लगी हुई हैं। (परसों / इधर) उत्तर: इधर
- _______ ईद आ गयी। (आज / अच्छा) उत्तर: आज
- वह _______ चिल्लाया। (उफ / ज़ोर से) उत्तर: ज़ोर से
- मैं _______ आऊँगी। (कल / बहुत) उत्तर: कल
- वह _______ बैठी है। (शाम / उधर) उत्तर: उधर
ग) योजक से सम्बन्धित प्रश्न
- मोहसिन इतना उदार नहीं है _______ यह जानकर भी वह उसके पास जाता है। (लेकिन / क्योंकि) उत्तर: लेकिन
- _______ वह चिमटा ले जाकर दादी को दे दे _______ वह कितनी प्रसन्न होगी। (अगर…….तो / यद्यपि…….तथापि) उत्तर: अगर…….तो
- हामिद बड़ा चालाक है _______ उसने अपने पैसे बचाकर रखे थे। (इसलिए / क्योंकि) उत्तर: इसलिए
- वे बार-बार अपनी जेबों से अपना खज़ाना निकालकर गिनते हैं _______ खुश होकर फिर रख लेते हैं। (या / और) उत्तर: और
- हामिद ने चिमटे को इस तरह कन्धे पर रखा _______ बंदूक हो। (ताकि / मानो) उत्तर: मानो
- अमीना हामिद की आवाज़ सुनते ही दौड़ी _______ उसे गोद में उठाकर प्यार करने लगी। (या / और) उत्तर: और
- तुम्हारी उँगलियाँ तवे से जल जाती थी, _______ मैंने इसे लिया। (इसलिए / क्योंकि) उत्तर: इसलिए
- इनके मुँह में हाथ मत डालना _______ दुर्घटना हो सकती है। (यानि / नहीं तो) उत्तर: नहीं तो
- यहाँ 3 डी में एक खास तरह का चश्मा पहनकर शो देखा जाता है _______ दूर स्क्रीन पर दिखाए जा रहे चित्र आपके सामने लगते हैं। (और / जिससे कि) उत्तर: जिससे कि
- मैंने वहाँ देखा तो सब कुछ था _______ याद नहीं आ रहा। (चाहे / परन्तु) उत्तर: परन्तु
घ) सम्बन्धबोधक से सम्बन्धित प्रश्न
- नदी _______ एक गाँव था। (के किनारे / मध्य) उत्तर: के किनारे
- डल झील _______ देवदार के पेड़ हैं। (ऊपर / के चारों ओर) उत्तर: के चारों ओर
- मेरे _______ प्रकृति के अद्भुत दृश्य थे। (साथ / सामने) उत्तर: सामने
- घरों _______ बाँस के अनगिनत वृक्ष हैं। (तक / के सामने) उत्तर: के सामने
- चार्वी और मेधावी अपने माता-पिता _______ धर्मशाला घूमने गयीं। (के साथ / के चारों ओर) उत्तर: के साथ
ङ) विस्मयादिबोधक से सम्बन्धित प्रश्न
- _______ तुम पढ़ोगे नहीं। (वाह / अरे!) उत्तर: अरे !
- _______ तुमने ठीक पहचाना। (उफ / हाँ!) उत्तर: हाँ !
- _______ बड़े दुःख की बात है। (अरे / उफ!) उत्तर: उफ !
- _______ बहुत अच्छा किया। (आह / वाह!) उत्तर: वाह !
- _______ हम तुम्हारा इंतज़ार करेंगे। (हाय / अच्छा!) उत्तर: अच्छा !
- _______ यही ठीक रहेगा । (उफ / हाँ!) उत्तर: हाँ !
- _______ विधानसभा में बम लेकर जायें । (उफ / हैं!) उत्तर: हैं !
- _______ उसने देश का नाम रोशन कर दिया। (धन्य! / उफ) उत्तर: धन्य !
(iv) मुहावरे व लोकोक्तियों से सम्बन्धित प्रश्न
- जब मैंने गोपाल से हिंदी की पुस्तक माँगी तो उसने मुझे अंगूठा _______ दिया। (लगा / दिखा) उत्तर: दिखा
- मैं अपने माता-पिता की आँखों का _______ हूँ। (चाँद / तारा) उत्तर: तारा
- अखबार मैं अपनी लड़की चार्वी का परीक्षा परिणाम देखकर उसके माता-पिता फूले _______ । (नहीं समाये / समाये) उत्तर: नहीं समाये
- हमारे प्रिंसिपल ने वार्षिक खेलों को आरम्भ करने की हरी झंडी _______ । (दे दी / खोल दी) उत्तर: दे दी
- चोर इलाके में चोरियाँ करके पुलिस के नाकों चने _______ रहे है। (खिला / चबवा) उत्तर: चबवा
- चार्वी ने दसवीं की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार को चार चाँद _______ दिये। (दिखा / लगा) उत्तर: लगा
- पाक सेना ने कारगिल युद्ध मैं भारतीय सेना के आगे घुटने _______ दिये। (जोड़ / टेक) उत्तर: टेक
- भारतीय सेना के जवान कभी भी दुश्मन के आगे अपने देश का सिर नहीं _______ देती। (कटने / झुकने) उत्तर: झुकने
- नालायक सुरेश के परीक्षा मैं 80 प्रतिशत अंक देखकर सभी _______ रह गये। (चुप / दंग) उत्तर: दंग
- पुलिस को देखकर चोर थर-थर _______ लगा। (रोने / काँपने) उत्तर: काँपने
- उसने जज बनने के लिए दिन रात पढ़ाई करनी शुरू कर दी है और वह अवश्य जज बनकर दिखाएगा, क्योंकि कहा भी है जहाँ चाह वहाँ _______ । (रास्ता / राह) उत्तर: राह
- अरे! तुम सदा बिना सोचे समझे कोई भी काम करते हो और बाद मैं पछताते हो, कभी तो सीख लो कि बिना विचारे जो करे सो पाछे _______ । (पछताय / रोये) उत्तर: पछताय