विज्ञापन (Advertisement), सूचना (Notice) और प्रतिवेदन (Report) के सभी प्रश्न
1. विज्ञापन (Advertisements)
1. आपका नाम रविशंकर है। आप मकान नम्बर 456, सेक्टर 15, गुड़गाँव में रहते हैं। आपका मोबाइल नम्बर 1467564545 है। आपका हिसार (हरियाणा) में ‘प्रेम नगर’ में दस मरले का एक प्लॉट है। आप इसे बेचना चाहते हैं। ‘प्लॉट बिकाऊ है’ शीर्षक के अंतर्गत विज्ञापन का प्रारूप तैयार करके लिखिए।
उत्तर — ‘प्लॉट बिकाऊ है’
‘प्रेम नगर’ हिसार (हरियाणा) में दस मरले का एक ‘प्लॉट बिकाऊ है।’ खरीदने के इच्छुक सम्पर्क करें- रविशंकर, मकान नम्बर- 456, सेक्टर 15, गुड़गाँव। मोबाइल नम्बर 1467564545
2. आपका नाम प्रज्ञा है। आप समाज सेविका हैं। आपके कोचिंग सेंटर का नाम है- प्रज्ञा कोचिंग सैंटर। आपका फोन नम्बर 6746578676 है। आपने मेन शहर शामपुरा में दसवीं, बारहवीं कक्षा के गरीब विद्यार्थियों के लिए साइंस व गणित विषयों की नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएँ एक नये कोचिंग सेंटर में खोली हैं। कोचिंग सेंटर के उद्घाटन के सम्बन्ध में एक विज्ञापन का प्रारूप तैयार करके लिखिए।
उत्तर — ‘नि:शुल्क कोचिंग सेंटर’
दसवीं, बारहवीं कक्षा के गरीब विद्यार्थियों के लिए साइंस व गणित विषयों की नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएँ एक नये कोचिंग सेंटर में खोली जा रही हैं। कोचिंग सेंटर के उद्घाटन दिनांक 01.04.2019 को किया जाएगा। सम्पर्क करें— प्रज्ञा (समाज सेविका), प्रज्ञा कोचिंग सैंटर, मेन शहर शामपुरा, मोबाइल नम्बर 6746578676,
3. आपका नाम मंगल राय है। आपकी मेन बाज़ार अम्बाला में कपड़े की दुकान है। आपका फोन नम्बर 1746578673 है। वर्गीकृत विज्ञापन के अंतर्गत ‘सेल्समैन की आवश्यकता है’ का प्रारूप तैयार करके लिखें।
उत्तर— ‘सेल्समैन की आवश्यकता है’
मेन बाज़ार अम्बाला में कपड़े की दुकान पर काम करने के लिए एक ‘सेल्समैन की आवश्यकता है’। सम्पर्क करें : मंगल राय, मेन बाज़ार अम्बाला। मोबाइल नम्बर –1746578673,
4. आपका नाम पंडित अखिलेश नाथ है। आपका मोबाइल नम्बर – 7814642462 है। आपने सेक्टर-22, चंडीगढ़ में एक ‘अखिलेश योग साधना केंद्र’ खोला है जहाँ आप लोगों को योग सिखाते हैं जिसकी प्रति व्यक्ति, प्रति मास 1000 रु॰ फीस है। वर्गीकृत विज्ञापन के अंतर्गत ‘योग सीखिए’ का प्रारूप तैयार करके लिखिए।
उत्तर— ‘योग सीखिए’
कुशल प्रशिक्षक पंडित अखिलेश नाथ से ‘योग सीखिए’। फीस प्रति व्यक्ति, रु० 1000/- है। सम्पर्क करें : पंडित अखिलेश नाथ, ‘अखिलेश योग साधना केंद्र’ सेक्टर-22 चंडीगढ़। मोबाइल नम्बर— 7814642462,
5. आपका नाम नीरज कुमार है। आप मकान नम्बर 145, सेक्टर 19, नंगल में रहते हैं। आपने अपना नाम नीरज कुमार से बदल कर नीरज कुमार वर्मा रख लिया है। ‘नाम परिवर्तन’ शीर्षक के अंतर्गत विज्ञापन का प्रारूप तैयार करें।
उत्तर : ‘नाम परिवर्तन’
मैं नीरज कुमार, निवासी मकान नम्बर 145, सेक्टर 19, नंगल ने अपना नाम नीरज कुमार से बदल कर नीरज कुमार वर्मा रख लिया है। सभी सम्बन्धित नोट करें।
6. आपका नाम विमल प्रसाद है। आप मकान नम्बर 227, सेक्टर-22, जगाधरी में रहते हैं। आपका मोबाइल नम्बर 1987642345 है। आप अपनी 2009 मॉडल की मारुति कार बेचना चाहते हैं। वर्गीकृत विज्ञापन के अंतर्गत ‘कार बिकाऊ है’ का प्रारूप तैयार करके लिखिए।
उत्तर— ‘कार बिकाऊ है’
एक 2009 मॉडल की मारुति कार बिकाऊ है। सम्पर्क करें : विमल प्रसाद, मकान नम्बर 227, सेक्टर-22, जगाधरी। मोबाइल नम्बर-1987642345
7. आपका नाम शारदा कुमारी है। आप मकान नं. 145 सेक्टर 5, हिसार में रहती हैं, घर के कामकाज के लिए एक नौकरानी की आवश्यकता है। आपका फोन नम्बर 8719654234 है। वर्गीकृत विज्ञापन के अंतर्गत ‘नौकरानी की आवश्यकता है’ का प्रारूप तैयार करके लिखिए।
उत्तर— ‘नौकरानी की आवश्यकता है’
घर के कामकाज के लिए एक कुशल और ईमानदार नौकरानी की आवश्यकता है। सम्पर्क करें-शारदा कुमारी, फोन नम्बर-8719654234,
8. आपका नाम अवधेश कुमार है। आपकी मेन बाज़ार, मेरठ में रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। आपका फोन नम्बर 1464566234 है। आपने अपनी दुकान में रेडिमेड कमीज़ों पर 25% भारी छूट दी है। ‘रेडिमेड कमीज़ों पर 25% भारी छूट’ विषय पर अपनी दुकान की ओर से एक विज्ञापन का प्रारूप तैयार करके लिखिए।
उत्तर— ‘रेडिमेड कमीज़ों पर 25% की भारी छूट’
अच्छी कंपनियों की ‘रेडिमेड कमीज़ों पर 25% की भारी छूट’। आज ही अवसर का लाभ उठाएँ। सम्पर्क करें-अवधेश कुमार, मेन बाज़ार, मेरठ। मोबाइल नम्बर-1464566234,
9. आपका नाम अमिताभ है। आपका सेक्टर- 17 चंडीगढ़ में बहुत बड़ा पाँच सितारा होटल है। आपका मोबाइल नम्बर 1354456695 है। आपको अपने होटल के लिए एक मैनेजर की आवश्यकता है। वर्गीकृत विज्ञापन के अंतर्गत ‘मैनेजर की आवश्यकता है’ का प्रारूप तैयार करके लिखिए।
उत्तर— ‘मैनेजर की आवश्यकता है’
चंडीगढ़ में एक बड़े होटल के लिए मैनेजर की आवश्यकता है। होटल मैनेजमेंट में डिग्री अनिवार्य है। चार साल के अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। दस दिन के भीतर सम्पर्क करें : अमिताभ, मोबाइल नम्बर 1354456695
10. आपका नाम हरिराम है। आपकी सेक्टर-14 यमुनानगर में एक दस मरले की कोठी है। आप इसे बेचना चाहते हैं। आपका मोबाइल नम्बर 1456894566 है, जिस पर कोठी खरीदने के इच्छुक आपसे सम्पर्क कर सकते हैं। वर्गीकृत विज्ञापन के अंतर्गत ‘कोठी बिकाऊ है’ का प्रारूप तैयार करके लिखिए।
उत्तर— ‘कोठी बिकाऊ है’
सेक्टर-14 यमुनानगर में एक दस मरले की कोठी बिकाऊ है। कोठी खरीदने के इच्छुक सम्पर्क करें : हरिराम, मोबाइल नम्बर-1456894566
2. सूचना (Notices)
1. सरस्वती मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामनगर के प्रिंसिपल की ओर से सूचना-पट के लिए एक सूचना तैयार करें जिसमें वर्दी न पहनकर आने वाले विद्यार्थियों को अनुशासनिक कार्यवाही के लिए कहा गया हो।
उत्तर— वर्दी न पहनकर आने वाले विद्यार्थियों के लिए सूचना
01 अप्रैल, 2018
स्कूल के विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे प्रतिदिन स्कूल की वर्दी पहनकर ही स्कूल आया करें। जो विद्यार्थी बिना वर्दी के स्कूल आएँगे, उन पर अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी। जिन विद्यार्थियों के पास अभी भी वर्दी नहीं है, उन्हें वर्दी सिलवाने के लिए 5 दिन का समय दिया जाता है।
प्रिंसिपल,
सरस्वती मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल,
रामनगर,
2. आपका नाम विशाल कुमार है। आप सरकारी हाई स्कूल लुधियाना में पढ़ते हैं। आप एन.एस.एस. यूनिट के मुख्य सचिव हैं। आपके स्कूल में दिनांक 25 मई, 2018 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आप अपनी तरफ से एक नोटिस तैयार करें जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों से रक्तदान के लिए अनुग्रह किया जाये।
उत्तर— रक्तदान शिविर सम्बन्धी सूचना
05 मई, 2018
स्कूल के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि स्कूल के हॉल में स्थानीय सिविल अस्पताल की ओर से 25 मई, 2018 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जो भी विद्यार्थी रक्तदान करना चाहें, वे अपने नाम अधोहस्ताक्षरी को 22 मई, 2018 तक लिखवा दें।
विशाल कुमार,
प्रमुख सचिव
(एन.एस.एस. यूनिट),
सरकारी हाई स्कूल, लुधियाना,
3. आपका नाम मुकेश वर्मा है। आपके ‘माँ सरस्वती विद्यालय’ जगाधरी के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण हेतु दिनांक 14 सितम्बर, 2018 को रॉक गार्डन देखने चंडीगढ़ जा रहे हैं। आप स्कूल के छात्रसंघ के सचिव हैं। आप अपनी ओर से इस सम्बन्ध में एक सूचना तैयार कीजिए।
उत्तर— रॉक गार्डन देखने जाने सम्बन्धी सूचना
01 सितम्बर, 2018
दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि इस बार दसवीं कक्षा के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण हेतु दिनांक 14 सितम्बर, 2018 को रॉक गार्डन देखने चंडीगढ़ जा रहे हैं। जो विद्यार्थी इस भ्रमण दल के साथ जाने के इच्छुक हैं, वे अपने नाम अपने कक्षा अध्यापक को लिखवा दें।
मुकेश वर्मा,
सचिव (छात्र संघ),
माँ सरस्वती विद्यालय,
जगाधरी,
4. आपका नाम चावी है। आप आदर्श इंटरनेशनल स्कूल दादर (मुम्बई) में पढ़ती हैं। आप अपने स्कूल की वार्षिक पत्रिका की छात्र-सम्पादिका हैं। आप विद्यार्थियों से स्कूल की वार्षिक पत्रिका वर्ष 2018 के अंक के लिए कहानियाँ, कविताएँ, लघुकथाएँ, लेख प्राप्त करने के लिए अपनी ओर से सूचना तैयार कीजिए।
उत्तर— स्कूल पत्रिका में रचनाएँ छपवाने सम्बन्धी सूचना
15 नवम्बर, 2018
स्कूल के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2018 की वार्षिक पत्रिका में जो विद्यार्थी अपनी रचनाएँ जैसे कहानियाँ, कविताएँ, लघुकथाएँ व लेख छपवाना चाहते हैं, वे अपनी रचनाएँ 1 दिसम्बर 2018 तक अधोहस्ताक्षरी को जमा करवा दें। रचना जमा करवाते समय इस बात का भी प्रमाण पत्र लिखकर दें कि रचना मौलिक व अप्रकाशित है।
चावी,
(छात्र-सम्पादिका)
स्कूल पत्रिका,
आदर्श इंटरनेशनल स्कूल,
दादर (मुम्बई)।,
5. सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किशनपुरा के प्रिंसिपल की ओर से सूचना-पट के लिए एक सूचना तैयार करें जिसमें प्रिंसिपल की ओर से सभी अध्यापकों व छात्रों को 26 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सुबह 8.00 बजे स्कूल आना अनिवार्य रूप से कहा गया हो।
उत्तर— गणतंत्र दिवस मनाने सम्बन्धी सूचना
20 जनवरी, 2025
स्कूल के सभी अध्यापकों व छात्रों को सूचित किया जाता है कि हर साल की तरह इस बार भी 26 जनवरी, 2025 को सुबह 8.00 बजे गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सभी अध्यापकों व छात्रों का समय पर आना अनिवार्य है।
प्रिंसिपल,
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल,
किशनपुरा,
6. सरकारी हाई स्कूल, सेक्टर-14 चंडीगढ़ के मुख्याध्यापक की ओर से स्कूल के सूचना-पट (नोटिस बोर्ड) के लिए एक सूचना तैयार कीजिए, जिसमें स्कूल की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सेक्शन बदलने की अंतिम तिथि 07.05.2018 दी गयी हो।
उत्तर— सेक्शन बदलने सम्बन्धी सूचना
03.05.2025
स्कूल के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि जो विद्यार्थी अपना सेक्शन बदलना चाहते हैं वे अपने कक्षा अध्यापक को सेक्शन बदलने हेतु दिनांक 07.05.2025 तक अपने प्रार्थना-पत्र दे दें।
मुख्याध्यापक,
सरकारी हाई स्कूल सेक्टर-14,
चंडीगढ़
7. आपका नाम प्रदीप कुमार है। आप सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पठानकोट में हिंदी के अध्यापक हैं। आप स्कूल की हिंदी साहित्य समिति के सचिव हैं। इस समिति द्वारा आपके स्कूल में दिनांक 11.07.2025 को ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में आप अपनी ओर से एक सूचना तैयार कीजिए जिसमें विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा गया हो।
उत्तर— भाषण प्रतियोगिता सम्बन्धी सूचना
स्कूल के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि स्कूल में दिनांक 11.07.2025 को ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे अपने नाम 09.07.2025 तक अधोहस्ताक्षरी को अवश्य लिखवा दें।
प्रदीप कुमार,
सचिव
हिंदी साहित्य समिति,
सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पठानकोट,
8. आपका नाम धनंजय कुमार है। आप संकल्प पब्लिक स्कूल, पटियाला के डायरेक्टर हैं। आपके स्कूल में दिनांक 7 सितम्बर, 2018 को विज्ञान प्रदर्शनी लग रही है। आप अपनी ओर से एक सूचना तैयार कीजिए जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए कहा गया हो।
उत्तर— विज्ञान प्रदर्शनी सम्बन्धी सूचना
01 सितम्बर, 2025
स्कूल के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि स्कूल में 7 सितम्बर, 2025 को विज्ञान प्रदर्शनी लग रही है। जो विद्यार्थी इस प्रदर्शनी में भाग लेना चाहते हैं वे अपने मॉडल तैयार करके दिनांक 06 सितम्बर 2025 तक जमा करवा दें तथा प्रदर्शनी वाले दिन प्रदर्शनी देखने आने वालों को अपने मॉडल की प्रस्तुतिकरण के लिए स्वयं प्रस्तुत रहें।
धनंजय कुमार, डायरेक्टर, संकल्प पब्लिक स्कूल, पटियाला,
9. आपके ज्ञान प्रकाश मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोहाली में दिनांक 06.12.2025 को वार्षिक उत्सव पर गिद्दा व भांगड़ा का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अध्यक्ष श्री भूपिंदरपाल सिंह द्वारा एक सूचना तैयार कीजिए, जिसमें इच्छुक विद्यार्थियों को इनमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया हो।
उत्तर— गिद्दे व भांगड़े सम्बन्धी सूचना
01 सितम्बर, 2025
स्कूल के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि स्कूल में दिनांक 06.12.2018 को वार्षिक उत्सव पर गिद्दा व भांगड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जो विद्यार्थी इसमें भाग लेना चाहते हैं वे अपने नाम 11.11.2018 तक अधोहस्ताक्षरी को अवश्य लिखवा दें।
भूपिंदरपाल सिंह,
अध्यक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम,
ज्ञान प्रकाश मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल,
मोहाली,
10. आपका नाम जगदीश सिंह है। आप आलोक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मानसा के ड्रामा क्लब के डायरेक्टर हैं। आपके स्कूल में 25 दिसम्बर 2018 को एक ऐतिहासिक नाटक का मंचन किया जाना है, जिसका नाम है ‘रानी लक्ष्मी बाई’। आप इस सम्बन्ध में एक सूचना तैयार करें। जिसमें विद्यार्थियों को उपर्युक्त नाटक में भाग लेने के लिए नाम लिखवाने के लिए कहा गया हो।
उत्तर— ‘रानी लक्ष्मी बाई’ नाटक के मंचन सम्बन्धी सूचना
02.12.2025
स्कूल के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि स्कूल में दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को ‘रानी लक्ष्मी बाई’ नामक ऐतिहासिक नाटक का मंचन किया जा रहा है। जो विद्यार्थी इसमें भाग लेना चाहते हैं वे अपने नाम 5 दिसम्बर 2018 तक अधोहस्ताक्षरी को अवश्य लिखवा दें।
जगदीश सिंह,
डायरेक्टर ड्रामा क्लब,
आलोक सीनियर सेकेंडरी स्कूल,
मानसा,
3. प्रतिवेदन (Reports)
1. आपका नाम संजीव कुमार है। आप विवेकानंद हाई स्कूल मुक्तसर में पढ़ते हैं। आप स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अध्यक्ष हैं। आपके स्कूल में 18 अप्रैल 2025 को सुंदर लिखाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें साठ विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल की मुख्याध्यापिका द्वारा पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को इनाम बाँटे गए। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।
उत्तर— सुंदर लिखाई प्रतियोगिता का आयोजन
विवेकानंद हाई स्कूल मुक्तसर में दिनांक 18 अप्रैल 2025 को सुंदर लिखाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में साठ विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल की मुख्याध्यापिका द्वारा पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को इनाम बाँटे गए।
संजीव कुमार,
अध्यक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम,
विवेकानंद हाई स्कूल
मुक्तसर,
2. आपका नाम आनंदिता है। आप ज्ञानोदय हाई स्कूल हिसार में पढ़ती हैं। आप स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अध्यक्षा हैं। आपके स्कूल में दिनांक 15 अगस्त 2018 को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाज सेवी श्री किशोरी लाल जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उनके द्वारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराया गया। मुख्य अतिथि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी व अपने भाषण द्वारा विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना को जागृत किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में सभी को लड्डू वितरित किए गए। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।
उत्तर— स्वतंत्रता दिवस का आयोजन
ज्ञानोदय हाई स्कूल, हिसार में दिनांक 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री किशोरी लाल जी द्वारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराया गया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी व अपने भाषण द्वारा विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना को जागृत किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में सभी को लड्डू वितरित किए गए।
आनंदिता,
अध्यक्ष
सांस्कृतिक कार्यक्रम,
ज्ञानोदय हाई स्कूल,
हिसार,
3. आपका नाम राजेश मित्तल है। आप आनंद हाई स्कूल दीनानगर में पढ़ते हैं। आप अपने स्कूल के पर्यावरण संरक्षण क्लब के अध्यक्ष हैं। आपके स्कूल में दिनांक 6 जून 2018 को पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसमें आपके इलाके के प्रसिद्ध पर्यावरणविद राधेश्याम वोहरा को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तथा विद्यार्थियों ने मिलकर स्कूल में 200 पौधे लगाए। विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण की शपथ ग्रहण की। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।
उत्तर— पर्यावरण दिवस का आयोजन
आनंद हाई स्कूल, दीनानगर में दिनांक 6 जून 2015 को पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें इलाके के प्रसिद्ध पर्यावरणविद श्री राधेश्याम वोहरा को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तथा विद्यार्थियों ने मिलकर स्कूल में 200 पौधे लगाए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण की शपथ ग्रहण की।
राजेश मित्तल,
अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण क्लब,
आनंद हाई स्कूल,
दीनानगर,
4. आपका नाम सुमन शर्मा है। आप सरस्वती वंदना सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक में पढ़ती हैं। आप अपने स्कूल के एन.एन.एस.यूनिट (राष्ट्रीय सेवा योजना) की सचिव हैं। आपके स्कूल में दिनांक 25 सितम्बर 2018 को स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से तीन दिवसीय ‘नेत्र जाँच शिविर’ का आयोजन किया गया। डॉक्टरों द्वारा विद्यार्थियों की आँखों की जाँच की गयी और रोगियों को मुफ़्त दवाइयाँ दी गयीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नेत्रों की सफाई व सुरक्षा के बारे में जागरूक भी किया। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।
उत्तर— ‘नेत्र जाँच शिविर’ का आयोजन
सरस्वती वंदना सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक में स्कूल के एन.एन.एस.यूनिट (राष्ट्रीय सेवा योजना) के द्वारा दिनांक 25 सितम्बर 2018 को स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से तीन दिवसीय ‘नेत्र जाँच शिविर’ का आयोजन किया गया। डॉक्टरों द्वारा विद्यार्थियों की आँखों की जाँच की गयी और रोगियों को मुफ़्त दवाइयाँ दी गयीं। उन्हें नेत्रों की सफाई व सुरक्षा के बारे में जागरूक भी किया गया।
सुमन शर्मा,
सचिव
एन.एन.एस.यूनिट,
सरस्वती वंदना सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोपड़,
5. आपका नाम संदीप कुमार है। आप सरकारी हाई स्कूल, नवाँशहर में पढ़ते हैं। आप अपने स्कूल के छात्र-संघ के सचिव हैं। आपके स्कूल में दिनांक 14 नवम्बर 2018 को ट्रैफिक पुलिस अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को सड़क पर चलने के नियमों की जानकारी दी गयी तथा इस सम्बन्ध पढ़ने की सामग्री भी दी गयी। इस आधार प्रतिवेदन लिखिए।
उत्तर : ‘सड़क पर चलने के नियम’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
सरकारी हाई स्कूल, नवाँशहर में दिनांक 14 नवम्बर 2018 को ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, नवाँशहर द्वारा ‘सड़क पर चलने के नियम’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को सड़क पर चलने के नियमों की जानकारी दी गयी तथा इस सम्बन्ध पढ़ने की सामग्री भी दी गयी।
संदीप कुमार,
सचिव छात्र संघ,
सरकारी हाई स्कूल,
नवाँशहर,
6. आपका नाम मनजीत सिंह है। आप चंडीगढ़ पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ में पढ़ते हैं। आप अपने स्कूल के हिंदी-साहित्य-परिषद के सचिव हैं। आपके स्कूल में दिनांक 20 नवम्बर 2018 को हास्य कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कवियों द्वारा अपनी हास्य कविताओं से सभी का मनोरंजन किया गया। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।
उत्तर— ‘हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन’
चंडीगढ़ पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ में दिनांक 20 नवम्बर 2018 को हास्य कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कवियों द्वारा अपनी हास्य कविताओं से सभी का मनोरंजन किया गया। इस सम्मेलन में श्री हरनाम सिंह, प्रसिद्ध हास्य कलाकार मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे। उन्होंने जीवन में सदा हँसते रहने का संदेश दिया।
मनजीत सिंह,
सचिव हिंदी साहित्य परिषद,
चंडीगढ़ पब्लिक स्कूल,
चंडीगढ़,
7. आपका नाम सूर्यप्रकाश है। आप उपकार हाई स्कूल नागपुर में पढ़ते हैं। आप स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अध्यक्ष हैं। आपके स्कूल में दिनांक 01 दिसम्बर 2018 को विश्व एड्स दिवस मनाया गया, जिसमें डॉ. कंवलदीप सिंह मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग, नारा, लेखन, भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. साहब ने एड्स के प्रति विद्यार्थियों की सभी भ्रांतियों को दूर किया तथा प्रत्येक प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।
उत्तर : विश्व एड्स दिवस का आयोजन
उपकार हाई स्कूल नागपुर में दिनांक 01.12.2018 को विश्व एड्स दिवस मनाया गया, जिसमें डॉ. कंवलदीप सिंह मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, भाषण व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डॉ.साहब ने विद्यार्थियों की एड्स के प्रति सभी भ्रांतियों को दूर किया तथा प्रत्येक प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
सूर्यप्रकाश,
अध्यक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम,
उपकार हाई स्कूल नागपुर,
8. आपका नाम अमनदीप सिंह है। आप सरकारी हाई स्कूल, देसूमाजरा में पढ़ते हैं। आप अपने स्कूल के एन.एन.एस. यूनिट (राष्ट्रीय सेवा योजना) की सचिव हैं। आपके स्कूल में दिनांक 12 अक्टूबर 2018 को स्थानीय सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से दो दिवसीय ‘दांत-जाँच-शिविर’ का आयोजन किया गया। डॉक्टरों द्वारा विद्यार्थियों के दाँतों की जाँच की गयी और रोगियों को मुफ़्त दवाइयाँ दी गयीं। उन्हें दाँतों की सफाई व सुरक्षा के बारे में जागरूक भी किया गया। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।
उत्तर : ‘दांत-जाँच—शिविर’ का आयोजन
सरकारी हाई स्कूल, देसूमाजरा में दिनांक 12 अक्टूबर 2018 को स्कूल के एन.एन. एस यूनिट (राष्ट्रीय सेवा योजना) द्वारा स्थानीय सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से दो दिवसीय ‘दांत-जाँच-शिविर’ का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों के दाँतों की जाँच की गयी और रोगियों को मुफ़्त दवाइयाँ दी गयीं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को दाँतों की सफाई व सुरक्षा के बारे में जागरूक भी किया गया।
अमनदीप सिंह,
सचिव
एन.एन.एस. यूनिट,
सरकारी हाई स्कूल,
देसूमाजरा,
9. आपका नाम अनुराधा कौशल है। आप दयानंद पब्लिक स्कूल बहादुरगढ़ में पढ़ती हैं। आप दसवीं कक्षा के प्रतिनिधि छात्र हैं। आपकी कक्षा का एक छात्र-दल दिनांक 16.12.2018 को शैक्षिक भ्रमण हेतु चंडीगढ़ गया था, जहाँ उन्होंने रोज़ा गार्डन व रॉक गार्डन के साथ-साथ पंजाब विश्वविद्यालय की सैर की। इस आधार पर प्रतिवेदन लिखिए।
उत्तर : शैक्षिक भ्रमण का आयोजन
दयानंद पब्लिक स्कूल बहादुरगढ़ की ओर से दसवीं कक्षा का एक छात्र-दल दिनांक 16.12.2018 को शैक्षिक भ्रमण हेतु चंडीगढ़ गया था जहाँ उन्होंने रोज़ गार्डन व रॉक गार्डन के साथ-साथ पंजाब विश्वविद्यालय की भी सैर की। इस भ्रमण से जहाँ विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि हुई वहीं उनका मनोरंजन भी हुआ।
अनुराधा कौशल,
प्रतिनिधि छात्र (कक्षा दसवीं),
दयानंद पब्लिक स्कूल,
बहादुरगढ़,