10th hindi CWSN पत्र लेखन

11 Min Read
इस पाठ को हिंदी में सुनें

पत्र लेखन (आवेदन पत्र तथा संपादक के नाम पत्र) से संबंधित प्रश्न

1. अपनी गलती के लिए क्षमा याचना करते हुए अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र लिखिए

सेवा में

Contents

प्रधानाचार्य

बाल विकास विद्यालय

हैदराबाद

दिनांक : 12.08.2025

विषय : क्षमा याचना के लिए प्रार्थना पत्र

माननीय महोदय,

सविनय निवेदन यह है कि आज लाइब्रेरी के पीरियड में एक किताब से चोरी से मैंने दो पन्ने फाड़ लिए थे मेरी इस धृष्टता को अध्यापक ने देख लिया मेरी चोरी पकड़ी गयी अब मैं बहुत ही शर्मिंदा हूँ यह मेरी पहली गलती है कृपया मुझे माफ कर दीजिए मैं आपका अति आभारी रहूँगा

मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं भविष्य में कभी ऐसी गलती नहीं करूँगा

आपका आज्ञाकारी शिष्य

शिशुपाल सिंह

(शिशुपाल सिंह)

कक्षादसवीं

रोल नम्बर-13

2. विषय बदलने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्या को पत्र लिखिए

सेवा में

प्रधानाचार्य

उत्थान पब्लिक स्कूल

चंडीगढ़

दिनांक : 17.09.2025

विषय : विषय बदलने के लिए प्रार्थना पत्र

माननीय महोदया,

सविनय निवेदन यह है कि दसवीं कक्षा के लिए प्रवेश फार्म भरते समय मैंने चित्रकला विषय को चुना था किन्तु अब मुझे इस विषय को पढ़ते समय कठिनाई हो रही है मैं इस विषय के स्थान पर खेती बाड़ी विषय पढ़ना चाहता हूँ

अतः मुझे कृपया विषय परिवर्तन की आज्ञा दी जाए इस कृपा के लिए मैं आपका बहुत आभारी रहूँगा

आपका आज्ञाकारी शिष्य

नीरज वर्मा

(नीरज वर्मा)

कक्षादसवीं

रोल नम्बर-08

3. कक्षा की समस्याओं को हल करवाने के सम्बन्ध में अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र लिखिए

सेवा में

प्रधानाचार्य

सरकारी हाई स्कूल

मेरठ

दिनांक : 23.05.2025

विषय : कक्षा की समस्याओं को हल करवाने हेतु प्रार्थना पत्र

माननीय महोदय,

सविनय निवेदन यह है कि हमारी कक्षा के कमरे में दो पंखे लगे हुए हैं जिनमें से केवल एक ही पंखा चलता है आजकल गर्मी इतनी बढ़ गयी है कि एक पंखे के सहारे सारी कक्षा का कमरे में बैठना दूभर हो गया है इसके अतिरिक्त ब्लैकबोर्ड की मरम्मत पेंट होने वाला है

अतः आपसे विनती की जाती है कि हमारी कक्षा की इन समस्याओं को हल करवाने की ओर ध्यान दीजिए हमारी सारी कक्षा आपकी बहुत आभारी रहेगी

आपका आज्ञाकारी शिष्य

गोविन्द शर्मा

(गोविन्द शर्मा)

मॉनिटर

कक्षादसवीं

रोल नम्बर-25

4. नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर उनसे अपने क्षेत्र/मुहल्ले की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए

सेवा में

स्वास्थ्य अधिकारी

नगर निगम

सुंदरनगर

दिनांक : 11.08. 2025

विषय : सुंदर नगर की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र

माननीय महोदय,

मैं सुंदर नगर का निवासी हूँ मुझे यह लिखते हुए बड़ा ही अफसोस हो रहा है कि हमारे क्षेत्र में चारों ओर गंदगी फैली हुई है यहाँ कूड़ाघर से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नियमित रूप से नहीं आती जिसके कारण कूड़ा इकट्ठा होता रहता है मक्खीमच्छर इतने हो गए हैं कि मलेरिया और डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है

अतः मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि जल्दी से जल्दी इस क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर लोगों को इस गंदगी भरे वातावरण से मुक्त करें

मैं आशा करता हूँ कि आप इस सम्बन्ध में शीघ्र ही कार्यवाही करेंगे

धन्यवाद सहित

चंपक लाल

(चंपक लाल)

मकान नम्बर-45

सुंदर नगर

मोबाइल : 1666868684

5. पंजाब रोडवेज, लुधियाना के महाप्रबंधक को बस में छूट गए सामान के बारे में आवेदन पत्र लिखिए

सेवा में

महाप्रबंधक

पंजाब रोडवेज

लुधियाना

दिनांक : 11.08.2025

विषय : बस में छूट गए सामान के बारे में आवेदन पत्र

मान्यवर,

सविनय निवेदन यह है कि मैंने दिनांक 15 सितम्बर, 2025 को शाम 6.00 बजे समराला से पी. बी. 2468 नम्बर की पंजाब रोडवेज, लुधियाना की बस चंडीगढ़ जाने के लिए पकड़ी थी जब चंडीगढ़ का बस अड्डा आया तो मैं अपना बैग लिए बिना ही नीचे उतर गया मैंने उसी समय पंजाब रोडवेज, लुधियाना के कार्यालय में इस सम्बन्ध में फोन भी किया था, किन्तु मुझे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला

मैं यहाँ बताना चाहता हूँ कि मेरे बैग का रंग नीला है उसके अंदर बनी जेब में मेरी तस्वीर भी चिपकी हुई है

मैं आशा करता हूँ कि आप मेरे बैग का जल्दी से जल्दी पता लगाकर मुझे सूचित करेंगे

धन्यवाद सहित

राम प्रकाश

(राम प्रकाश)

मकान नम्बर 7467

सेक्टर -48

चंडीगढ़

मोबाइल 1765498056

6. अपने स्कूल के मुख्याध्यापक को एक आवेदन पत्र लिखिए जिसमें बड़ी बहन के विवाह के लिए चार दिन का अवकाश माँगा गया हो

सेवा में

प्रधानाचार्य

नंदन पब्लिक स्कूल

मुरादाबाद

दिनांक : 17.05.2025

विषय : चार दिन के अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र

माननीय महोदय,

सविनय निवेदन यह है मेरी बड़ी बहन का विवाह दिनांक 24.05.2025 को होना तय हुआ है इसलिए मुझे कृपया दिनांक 21.05.2025 से लेकर 24.05.2025 तक का अवकाश देकर अनुगृहीत कीजिए मैं आपका अति धन्यवाद रहूँगा

आपका आज्ञाकारी शिष्य

प्रतिपाल सिंह

(प्रतिपाल सिंह)

कक्षादसवीं

रोल नम्बर-21

7. अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को स्कूल में अधिक से अधिक खेलों का सामान मँगवाने के लिए अनुरोध करते हुए आवेदन पत्र लिखिए

सेवा में

प्रधानाचार्य

सरकारी हाई स्कूल

दीनानगर

दिनांक : 14.08.2025

विषय : स्कूल में खेलों का सामान मँगवाने के लिए प्रार्थना पत्र

माननीय महोदय,

सविनय निवेदन यह है कि हमारे स्कूल में विद्यार्थियों के अनुपात में बहुत ही कम खेलों का सामान है जिससे काफी विद्यार्थी खेलने से वंचित रह जाते हैं मैं दसवीं कक्षा के छात्रप्रतिनिधि के तौर पर आपसे अनुरोध करता हूँ कि निम्नलिखित सामान मँगवाने की कृपा कीजिए :

(i) दस जोड़ी बैडमिंटन

(ii) दो डिब्बे शटल

(iii) चार कैरम बोर्डों का सैट

मैं आशा करता हूँ कि आप जल्दी से जल्दी उपर्युक्त सामान मँगवाकर विद्यार्थीवर्ग को अनुगृहीत करेंगे

आपका आज्ञाकारी शिष्य

अभिनव कुमार

(अभिनव कुमार)

छात्रप्रतिनिधि

कक्षादसवीं

रोल नम्बर-24

8. किसी कम्पनी में क्लर्क के रिक्त पद की पूर्ति हेतु आवेदन पत्र लिखिए

सेवा में

कैलाश स्टील कम्पनी

यमुनानगर

विषय : क्लर्क के पद के लिए आवेदन पत्र

महोदय,

मुझे दैनिक समाचार पत्र चंडीगढ़ में दिनांक 04 अगस्त, 2025 को छपे विज्ञापन को पढ़कर पता चला कि आपकी कम्पनी में क्लर्क के दो पद खाली हैं मैं स्वयं को इस पद के लिए प्रस्तुत कर रहा हूँ मेरा परिचय तथा शैक्षिक योग्यताएँ इस प्रकार है :

सामान्य परिचय

1. नाम : मोहन कुमार

2. पिता का नाम : श्री देवेश कुमार

3. माता का नाम : श्रीमती कुसुम देवी

4. जन्म तिथि : 05.06.1994

5. पता (स्थायी)

: मकान नम्बर-22, कुंदन नगर, यमुनानगर (हरियाणा)

शैक्षिक जानकारी

उत्तीर्ण की गई कक्षा:

 

वर्ष:

बोर्ड:.

 

पढ़े गए विषय:

प्राप्त अंक:

कुल अंक:

पास प्रतिशत:

दसवीं

2011

सी.बी.एस.

अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान, सामाजिक शिक्षा, हिंदी, कम्प्यूटर शिक्षा, संगीत

 

710

 

800

 

88.75%

 

मोहन कुमार

(मोहन कुमार)

मकान नम्बर-22, कुंदन नगर, यमुनानगर (हरियाणा)

तिथि : 05 अगस्त, 2025

मोबाइल नम्बर : 3456789045

मेल पता : mohankumar22@gmail.com

9. आपके नगर में कुछ अनधिकृत मकान बनाए जा रहे हैं इनकी रोकथाम के लिए जिलाधीश को आवदेन पत्र लिखिए

सेवा में

जिलाधीश

—-प्रशासन

——–स्थान

विषय : अनधिकृत निर्माण को रोकने सम्बन्धी

महोदय,

निवेदन यह है कि दिल्ली की सुभाष कालोनी में अनधिकृत रूप से मकान और दुकानें बनायी जा रही हैं यहाँ अब तक दस मकान सात दुकानें बन चुकी हैं और यह सब —– प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है इससे पहले भी मैंने इस इलाके में अवैध निर्माण के बारे में प्रशासन को सूचित किया था किन्तु हैरानी की बात है कि अभी तक कोई भी अधिकारी इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए नहीं आया

मुझे पूर्ण आशा है कि आप इस पर शीघ्र कार्यवाही करेंगे

धन्यवाद

भवदीय

सिमरन कौर

(सिमरन कौर)

मकान नम्बर-123

सुभाष नगर

मोबाइल नम्बर : 1947474839

10. आवारा कुत्तों के आतंक की ओर ध्यान दिलाने हेतु किसी सम्पादक के नाम पत्र लिखिए

सेवा में

मुख्य सम्पादक

जन चेतना

चंडीगढ़

दिनांक : 08.12.2025

विषय : आवारा कुत्तों के आतंक की ओर ध्यान दिलाने हेतु

मान्यवर,

मैं आपके लोकप्रिय समाचारपत्र जन चेतना के माध्यम से शहर में आवारा कुत्तों के आतंक की ओर ध्यान दिलाना चाहती हूँ शहर में हर ओर आवारा कुत्तों का आतंक फैल चुका है शहर का कोई पार्क, नुक्कड़, बाज़ार, गली, सड़क ऐसी नहीं जहाँ आवारा कुत्ते दिखाई देते हों प्रतिदिन ये कुत्ते किसी किसी को काट लेते हैं जाने अब तक कितने लोगों को ये आवारा कुत्ते काट चुके हैं लोगों में इनका आतंक बना हुआ हैं

मैं आपके पत्र के माध्यम से प्रशासन के सम्बन्धित उच्च अधिकारियों से अनुरोध करता हूँ कि वे तत्काल आवारा कुत्तों के आतंक से शहरवासियों को राहत प्रदान करें

सधन्यवाद

सुदर्शन शर्मा

(सुदर्शन शर्मा)

7657, सुख नगर

जालंधर

मोबाइल नम्बर-6785436789

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *