गौरवमयी उपलब्धि: तकनीकी नवाचार व हिंदी सेवा के लिए दीपक कुमार ‘विद्या-वाचस्पति’ से सम्मानित

इस पाठ को हिंदी में सुनें

नई दिल्ली/बठिंडा: पंजाब शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक दीपक कुमार (हिंदी मास्टर, जी.एम.एस. शेरगढ़ व बी.आर.सी. तलवंडी साबो) को काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा ‘विद्या-वाचस्पति’ (पीएचडी के समकक्ष) की मानद उपाधि से विभूषित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत की राजधानी नई दिल्ली में 19 फरवरी 2026 को आयोजित एक भव्य दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदान किया गया। उन्हें यह उपाधि पंजाब में हिंदी भाषा को सरल बनाने, छात्रों की पहुँच तक आसान शिक्षण सामग्री पहुँचाने और विशिष्ट तकनीकी नवाचार के लिए दी गई है।

दीपक कुमार वर्ष 2011 से हिंदी रिसोर्स पर्सन और तकनीकी सहायक के रूप में विभाग को अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। वे पी.एम. ई-विद्या चैनल के लिए पंजाब की ओर से कक्षा 6 से 12 तक के हिंदी वीडियो प्रसारण में मुख्य तकनीकी सहायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इससे पूर्व वे जालंधर दूरदर्शन और NCERT चैनल के लिए भी कार्य कर चुके हैं। उनके इन्हीं प्रयासों और उत्कृष्ट विभागीय कार्यों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें समय-समय पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

 

हिंदी को डिजिटल रूप देने के अपने प्रयासों पर दीपक कुमार का कहना है कि— “मेरा एकमात्र लक्ष्य हिंदी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर इतना सरल और समृद्ध बनाना है कि पंजाब का हर विद्यार्थी इंटरनेट पर राष्ट्रभाषा में शिक्षण सामग्री आसानी से प्राप्त कर सके। तकनीक के माध्यम से हम हिंदी शिक्षण को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।”

उन्होंने hindipunjab.com जैसे डिजिटल पोर्टल के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों तक निशुल्क शिक्षण सामग्री पहुँचाई है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता पर पंजाब के समस्त हिंदी शिक्षकों, शुभचिंतकों तथा उनके पूरे परिवार ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *