10th-लघूत्तर प्रश्न- CWSN प्रश्न बैंक

25 Min Read
इस पाठ को हिंदी में सुनें

3 अंकों वाले लघूत्तर प्रश्न (Short Answer Questions)

इसमें कहानी, निबंध और एकांकी भाग शामिल हैं

1. कहानी भाग (Stories)

) ममता

(1) ममता कौन थी?

उत्तर : ममता रोहतास दुर्ग पति के मंत्री चूड़ामणि की विधवा पुत्री थी

(2) मंत्री चूड़ामणि को किसकी चिंता थी?

उत्तर : मंत्री चूड़ामणि को अपनी विधवा पुत्री ममता के भविष्य की चिंता थी उसे भय था कि उसके बाद उसकी इकलौती पुत्री का गुज़ारा कैसे होगा?

(3) मंत्री चूड़ामणि ने अपनी विधवा पुत्री ममता को उपहार में क्या देना चाहा?

उत्तर : चूड़ामणि ने अपनी पुत्री ममता को स्वर्ण से भरे हुए दस चाँदी के बड़े थाल देना चाहे

(4) डोलियों में छिपकर दुर्ग के अंदर कौन आये?

उत्तर : डोलियों में छिपकर दुर्ग के अंदर पठान सैनिक आए

(5) ममता रोहतास दुर्ग छोड़कर कहाँ रहने लगी?

उत्तर : ममता रोहतास दुर्ग छोड़कर दूर कहीं खंडहर में एक छोटी सी झोंपड़ी में रहने लगी

(6) ममता से झोंपड़ी में किसने आश्रय माँगा?

उत्तर : ममता से झोंपड़ी में मुग़ल सम्राट हुमायूँ ने आश्रय माँगा जो चौसा के युद्ध में शेरशाह के हाथों पराजित होकर आया था

(7) ममता पथिक को झोंपड़ी में स्थान देकर स्वयं कहाँ चली गई?

उत्तर : ममता पथिक को झोंपड़ी में स्थान देकर पास की टूटी हुई दीवारों (खंडहरों) में चली गई

(8) चौसायुद्ध किनकिन के मध्य हुआ?

उत्तर : चौसायुद्ध हुमायूँ और शेरशाह सूरी के मध्य हुआ

(9) विश्राम के बाद जाते हुए पथिक ने लमरजा को क्या आदेश दिया?

उत्तर : विश्राम के बाद जाते हुए पथिक ने लमरजा को आदेश दिया कि वह उस स्त्री को कुछ भी दे सका, इसलिए तुम उसका घर बनवा देना

) अशिक्षित का हृदय

(1) बूढ़े मनोहर सिंह का नीम का पेड़ किसके पास गिरवी था?

उत्तर : बूढ़े मनोहर सिंह का नीम का पेड़ ठाकुर शिवपाल सिंह के पास गिरवी था

(2) ठाकुर शिवपाल सिंह रुपये लौटाए जाने पर किस बात की धमकी देता है?

उत्तर: ठाकुर शिवपाल सिंह रुपये लौटाए जाने पर नीम का पेड़ कटवाने की धमकी देता है

(3) मनोहर सिंह ने रुपये लौटाने की मोहलत कब तक की माँगी थी?

उत्तर : मनोहर सिंह ने रुपये लौटाने की एक सप्ताह की मोहलत माँगी थी

(4) नीम का वृक्ष किसके हाथ का लगाया हुआ था?

उत्तर : नीम का वृक्ष मनोहर सिंह के पिता के हाथ का लगाया हुआ था

(5) तेजा सिंह कौन था?

उत्तर : तेजा सिंह गाँव के एक प्रतिष्ठित किसान का बेटा था

(6) ठाकुर शिवपाल सिंह का कर्ज़ अदा हो जाने के बाद मनोहर सिंह ने अपने नीम के पेड़ के विषय में क्या निर्णय लिया?

उत्तर : ठाकुर शिवपाल सिंह का कर्ज़ अदा हो जाने के बाद मनोहर सिंह ने अपने नीम के पेड़ के विषय में निर्णय लिया कि इस पर अब से तेजा का अधिकार होगा

) दो कलाकार

(1) छात्रावास में रहने वाली दो सहेलियों के नाम क्या थे?

उत्तर छात्रावास में रहने वाली दोनों सहेलियों के नाम थेअरुणा और चित्रा

(2) चित्रा कहानी के आरम्भ में अरुणा को क्यों जगाती है?

उत्तर: चित्रा एक चित्रकार है वह अपनी सहेली अरुणा को अपना नया चित्र दिखाने के लिए जगाती है

(3) अरुणा चित्रा के चित्रों के बारे में क्या कहती है?

उत्तर अरुणा एक स्थान पर कहती है कि चित्रा के चित्र चित्रा के दिमाग में चल रही उलझन हैं और एक स्थान पर वह चित्रा को कहती है कि कागज़ पर इन बेजान चित्रों को बनाने की बजाए दोचार की ज़िंदगी क्यों नहीं बना देती

(4) अरुणा छात्रावास में रात को देर से लौटती है तो शीला उसके बारे में क्या कहती है?

उत्तर शीला बताती है कि फुलिया दाई का बच्चा बड़ा बीमार था और अरुणा दोपहर से उसी के यहाँ बैठी थी

(5) चित्रा के पिता जी ने पत्र में क्या लिखा था?

उत्तर चित्रा के पिता जी ने पत्र में लिखा था कि वह अपनी कॉलेज की पढ़ाई ख़त्म करने के बाद विदेश जा सकती है

(6) अरुणा बाढ़ पीड़ितों की सहायता करके स्वयंसेवकों के दल के साथ कितने दिनों बाद लौटी?

उत्तर अरुणा स्वयंसेवकों के दल के साथ बाढ़ पीड़ितों की सहायता करके पंद्रह दिन बाद लौटी

(7) विदेश में चित्रा के किस चित्र ने धूम मचाई थी?

उत्तर विदेश में चित्रा के भिखमंगी और दो अनाथ बच्चों के चित्र ने धूम मचाई थी

 

) नर्स

(1) महेश कितने साल का था?

उत्तर महेश छह साल का था

(2) महेश कहाँ दाखिल था?

उत्तर महेश अस्पताल में दाखिल था

(3) अस्पताल में मुलाकातेयों के मिलने का समय क्या था?

उत्तर अस्पताल में मुलाकातेयों के मिलने का समय चार से छह बजे तक का था

(4) वार्ड में कुल कितने बच्चे थे?

उत्तर वार्ड में कुल बारह बच्चे थे

(5) सात बजे कौन सी दो नसें वार्ड में आईं?

उत्तर सात बजे मरींडा मांजरेकर नाम की दो नसें वार्ड में आईं

(6) महेश किस सिस्टर से घुल मिल गया था?

उत्तर महेश अस्पताल में सिस्टर सुसान से घुल मिल गया था

(7) महेश को अस्पताल से कितने दिन बाद छुट्टी मिली?

उत्तर महेश को अस्पताल से छठे दिन बाद छुट्टी मिली

 

) माँ का कमरा

(1) बुज़ुर्ग बसंती कहाँ रह रही थी?

उत्तर बुज़ुर्ग बसंती छोटे से पुश्तैनी मकान में रह रही थी

(2) बुज़ुर्ग बसंती को किसका पत्र मिला?

उत्तर बसंती को दूर शहर में रहने वाले अपने बेटे का पत्र मिला

(3) बसंती की पड़ोसन कौन थी?

उत्तर बसंती की पड़ोसन रेशमा थी

(4) बसंती बेटे के साथ कहाँ आई?

उत्तर बसंती बेटे के साथ शहर में उसकी कोठी में आई

(5) कोठी में कितने कमरे थे?

उत्तर कोठी में तीन कमरे थे

(6) नौकर ने बसंती का सामान कहाँ रखा?

उत्तर नौकर ने बसंती का सामान बरामदे के साथ वाले कमरे में रखा था

 

) अहसास

(1) स्कूल बस पर छात्रछात्राएँ कहाँ जा रहे थे?

उत्तर स्कूल बस पर छात्रछात्राएँ शैक्षिक भ्रमण के लिए रोज़ गार्डन जा रहे थे

(2) छात्राएँ बस में क्या कर रही थीं?

उत्तर छात्राएँ बस में अंताक्षरी खेल रही थीं

(3) दिवाकर बस में बैठा क्या देख रहा था?

उत्तर दिवाकर खामोश बैठा था वह बस की खिड़की से दूर तक फैले आसमान को देख रहा था

(4) दिवाकर को अपने मन में अधूरेपन का अहसास क्यों होता था?

उत्तर जब वह दूसरे छात्रछात्राओं को उछलतेकूदते देखता, अपने पिछले दिनों को याद करता कि वह भी उन सबकी तरह मस्ती करता था तो उसे अपनी वर्तमान दशा देखकर अधूरेपन का अहसास होता था

(5) कार्यक्रम के दौरान छात्रछात्राएँ क्या देखकर डर गए?

उत्तर कार्यक्रम के दौरान एक साँप वृक्षों के बीच में से रेंगता हुआ छात्रछात्राओं के सामने गया अपने सामने अचानक साँप को देखकर वे सभी डर गए

 

2. निबंध भाग (Essays)

) मित्रता

(1) घर से बाहर निकलकर बाहरी संसार में विचरने पर युवाओं के सामने पहली कठिनाई क्या आती है?

उत्तर घर से बाहर निकलकर बाहरी संसार में विचरने पर युवाओं के सामने पहली कठिनाई मित्र चुनने की आती है

(2) हमसे अधिक दृढ़ संकल्प वाले लोगों का साथ बुरा हो सकता है?

उत्तर हमसे अधिक दृढ़ विचार वाले लोगों का साथ हमारे लिए इसलिए बुरा हो सकता है क्योंकि हमें उनकी हर बात चाहते हुए भी मान लेनी पड़ती है

(3) आजकल लोग दूसरों में कौनसी दो चार बातें देखकर चटपट उसे अपना मित्र बना लेते हैं?

उत्तर आजकल लोग हँसमुख चेहरा, बातचीत का ढंग, थोड़ी चतुराई या साहसये दो चार बातें किसी में देखकर उसे अपना मित्र बना लेते हैं

(4) किस प्रकार के मित्र से भारी रक्षा रहती है?

उत्तर विश्वासपात्र मित्र से भारी रक्षा करती है क्योंकि ऐसा मित्र किसी खज़ाने से कम नहीं होता

(5) चिंताशील, निर्बल तथा धीर पुरुष किस प्रकार का साथ ढूँढ़ते हैं?

उत्तर चिंताशील मनुष्य प्रफुल्लित चित्त वाले व्यक्ति का, निर्बल बलवान का तथा धीर पुरुष उत्साही व्यक्ति का साथ ढूँढ़ते हैं

(6) उच्च आकांक्षा वाला चंद्रगुप्त युक्ति उपाय के लिए किसका मुँह ताकता था?

उत्तर उच्च आकांक्षा वाला चंद्रगुप्त युक्ति उपाय के लिए चाणक्य का मुँह ताकता था

(7) नीतिविशारद अकबर मन बहलाने के लिए किसकी ओर देखता था?

उत्तर नीतिविशारद अकबर मन बहलाने के लिए बीरबल की ओर देखता था

(8) हृदय को उज्ज्वल और निष्कलंक रखने का सबसे अच्छा उपाय क्या है?

उत्तर हृदय को उज्ज्वल और निष्कलंक रखने का सबसे अच्छा उपाय है कि हमेशा बुरी संगति से बचा जाए

 

) मैं और मेरा देश

(1) लेखक को अपनी पूर्णता का बोध कब हुआ?

उत्तर जब लेखक को यह लगा कि उसे अपने कार्यों के लिए अनेक लोगों की आवश्यकता पड़ती है और वह भी अनेक लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करता है तो उसे अपनी पूर्णता का बोध हुआ

(2) मानसिक भकूम्प‘ (भूकंप) से क्या अभिप्राय है?

उत्तर लेखक के अनुसार मानसिक विचारों और विश्वासों में हलचल पैदा होना मानसिक भूकंप कहलाता है

(3) किस तेजस्वी पुरुष के अनुभव ने लेखक को हिला दिया?

उत्तर तेजस्वी पुरुष पंजाब केसरी, लाला लाजपतराय के अनुभव ने लेखक को हिलाकर रख दिया

(4) मनुष्य के लिए संसार के सारे उपहारों और साधनों को व्यर्थ क्यों कहा?

उत्तर लेखक के अनुसार जिसका देश गुलाम हो अथवा किसी से हीन हो तो उसके लिए संसार के सारे उपहार और साधन व्यर्थ हैं

(5) युद्ध में जय बोलने वालों का क्या महत्त्व है?

उत्तर युद्ध में जय बोलने का बहुत महत्त्व है इससे योद्धाओं को प्रोत्साहन मिलता है

(6) दर्शकों की तालियाँ खिलाड़ियों पर क्या प्रभाव डालती हैं?

उत्तर दर्शकों की तालियों से खिलाड़ियों के पैरों में तेज़ी और स्फूर्ति जाती है और गिरते खिलाड़ी उभर जाते हैं

(7) जापान के स्टेशन पर स्वामी रामतीर्थ क्या ढूँढ रहे थे?

उत्तर जापान के रेलवे स्टेशन पर स्वामी रामतीर्थ अपने खाने के लिए फल ढूँढ रहे थे

(8) कमालपाशा कौन थे?

उत्तर कमालपाशा तुर्की के राष्ट्रपति थे

(9) बूढ़े किसान ने कमालपाशा को क्या उपहार दिया?

उत्तर बूढ़े किसान ने कमालपाशा को उनके जन्मदिन पर मिट्टी की छोटी हांडी में स्वयं तोड़कर लाया गया पाव भर शहद दिया

(10) किसान ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को क्या उपहार दिया?

उत्तर किसान ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को रंगीन सुतलियों से बनी एक खाट उपहार में दी

(11) लेखक के अनुसार हमारे देश को किन दो बातों की आवश्यकता है?

उत्तर लेखक के अनुसार हमारे देश को एक शक्तिबोध और दूसरी सौंदर्यबोध की आवश्यकता है

(12) शल्य कौन था?

उत्तर शल्य महाबली कर्ण का सारथी था

 

) राजेंद्र बाबू

(1) राजेंद्र बाबू को लेखिका ने प्रथम बार कहाँ देखा था?

उत्तर राजेंद्र बाबू को लेखिका ने प्रथम बार पटना के रेलवे स्टेशन पर देखा था

(2) राजेंद्र बाबू अपने स्वभाव और रहन सहन में किसका प्रतिनिधित्व करते थे?

उत्तर राजेंद्र बाबू अपने स्वभाव और रहनसहन में सामान्य भारतीय या भारतीय किसान का प्रतिनिधित्व करते थे

(3) राजेंद्र बाबू के निजी सचिव और सहचर कौन थे?

उत्तर राजेंद्र बाबू के निजी सचिव और सहचर भाई चक्रधर थे

(4) लेखिका प्रयाग से कौन सा उपहार लेकर राष्ट्रपति भवन पहुँची थी?

उत्तर लेखिका प्रयाग से उपहार रूप में सिरकी के बने एक दर्जन सूप लेकर राष्ट्रपति भवन पहुँची थी

(5) राष्ट्रपति को उपवास की समाप्ति पर क्या खाते देखकर लेखिका को हैरानी हुई?

उत्तर राष्ट्रपति को उपवास की समाप्ति पर कुछ उबले आलू खाते देखकर लेखिका को हैरानी हुई

 

) सदाचार का तावीज़

(1) राजा ने राज्य में किस चीज़ के फैलने की बात दरबारियों से पूछी?

उत्तर राजा ने राज्य में भ्रष्टाचार के फैलने की बात राजदरबारियों से पूछी

(2) राजा ने भ्रष्टाचार ढूँढने का काम किसे सौंपा?

उत्तर राजा ने भ्रष्टाचार ढूँढने का काम विशेषज्ञों को सौंपा

(3) एक दिन दरबारियों ने राजा के सामने किसे पेश किया?

उत्तर एक दिन दरबारियों ने राजा के सामने एक साधु को पेश किया

(4) साधु ने राजा को कौन सी वस्तु दिखाई?

उत्तर साधु ने अपने झोले में से एक तावीज़ निकालकर राजा को दिखाया

(5) साधु ने तावीज़ का प्रयोग किस पर किया?

उत्तर साधु ने तावीज़ का प्रयोग एक कुत्ते पर किया

(6) तावीज़ों को बनाने का ठेका किसे दिया गया?

उत्तर तावीज़ों को बनाने का ठेका साधु बाबा को दिया गया

(7) राजा वेश बदलकर पहली बार कार्यालय कब गए थे?

उत्तर राजा वेश बदलकर पहली बार कार्यालय 2 तारीख को गए

 

) ठेले पर हिमालय

(1) लेखक कौसानी क्यों गये थे?

उत्तर लेखक हिमालय की बर्फ की घाटी को निकट से देखने के लिए कौसानी गए थे

(2) बस पर सवार लेखक ने साथसाथ बहने वाली किस नदी का ज़िक्र किया है?

उत्तर बस पर सवार लेखक ने साथसाथ बहने वाली कोसी नदी का ज़िक्र किया है

(3) कौसानी कहाँ बसा हुआ है?

उत्तर कौसानी सोमेश्वर घाटी के उत्तर में ऊँची पर्वतमाला पर बसा हुआ है

(4) लेखक और उनके मित्रों की निराशा और थकावट किसके दर्शन से छूमंतर हो गयी?

उत्तर लेखक और उनके मित्रों की निराशा और थकावट हिमदर्शन से छूमंतर हो गई

(5) लेखक और उनके मित्र कहाँ ठहरे थे?

उत्तर लेखक और उनके मित्र डाकबंगले में ठहरे थे

(6) दूसरे दिन घाटी से उतर कर लेखक और उनके मित्र कहाँ पहुँचे?

उत्तर दूसरे दिन घाटी से उतरकर लेखक और उनके मित्र बैजनाथ पहुँचे

(7) बैजनाथ में कौन सी नदी बहती है?

उत्तर बैजनाथ में गोमती नदी बहती है

 

) गुरु नानक देव

(1) गुरु नानक देव जी का जन्म कब और कहाँ हुआ?

उत्तर गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को सन् 1469 ई० में ज़िला शेखूपुरा के तलवंडी (अब पाकिस्तान) गाँव में हुआ था

(2) गुरु नानक देव जी के माता और पिता का क्या नाम था?

उत्तर गुरु नानक देव जी की माता का नाम तृप्ता और पिता का नाम मेहता कालू था

(3) गुरु नानक देव जी ने छोटी आयु में ही कौनकौन सी भाषाओं का ज्ञान अर्जित कर लिया था?

उत्तर गुरु नानक देव जी ने छोटी सी आयु में ही पंजाबी, फारसी, हिंदी संस्कृत भाषाओं का ज्ञान अर्जित कर लिया था

(4) गुरु नानक देव जी को किस व्यक्ति ने दुनियावी तौर पर जीविकोपार्जन संबंधी कार्यों में लगाने का प्रयास किया था?

उत्तर गुरु नानक देव जी को इनके पिता मेहता कालू जी ने कृषि कार्य, व्यापार आदि दुनियावी तौर पर जीविकोपार्जन कार्यों में लगाने का प्रयास किया था

(5) गुरु नानक देव जी को दुनियादारी में बाँधने के लिए इनके पिता जी ने क्या किया?

उत्तर गुरु नानक देव जी के पिता जी ने गुरु जी को दुनियादारी में बाँधने के लिए इनकी शादी देवी सुलखनी से कर दी

(6) गुरु नानक देव जी के कितनी संतानें थीं और उनके नाम क्या थे?

उत्तर गुरु नानक देव जी की दो संतानें थीं एक का नाम लखमी चंद दूसरे का श्रीचंद था

(7) इस्लामी देशों की यात्रा के दौरान आपने किस धर्म की शिक्षा दी?

उत्तर इस्लामी देशों की यात्रा के दौरान गुरु नानक देव जी ने सांझे धर्म की शिक्षा दी

(8) ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब में गुरु नानक देव जी के कुल कितने पद और श्लोक हैं?

उत्तर श्री गुरु ग्रंथ साहिब में गुरु नानक देव जी के 974 पद 02 श्लोक हैं

(9) श्री गुरु ग्रंथ साहिब में मुख्य कितने राग हैं?

उत्तर श्री गुरु ग्रंथ साहिब में मुख्य 31 राग हैं

(10) गुरु नानक देव जी के जीवन के अंतिम वर्ष कहाँ बीते?

उत्तर गुरु नानक देव जी ने अंतिम वर्ष करतारपुर में व्यतीत किये जो कि अब पाकिस्तान में है

 

3. एकांकी भाग (One Act Plays)

) सूखी डाली

(1) दादा मूलराज के बड़े पुत्र की मृत्यु कैसे हुई?

उत्तर दादा मूलराज का बड़ा पुत्र 1914 के महायुद्ध में शहीद हो गया था

(2) ‘सूखी डाली एकांकी में घर में काम करने वाली नौकरानी का क्या नाम था?

उत्तर सूखी डाली एकांकी में घर में काम करने वाली नौकरानी का नाम मिश्रानी था

(3) बेला का मायका किस शहर में था?

उत्तर बेला का मायका लाहौर शहर में था

(4) दादा जी की पोती इंदु ने कहाँ तक शिक्षा प्राप्त की थी?

उत्तर दादा जी की पोती इंदु ने प्राइमरी तक शिक्षा प्राप्त की थी

(5) ‘सूखी डाली एकांकी में दादा जी ने अपने कुटुम्ब की तुलना किससे की है?

उत्तर दादा जी ने अपने कुटुम्ब की तुलना बरगद के पेड़ से की है

(6) बेला ने अपने कमरे में फर्नीचर बाहर क्यों निकाल दिया?

उत्तर बेला ने अपने कमरे से फर्नीचर बाहर इसलिए निकाल दिया क्योंकि वह अपने कमरे में टूटीफूटी कुर्सियाँ तथा गलासड़ा फर्नीचर नहीं रखना चाहती थी

(7) दादा जी पुराने नौकरों के हक में क्यों थे?

उत्तर दादा जी पुराने नौकरों के हक में इसलिए थे क्योंकि वे समझते थे कि पुराने नौकर दयानतदार तथा विश्वास के योग्य होते है

(8) बेला ने मिश्रानी को काम से क्यों हटा दिया?

उत्तर बेला ने मिश्रानी को काम से इसलिए हटा दिया क्योंकि वह उसके अनुसार ठीक ढंग से काम नहीं करती थी

 

) देश के दुश्मन

(1) सुमित्रा के पुत्र का नाम बताइए

उत्तर सुमित्रा के पुत्र का नाम जयदेव था

(2) वाघा बॉर्डर पर सरकारी अफसरों के मारे जाने की खबर सुमित्रा कहाँ सुनती है?

उत्तर बाघा बार्डर पर सरकारी अफसरों के मारे जाने की खबर सुमित्रा माधोराम के घर में रेडियो पर सुनती है

(3) जयदेव वाघा बॉर्डर पर किस पद पर नियुक्त था?

उत्तर जयदेव बाघा बार्डर पर डी.एस.पी के पद पर नियुक्त था

(4) जयदेव की पत्नी कौन थी?

उत्तर जयदेव की पत्नी नीलम थी

(5) जयदेव ने तस्करों को मारकर उनसे कितने लाख का सोना छीना?

उत्तर जयदेव ने तस्करों को मारकर उनसे पाँच लाख का सोना छीना

(6) जयदेव को स्वागतसभा में कितने रुपये इनाम में देने के लिए सोचा गया?

उत्तर जयदेव को स्वागत सभा में दस हज़ार रुपये इनाम में देने के लिए सोचा गया

(7) मीना कौन थी?

उत्तर मीना सुमित्रा की पुत्री तथा जयदेव की बहन थी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *