8th भाग-(घ) पत्र लेखन- CWSN प्रश्न बैंक

3 Min Read
इस पाठ को हिंदी में सुनें

(ii) पत्र लेखन

  1. स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र लेने के लिए अपने स्कूल के मुख्य अध्यापिका को प्रार्थना पत्र लिखें :

सेवा में

मुख्य अध्यापिका

———- स्कूल

 ———- शहर ।

———- दिनांक

विषय : स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र लेने के लिए प्रार्थना पत्र।

श्रीमान जी,

सविनय निवेदन है कि मेरे पिता जी का तबादला चंडीगढ़ से लुधियाना हो गया है। इसलिए मेरा इस स्कूल में अब पढ़ाई जारी रखना कठिन है। अतः मुझे स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र देने की कृपा करें ताकि मैं लुधियाना जाकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकूँ।

मैं आपका अति आभारी रहूँगा।

आपका आज्ञाकारी शिष्य

———- कक्षा

———- क्रमांक

  1. आपके जन्म दिन पर आपके चाचा जी ने आपको एक उपहार भेजा है। उस उपहार के लिए उन्हें धन्यवाद पत्र लिखें :-

परीक्षा भवन

—— शहर ।

——– दिनांक

आदरणीय चाचा जी,

सादर प्रणाम।

कल शाम को मुझे आपके द्वारा उपहार के रूप में भेजी गई घड़ी मिली। यह बहुत ही उपयोगी है। सभी ने इसे बहुत पसंद किया है। यदि आप मेरे जन्मदिन पर आते तो मुझे और भी अच्छा लगता। चाची जी को मेरा प्रणाम कहना।

आपका भतीजा

क.ख.ग.

  1. अपनी बहन के विवाह में शामिल होने के लिए मित्र को आमंत्रण पत्र लिखें।

परीक्षा भवन

—— शहर ।

——– दिनांक

प्रिय मित्र,

नमस्ते।

तुम्हें जानकर बहुत खुशी होगी कि मेरी बहन संगीता का विवाह दिनांक 24.05.2019 को होना तय हुआ है। मैं तुम्हें इस विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूँ। तुम्हारा कोई भी बहाना नहीं चलेगा। मैं तुम्हारा इंतज़ार करूँगा।

पत्र का उत्तर देना।

तुम्हारा मित्र

क.ख.ग.

  1. मित्र के जन्म दिन पर उसे बधाई पत्र लिखें।

परीक्षा भवन

—— शहर ।

——– दिनांक

प्रिय मित्र,

नमस्ते।

तुम्हारे जन्म दिन की तुम्हें बहुत-बहुत बधाई हो । मैं चाहता हूँ कि तुम हमेशा खुश रहो और खूब उन्नति करो । मैं तुम्हारे जन्म दिन पर ज़रूर आता किंतु उस दिन मैं स्कूल की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता में जा रहा हूँ । मुझे आशा है कि तुम मुझे माफ़ करोगे।।

पत्र का उत्तर देना ।

तुम्हारा मित्र

क.ख.ग.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *