8th भाग-(क) (3) रिक्त स्थानों की पूर्ति करें -CWSN प्रश्न बैंक

10 Min Read
इस पाठ को हिंदी में सुनें

(3) रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

निर्देश: कोष्ठक में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें: 

(i) पाठ्य-पुस्तक के कठिन शब्दों के अर्थ से सम्बन्धित प्रश्न

  1. हिम्मतका अर्थ है- _______ । (ललकार / हौसला) उत्तर: हौसला
  2. दूतका अर्थ है- _______ । (हरकारा / अपंग) उत्तर: हरकारा
  3. उपहारका अर्थ है- _______ । (अपराध / भेंट) उत्तर: भेंट
  4. घटाका अर्थ है- _______ । (ठंड / जल से भरे बादलों का समूह) उत्तर: जल से भरे बादलों का समूह
  5. नीड़का अर्थ है- _______ । (सहारा / घोंसला) उत्तर: घोंसला
  6. मवेशीका अर्थ है- _______ । (सहारा / पशु) उत्तर: पशु
  7. हिंडोलाका अर्थ है- _______ । (गरीबी / झूला) उत्तर: झूला
  8. मुस्तैदीका अर्थ है- _______ । (तेज़ी / मूर्ति) उत्तर: तेज़ी
  9. अन्तरिक्षका अर्थ है- _______ । (आकाश / सूर्य) उत्तर: आकाश
  10. भालका अर्थ है- _______ । (मस्तक / भाला) उत्तर: मस्तक
  11. परचमका अर्थ है- _______ । (कसम / झंडा) उत्तर: झंडा
  12. अचेतका अर्थ है- _______ । (कुछ न सूझना / बेसुध) उत्तर: बेसुध
  13. निहारनाका अर्थ है- _______ । (बेफिक्र / प्यार से देखना) उत्तर: प्यार से देखना
  14. परामर्शका अर्थ है- _______ । (आज्ञा / सलाह) उत्तर: सलाह

(ii) पाठ्य-पुस्तक से सम्बन्धित प्रश्न

  1. कोशिश करने वालों की _______ नहीं होती। (हार / जीत) उत्तर: हार
  2. जिसने पिंजरे में से शेर बाहर निकाला, वह बालक बड़ा होकर _______ के नाम से प्रसिद्ध हुआ। (महापद्म नंद / चंद्रगुप्त मौर्य) उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य
  3. मैट्रो ट्रेन गाड़ी _______ है, इसलिए इसके शीशे स्थायी तौर पर बंद होते हैं। (खराब / वातानुकूलित) उत्तर: वातानुकूलित
  4. अनिल शर्मा _______ को करतारपुर में पैदा हुए। (7.11.1966 / 7.11.1993) उत्तर: 7.11.1966
  5. श्रीकृष्ण की बाल लीला का _______ ने जैसा वर्णन किया, वैसा अन्यत्र मिलना दुर्लभ है। (सूरदास / अष्टावक्र) उत्तर: सूरदास
  6. _______ ने ब्रेल लिपि का आविष्कार किया। (लुई ब्रेल / सूरदास) उत्तर: लुई ब्रेल
  7. सुनने की लगभग शक्ति खो चुके _______ एक महान आविष्कारक थे। (थामस अल्वा एडीसन / चंद्रशेखर) उत्तर: थामस अल्वा एडीसन
  8. _______ पोलियोग्रस्त होने के बावजूद बढ़िया गेंदबाज थे, अतः भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया। (चंद्रशेखर / बाबा आम्टे) उत्तर: चंद्रशेखर
  9. रमजान के पूरे _______ रोज़ों के बाद ईद आयी। (तीस / बारह) उत्तर: तीस
  10. हामिद ने अपनी दादी के लिए _______ खरीदा। (चिमटा / गुलाब जामुन) उत्तर: चिमटा
  11. साइंस सिटी पंजाब के _______ शहर में स्थित है। (कपूरथला / लुधियाना) उत्तर: कपूरथला
  12. वाघा बार्डर _______ से करीब 33 किलोमीटर दूर स्थित है। (अमृतसर / पटियाला) उत्तर: अमृतसर
  13. _______ गैस जीवन का मूल आधार है। (कार्बन-डाइ-ऑक्साइड / ऑक्सीजन) उत्तर: ऑक्सीजन
  14. _______ को अन्तरिक्ष यात्री के रूप में जाना जाता है। (कल्पना चावला / संज्योति चावला) उत्तर: कल्पना चावला
  15. _______ के इशारे पर सांडर्स गोलियों से भूना जाता है। (जय गोपाल / राजगुरु) उत्तर: जय गोपाल

(iii) व्याकरण (क्रिया / क्रियाविशेषण / योजक / सम्बन्धबोधक / विस्मयादिबोधक)

क) क्रिया से सम्बन्धित प्रश्न (सही क्रिया शब्द भरें)

  1. हामिद हाथ _______ । (हाथ / फैलाता है) उत्तर: फैलाता है
  2. अमीना ने छाती _______ । (पीट ली / अमीना) उत्तर: पीट ली
  3. वह _______ । (रोने लगी / वह) उत्तर: रोने लगी
  4. बाबा ने घोड़े को _______ । (बाबा / रोका) उत्तर: रोका
  5. राजा घोड़े पर बैठकर उसी शहर को _______ । (चला / चल) उत्तर: चला
  6. राजा ने नौकर अपने पास _______ । (रख / रख लिया) उत्तर: रख लिया
  7. दोनों को राज दरबार में _______ । (गया / ले जाया गया) उत्तर: ले जाया गया
  8. राजा _______ । (सुन / सुन रहा था) उत्तर: सुन रहा था

ख) क्रियाविशेषण से सम्बन्धित प्रश्न

  1. ये लोग क्यों _______ चल रहे हैं? (कल / धीरे-धीरे) उत्तर: धीरे-धीरे
  2. _______ दुकानों की कतारें लगी हुई हैं। (परसों / इधर) उत्तर: इधर
  3. _______ ईद आ गयी। (आज / अच्छा) उत्तर: आज
  4. वह _______ चिल्लाया। (उफ / ज़ोर से) उत्तर: ज़ोर से
  5. मैं _______ आऊँगी। (कल / बहुत) उत्तर: कल
  6. वह _______ बैठी है। (शाम / उधर) उत्तर: उधर

ग) योजक से सम्बन्धित प्रश्न

  1. मोहसिन इतना उदार नहीं है _______ यह जानकर भी वह उसके पास जाता है। (लेकिन / क्योंकि) उत्तर: लेकिन
  2. _______ वह चिमटा ले जाकर दादी को दे दे _______ वह कितनी प्रसन्न होगी। (अगर…….तो / यद्यपि…….तथापि) उत्तर: अगर…….तो
  3. हामिद बड़ा चालाक है _______ उसने अपने पैसे बचाकर रखे थे। (इसलिए / क्योंकि) उत्तर: इसलिए
  4. वे बार-बार अपनी जेबों से अपना खज़ाना निकालकर गिनते हैं _______ खुश होकर फिर रख लेते हैं। (या / और) उत्तर: और
  5. हामिद ने चिमटे को इस तरह कन्धे पर रखा _______ बंदूक हो। (ताकि / मानो) उत्तर: मानो
  6. अमीना हामिद की आवाज़ सुनते ही दौड़ी _______ उसे गोद में उठाकर प्यार करने लगी। (या / और) उत्तर: और
  7. तुम्हारी उँगलियाँ तवे से जल जाती थी, _______ मैंने इसे लिया। (इसलिए / क्योंकि) उत्तर: इसलिए
  8. इनके मुँह में हाथ मत डालना _______ दुर्घटना हो सकती है। (यानि / नहीं तो) उत्तर: नहीं तो
  9. यहाँ 3 डी में एक खास तरह का चश्मा पहनकर शो देखा जाता है _______ दूर स्क्रीन पर दिखाए जा रहे चित्र आपके सामने लगते हैं। (और / जिससे कि) उत्तर: जिससे कि
  10. मैंने वहाँ देखा तो सब कुछ था _______ याद नहीं आ रहा। (चाहे / परन्तु) उत्तर: परन्तु

घ) सम्बन्धबोधक से सम्बन्धित प्रश्न

  1. नदी _______ एक गाँव था। (के किनारे / मध्य) उत्तर: के किनारे
  2. डल झील _______ देवदार के पेड़ हैं। (ऊपर / के चारों ओर) उत्तर: के चारों ओर
  3. मेरे _______ प्रकृति के अद्भुत दृश्य थे। (साथ / सामने) उत्तर: सामने
  4. घरों _______ बाँस के अनगिनत वृक्ष हैं। (तक / के सामने) उत्तर: के सामने
  5. चार्वी और मेधावी अपने माता-पिता _______ धर्मशाला घूमने गयीं। (के साथ / के चारों ओर) उत्तर: के साथ

ङ) विस्मयादिबोधक से सम्बन्धित प्रश्न

  1. _______ तुम पढ़ोगे नहीं। (वाह / अरे!) उत्तर: अरे !
  2. _______ तुमने ठीक पहचाना। (उफ / हाँ!) उत्तर: हाँ !
  3. _______ बड़े दुःख की बात है। (अरे / उफ!) उत्तर: उफ !
  4. _______ बहुत अच्छा किया। (आह / वाह!) उत्तर: वाह !
  5. _______ हम तुम्हारा इंतज़ार करेंगे। (हाय / अच्छा!) उत्तर: अच्छा !
  6. _______ यही ठीक रहेगा । (उफ / हाँ!) उत्तर: हाँ !
  7. _______ विधानसभा में बम लेकर जायें । (उफ / हैं!) उत्तर: हैं !
  8. _______ उसने देश का नाम रोशन कर दिया। (धन्य! / उफ) उत्तर: धन्य !

(iv) मुहावरे व लोकोक्तियों से सम्बन्धित प्रश्न

  1.  जब मैंने गोपाल से हिंदी की पुस्तक माँगी तो उसने मुझे अंगूठा _______ दिया। (लगा / दिखा) उत्तर: दिखा
  2.  मैं अपने माता-पिता की आँखों का _______ हूँ। (चाँद / तारा) उत्तर: तारा
  3. अखबार मैं अपनी लड़की चार्वी का परीक्षा परिणाम देखकर उसके माता-पिता फूले _______ । (नहीं समाये / समाये) उत्तर: नहीं समाये
  4.  हमारे प्रिंसिपल ने वार्षिक खेलों को आरम्भ करने की हरी झंडी _______ । (दे दी / खोल दी) उत्तर: दे दी
  5. चोर इलाके में चोरियाँ करके पुलिस के नाकों चने _______ रहे है। (खिला / चबवा) उत्तर: चबवा
  6. चार्वी ने दसवीं की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार को चार चाँद _______ दिये। (दिखा / लगा) उत्तर: लगा
  7. पाक सेना ने कारगिल युद्ध मैं भारतीय सेना के आगे घुटने _______ दिये। (जोड़ / टेक) उत्तर: टेक
  8. भारतीय सेना के जवान कभी भी दुश्मन के आगे अपने देश का सिर नहीं _______ देती। (कटने / झुकने) उत्तर: झुकने
  9.  नालायक सुरेश के परीक्षा मैं 80 प्रतिशत अंक देखकर सभी _______ रह गये। (चुप / दंग) उत्तर: दंग
  10. पुलिस को देखकर चोर थर-थर _______ लगा। (रोने / काँपने) उत्तर: काँपने
  11. उसने जज बनने के लिए दिन रात पढ़ाई करनी शुरू कर दी है और वह अवश्य जज बनकर दिखाएगा, क्योंकि कहा भी है जहाँ चाह वहाँ _______ । (रास्ता / राह) उत्तर: राह
  12.  अरे! तुम सदा बिना सोचे समझे कोई भी काम करते हो और बाद मैं पछताते हो, कभी तो सीख लो कि बिना विचारे जो करे सो पाछे _______ । (पछताय / रोये) उत्तर: पछताय
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *